प्रेगनेंसी में हारमोंस बदलाव होना स्वभाविक है। वहीं गर्भावस्था में महिलाओं के मूड और उनके स्वभाव में भी बदलाव होता है। ऐसे में कुछ महिलाओं को प्रेगनेंसी के दौरान ज्यादा भूख लगती है। अब सवाल यह है कि क्या गर्भावस्था के दौरान ज्यादा भूख लगना संभावित है या नहीं। आज का हमारा लेख भी इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि प्रेगनेंसी के दौरान ज्यादा भूख लगने के पीछे क्या क्या कारण होते हैं। साथ ही इस भूख को कैसे कंट्रोल किया जाए इसके बारे में भी जानेंगे पढ़ते हैं आगे...
क्या कहती है रिसर्च
बता दें कि प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं को ज्यादा भूख लगना एक आम बात है। इससे संबंधित एक शोध भी सामने आया है, जिससे पता चलता है कि प्रेगनेंसी के दौरान अधिक भूख लगने को फूड क्रेविंग कहा जाता है, जिसमें महिलाओं को जरूरी पोषक तत्व और बाहर का खाने की इच्छा होती है। शोध पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें इसके अलावा प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं को पहली और तीसरी तिमाही के दौरान भूख अधिक लगती है।
इसे भी पढ़ें- वजाइनल ब्लीचिंग क्या है और क्यों की जाती है? डॉक्टर से जानें क्या इसे करवाना सुरक्षित है
प्रेगनेंसी के दौरान भूख लगने के कारण
जैसा कि हमने पहले ही बताया कि प्रेगनेंसी के दौरान ज्यादा भूख फूड क्रेविंग कहलाती है। इससे अलग कुछ और भी कारण है, जिसके कारण महिलाओं को ज्यादा भूख लगती है। यह कारण निम्न प्रकार हैं-
1 - गर्भावस्था में महिलाओं के हार्मोंस बदलते हैं ऐसे में भोजन से जुड़े हार्मोंस में जब बदलाव आता है तब महिलाओं की भूख बढ़ या घट सकती है।
2 - जब महिलाओं के गर्भ में शिशु का विकास होता है तो उस दौरान महिलाओं को ज्यादा एनर्जी के लिए जरूरी पोषक तत्व की आवश्यकता होती है।
3 - प्रोजेस्ट्रोन एक हार्मोन होता है जब इस हार्मोन के स्तर में बदलाव आता है तब भी महिलाओं की भूख बढ़ सकती है।
प्रेगनेंसी के दौरान ज्यादा भूख लगे तो कैसे करें कंट्रोल
गर्भावस्था के दौरान ज्यादा भूख लगने पर डाइट में थोड़ा सा बदलाव करके इस समस्या को ठीक किया जा सकता है। यह बदलाव निम्न प्रकार है-
1 - यदि महिलाओं को प्रेगनेंसी के दौरान ज्यादा भूख लग रही है तो वह अपने आहार में फाइबर को जोड़ सकती हैं। फाइबर ना केवल भूख को नियंत्रित कर सकता है बल्कि लंबे समय तक व्यक्ति का पेट भरा हुआ भी महसूस हो सकता है।
2 - गर्भावस्था में प्रोटीन का सेवन भी महत्वपूर्ण माना जाता है। खासकर जिन महिलाओं को ज्यादा भूख लगती है वह अपने आहार में प्रोटीन से जुड़े खाद्य पदार्थों को जोड़कर अपनी भूख को नियंत्रित रख सकती हैं।
3 - प्रेगनेंसी के दौरान यदि महिलाओं को ज्यादा भूख लगता है तो ऐसे में 8 से 9 गिलास पानी पीने से भी भूख को शांत किया जा सकता है। हालांकि इससे संबंधित एक रिसर्च भी सामने आई है जो यह बताती है कि भूख को शांत करने में पानी आपके बेहद काम आ सकता है। रिसर्च को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
इसे भी पढ़ें- महिलाओं में पोस्ट मेंसट्रुअल सिंड्रोम के कारण, लक्षण और इलाज
नोट - ऊपर बताए गए बिंदुओं से पता चलता है कि प्रेगनेंसी के दौरान भूख लगना बेहद आम बात है। लेकिन इस भूख को नियंत्रित करने के लिए अपनी डाइट में कुछ बदलाव करने जरूरी हैं। गर्भवती महिलाओं को सलाह दी जाती है कि वे अपनी डाइट में किसी भी तरीके का बदलाव करने से पहले एक बार एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
इस लेख में फोटोज़ Freepik से ली गई हैं।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version