Causes Of Kidney Problem In Women: किडनी रोग एक गंभीर समस्या है। ये कई बार महिलाओं को प्रभावित करता हैं। जिस कारण उनमें कई तरह की समस्याएं होने लगती हैं। महिलाओं में ये समस्या खराब जीवनशैली से भी होती हैं। कई बार हल्के लक्षण होने पर महिलाएं उसको नजरअंदाज करती है। वैसे, तो किडनी संबंधित परेशानियां महिला या पुरुष दोनों में से किसी को भी हो सकती हैं। लेकिन कुछ खास तरह की परेशानियां केवल महिलाओं में ही पाई जाती हैं। आज इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे कारणों के बारे में बताएंगे। जिस कारण महिलाओं में ये परेशानी ज्यादा होती हैं। वहीं इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसी टिप्स के बारे में बताएंगे। जिसे फॉलो करने से ये समस्याएं कम हो सकती हैं। आइए जानते हैं महिलाओं में किडनी की समस्या के कारण के बारे में सुधा क्लीनिक के आयुर्वेद विषय के जानकार पवन सिंह से।
प्रेग्नेंसी
प्रेग्नेंसी के समय के बाद भी महिलाओं में किडनी संबंधित परेशानियां बढ़ सकती हैं। कई बार इस समय महिलाओं की किडनी पर दवाब पड़ता है और उसका कार्य में भी दिक्कत आ सकती हैं। इस समस्या से बचने के लिए समय- समय पर डॉक्टर से जांच करवाते रहें।
हार्मोनल असंतुलन
महिलाओं में पीसीओएस होने पर भी क्रोनिक किडनी रोग के खतरा बढ़ सकता है। ऐसे में शरीर को स्वस्थ रखने के लिए सही लाइफस्टाइल के साथ हेल्दी डाइट को भी अपनाएं। खाने के बीच लंबा ब्रेक न रखें। फिजिकल एक्टिविटी पर भी ध्यान दें।
यूटीआई
यूटीआई की समस्या के कारण भी महिलाओं में किडनी संबंधित परेशानियां हो सकती हैं। पुरुषों की तुलना में महिलाओं में ये परेशानी ज्यादा होती हैं। अगर समय पर यूटीआई का इलाज न किया जाएं, तो किडनी संबंधित कई परेशानियां हो सकती हैं।
इसे भी पढ़ें- प्रेग्नेंसी का पहला महीना- लक्षण, शिशु का विकास और जरूरी सावधानियां
डायबिटीज
डायबिटीज के कारण भी किडनी संबंधित समस्याएं हो सकती हैं। कई बार लंबे समय तक ब्लड शुगर काफी बढ़ा रहता है। जिस कारण किडनी को नुकसान हो सकता है। इस समस्या से बचने के लिए डायबिटीज से ग्रसित महिलाओं को ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रखना चाहिए।
तनाव
लगातार तनाव से रहने के कारण किडनी में पथरी हो सकती है, जिससे पेशाब करने में समस्या हो सकती है और कई बार असहनीय दर्द हो सकता है। ऐसे में तनाव लेने से बचें। शरीर में कोई समस्या होने पर डॉक्टर को भी अवश्य दिखाएं। वही उच्च रक्तचाप को भी कंट्रोल में रखें।
महिलाओं में किडनी की समस्या के ये कारण हो सकते हैं। शरीर में लक्षण नजर आने पर डॉक्टर से संपर्क करें।
All Image Credit- Freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version