B12 Deficiency Causes In Kids: हाल के सालों में हमने देखा है कि बच्चे अच्छी डाइट नहीं लेते हैं। उनकी इस आदत से उनके पैरेंट्स बहुत परेशान रहते हैं। जब बच्चे लंबे समय तक हेल्दी चीजें नहीं खाते हैं, तो इसकी वजह से उनके शरीर में तरह-तरह के पोषक तत्वों की कमी हो जाती है। तो क्या बच्चों में विटामिन बी 12 की भी कमी होती है? आइए, जानते हैं कि इस विटामिन की कमी से बच्चों की सेहत पर क्या असर पड़ता है और इसकी कमी के असली कारण क्या हैं? इस बारे में जानने के लिए हमने इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल और हिलिंग टच क्लिनिक के ऑर्थोपेडिक सर्जन और स्पोर्ट्स इंजरी स्पेशलिस्ट डॉ. अभिषेक वैश से बात की।
क्या बच्चों को विटामिन बी12 की कमी हो सकती है?
-1768984898831.jpg)
बच्चों के ब्रेन और नर्वस फंक्शन के लिए विटामिन बी12 बहुत जरूरी पोषक तत्व है। इसकी मदद से बच्चों में थकान और कमजोरी नहीं होती है और ब्लड सेल्स प्रोडक्शन भी बेहतर होता है। जहां तक सवाल इस बात का है कि क्या वाकई बच्चों को विटामिन बी12 की कमी हो सकती है? इस बारे में डॉक्टर स्पष्ट करते हैं, ‘निश्चित रूप से बच्चों में विटामिन बी12 की कमी हो सकती है और यह एक गंभीर चिंता का विषय होता है। इस विटामिन की कमी की वजह से उनके ब्रेन डेवेलपमेंट बाधित हो सकती है और यह लॉन्ग टर्म न्यूरोलॉजिकल डैमेज भी कर सकता है।’ इस तरह देखा जाए तो विटामिन बी12 न सिर्फ बच्चों के लिए जरूरी है, बल्कि इसकी कमी न हो, पैरेंट्स को इसे सुनिश्चित करना चाहिए।
बच्चों में विटामिन बी12 की कमी के कारण- What Causes B12 Deficiency In Children
डाइट में पर्याप्त विटामिन बी12 न होना
जब बच्चों की डाइट में विटामिन बी12 पर्याप्त मात्रा में नहीं होता है, तो उनके शरीर में इस पोषक तत्व की कमी हो सकती है। पैरेंट्स के लिए जरूरी है कि वे अपने बच्चों की डाइट में हर तरह के पोषक तत्वों को महत्व दें। विटामिन बी12 की भी अनदेखी न करें।
इसे भी पढ़ें: बच्चों में विटामिन बी12 की कमी होने पर नजर आते हैं ये 5 लक्षण, डॉक्टर से जानें इसके बेस्ट सोर्स
पाचन संबंधी समस्या होना
अगर किसी बच्चे को पाचन संबंधी समस्या जैसे सीलिएक डिजीज आदि। ऐसे में बच्चे का शरीर पोषक तत्वों को सही तरह से एब्जॉर्ब नहीं कर पाता है। नतीजतन, उनके शरीर में विटामिन बी12 की कमी हो जाती है।
गैस्ट्राइटिस की परेशानी
अगर बच्चे को गैस्ट्राइटिस जैसी मेडिकल कंडीशन है, जिसमें स्टमक लाइनिंग में सूजन आ जाती है। जानकारी के लिए बता दें कि यह समस्या विटामिन बी12 की कमी से होती है। ऐसा तब होता है जब पेट में हाइड्रोक्लोरिक एसिड की मात्रा कम हो जाती है। नतीजतन, बॉडी पर्याप्त मात्रा में विटामिन बी12 अवशोषित नहीं कर पाता है।
इसे भी पढ़ें: नवजात शिशु में ये लक्षण हैं विटामिन बी-12 की कमी का संकेत, डॉक्टर से जानें इनके बारे में
विटामिन B12 की दैनिक आवश्यकता (Daily Recommended Amount)
| क्रम | आयु (Age) | अनुशंसित मात्रा (माइक्रोग्राम/mcg) |
| 1. | जन्म से 6 महीने तक | 0.4 mcg |
| 2. | 7 से 12 महीने तक | 0.5 mcg |
| 3 | 1 से 3 साल तक | 0.9 mcg |
| 4. | 4 से 8 साल तक | 1.2 mcg |
| 5. | 9 से 13 साल तक | 1.8 mcg |
| 6. | 14 से 18 साल तक | 2.4 mcg |
Credit: NCBI
निष्कर्ष
हर पैरेंट्स चाहते हैं कि उनके बच्चे के शरीर में किसी भी तरह के पोषक तत्वों की कमी न हो। डॉक्टर सलाह देते हैं बच्चों के लिए सभी पोषक तत्व महत्वपूर्ण होते हैं। खासकर, विटामिन बी12 उनकी मेंटल ग्रोथ के लिए जरूरी है। इसलिए पैरेंट्स को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि उनकी डाइट में विटामिन बी12 युक्त चीजें अधिक हों। इसके लिए बच्चों को मछली, चिकन, अंडे और दूध तथा दूध से बने प्रोडक्ट सेवन करने के लिए जरूर दें। हां, अगर बच्चे के शरीर में अधिक मात्रा में विटामिन बी12 की कमी है, तो इस संबंध में डॉक्टर की सलाह पर विटामिन बी12 के सप्लीमेंट्स ले सकते हैं।
All Image Credit: Freepik
FAQ
बच्चों में विटामिन बी12 की कमी के क्या लक्षण हैं?
बच्चों में विटामिन बी12 की कमी होने पर उनमें कई तरह के लक्षण नजर आ सकते हैं, जैसे थकान या कमजोरी महसूस होना, मतली, उल्टी या दस्त होना, हाथ-पैरों में सुन्नता या झुनझुनी होना, जीभ या मुंह में छाले होना, वजन कम होना और आंखों की नजर कमजोर होना।विटामिन बी12 की कमी होने पर जीभ कैसी दिखती है?
विटामिन बी12 की कमी होने पर जीभ का रंग और आकार बदल जाता है। इसमें रेडनेस, सूजन और दर्द होने लगता है। यहां तक कि स्वाद ग्रंथी पर भी इसका नेगेटिव असर नजर आता है।विटामिन बी12 की कमी से कौन सी बीमारी होती है?
विटामिन बी12 की कमी से मेगालोब्लास्टिक एनीमिया जैसी गंभीर बीमारी हो सकती है। इस बीमारी में शरीर पर्याप्त हेल्दी रेड सेल्स नहीं बना पाता, जिससे ऑक्सीजन की कमी हो जाती है। इसके अलावा, यह न्यूरोलॉजिकल समस्याएं भी पैदा करता है, जैसे हाथ-पैरों में झुनझुनी, सुन्नपन आदि।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Jan 21, 2026 14:17 IST
Modified By : Meera Tagore Jan 21, 2026 14:17 IST
Modified By : Meera TagoreJan 21, 2026 14:17 IST
Published By : Meera Tagore
Reviewed By : Dr Abhishek Vaish