Wed Oct 14, 2026 | 07:38 AM IST

Medically Reviewed by Dt Divya Gandhi , Therapeutic Diet (Diabetes & PCOD)

क्या आप भी बच्चों को ज्यादा कार्ब्स देते हैं? एक्सपर्ट से जानें कहीं पैरेंट्स गलती तो नहीं कर रहे हैं

बच्चों की डाइट में हर तरह के पोषक तत्व पर्याप्त मात्रा में होने चाहिए। जरूरत से ज्यादा कार्ब्स भी उनके लिए नुकसानदायक है। ऐसा क्यों है? जानने के लिए इस लेख को पूरा पढ़ें।
क्या आप भी बच्चों को ज्यादा कार्ब्स देते हैं? एक्सपर्ट से जानें कहीं पैरेंट्स गलती तो नहीं कर रहे हैंक्या आप भी बच्चों को ज्यादा कार्ब्स देते हैं? एक्सपर्ट से जानें कहीं पैरेंट्स गलती तो नहीं कर रहे हैं

Is It Safe To Give More Carbs To Children: बच्चों की ग्रोथ के लिए हर तरह के न्यूट्रिएंट्स जरूरी होते हैं। उन्हें कैल्शियम, प्रोटीन, कैलोरी और कार्ब्स सबकी जरूरत होती है। हालांकि, बच्चों की बेहतर ग्रोथ के लिए किसी भी पोषक तत्व की अधिकता नहीं होनी चाहिए। इससे उनकी सेहत बिगड़ सकती है। कई पैरेंट्स बच्चों द्वारा लिए जाने वाले पोषक तत्वों पर इतनी नजर रखते हैं कि वे उन्हें सीमित मात्रा में कैलोरीज, कार्ब्स या प्रोटीन देते हैं। वहीं, ऐसे पैरेंट्स की भी कमी नहीं है, जो जाने-अनजाने उनकी डाइट में किसी एक पोषक तत्व की अधिकता कर देते हैं। इसलिए आज हम इस लेख में जानेंगे कि कहीं आप भी उन पैरेंट्स में तो नहीं जो अपने बच्चों को अधिक कार्ब्स दे रहे हैं? यह भी जान लेना जरूरी है कि अगर बच्चा ज्यादा कार्ब्स ले रहा है, तो इसका उनकी सेहत पर क्या असर पड़ेगा? सभी पैरेंट्स इस लेख को बहुत ध्यान से पढ़ें।

क्या अधिक कार्ब्स बच्चों के लिए फायदेमंद है?

is it safe to give more carbs to children 2 (3)is it safe to give more carbs to children 2 (3)

अमेरिकन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स के अनुसार बच्चों के लिए कार्बोहाइड्रेट यानी कार्ब्स बहुत जरूरी होते हैं और यह उनके ग्रोथ के लिए मुख्य ईंधन की तरह होता है। यह उनकी ब्रेन ग्रोथ और फिजिकल एक्टिविटी के लिए बहुत जरूरी होता है। हालांकि, यह सवाल बहुत बड़ा और लाजिमी है कि क्या बच्चों को अधिक मात्रा में कार्ब्स दिया जाना सुरक्षित है? इस बारे में Divya Gandhi's Diet & Nutrition Clinic की डायटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी सलाह देते हैं, "आप बच्चे को कितनी मात्रा में कार्ब्स दे रहे हैं, यह जानना सबसे पहले जरूरी हो जाता है। अगर आप हेल्थ गाइडलाइन को फॉलो करते हुए बच्चों को प्रति दिन की जरूरत के अनुसार कार्ब्स दे रहे हैं, तो यह अधिक नहीं है।"

इसे भी पढ़ें: बच्चों को बताएं गुड और बैड कार्बोहाइड्रेट्स का अंतर, समझाएं चिप्स और बर्गर खाना क्यों है नुकसानदेह

बच्चों को कितनी मात्रा में कार्ब्स दें?

अमेरिकन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स और वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन सहित अधिकांश स्वास्थ्य संगठन यह सलाह देते हैं कि एक बच्चे की कुल प्रतिदिन कैलोरी का 45 फीसदी से 65 फीसदी हिस्सा कार्बोहाइड्रेट से होना चाहिए। इन्हें आप इस तरह समझें-

  • 1 साल से अधिक उम्र के बच्चों के लिए Recommended Dietary Allowance 130 ग्राम प्रतिदिन है।
  • NCBI के अनुसार 2-5 साल की उम्र के बच्चों को प्रतिदिन कम से कम 150 ग्राम लेना चाहिए।
  • किशोर यानी 15-18 साल तक बच्चों के लिए उनकी फिजिकल एक्टिविटी के अनुसार प्रतिदिन 345 ग्राम तक कार्बोहाइड्रेट की आवश्यकता होती है।

एक्सपर्ट्स यह भी सलाह देते हैं कि बच्चे में कार्ब्स की जरूरत उनकी फिजिकल एक्टिविटी तय करती है। अगर बच्चा टीनएज है, लेकिन उनकी फिजिकल एक्टिविटी न के बराबर है, तो उन्हें शरीर के जरूरत के अनुसार कार्ब्स लेना चाहिए। 

इसे भी पढ़ें: बच्चों को जरूर खिलाएं ये हाई कैलोरी फूड्स, सेहत को मिलेंगे कई फायदे

कार्ब्स की क्वालिटी पर रखें नजर

जब पैरेंट्स अपने बच्चों को कार्ब्स देते हैं, तो वे अक्सर उसकी क्वालिटी पर विशेष ध्यान नहीं देते हैं। ऐसा किया जाना सही नहीं है। बच्चों को कैसे कार्ब्स दें और कैसे नहीं-

  • बच्चों को हमेशा कॉम्प्लेक्स कार्ब्स दें। यह आपको साबुत अनाज जैसे ओटमील, ब्राउन राइस आदि से मिल सकते हैं। इसके अलावा सब्जियां, फल और दालें भी हेल्दी कार्ब्स में गिने जाते हैं।
  • बच्चों के लिए सिंपल कार्ब्स भी फायदेमंद होते हैं, जो कि आपको फलों और सब्जियों में मिलते हैं। इनमें प्राकृतिक रूप से शुगर पायी जाती हैं।
  • बच्चों को एडेड शुगर देने से पूरी तरह बचें। यह उनके स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकता है। विशेषकर 2 साल से कम उम्र के बच्चों को ऐसी चीजें देने से बचें।

इसे भी पढ़ें: बच्चों को स्वस्थ रखने के लिए उनको खिलाएं इस तरह की डाइट, ग्रोथ में मिलेगी मदद

ज्यादा कार्ब्स देने के नुकसान

बच्चों को कभी भी ज्यादा कार्ब्स नहीं देना चाहिए। इसके कुछ नुकसान हो सकते हैं, जैसे-

  1. शरीर में अन्य पोषक तत्वों की कमी।
  2. ग्रोथ पर नेगेटिव असर।
  3. हड्डियों का कमजोर होना।
  4. ईटिंग डिसऑर्डर का रिस्क।
  5. मोटापा, डायबिटीज और दांतों में सड़न का जोखिम।

निष्कर्ष

कुल मिलाकर समझने की बात ये है कि बच्चों को आप क्या दे रहे हैं और कितनी मात्रा में दे रहे हैं। इन सभी बातों पर विशेष ध्यान दें। बच्चों को कार्ब्स देते हुए भी पैरेंट्स को सजग रहना चाहिए। अधिक मात्रा में कार्ब्स देने से उनका न सिर्फ स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, बल्कि उनकी ग्रोथ पर भी नेगेटिव असर देखने को मिलता है।

All Image Credit: Freepik

FAQ

  • बच्चे को एक दिन में कितने प्रतिशत कार्बोहाइड्रेट चाहिए?

    स्टार्च और फाइबर युक्त चीजों से भी पर्याप्त ऊर्जा मिलती है ताकि बच्चों का सही विकास हो सके और वे ऊर्जावान बने रहें। विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि बच्चों की डाइट में 45 से 65 प्रतिशत कैलोरी कार्बोहाइड्रेट से आनी चाहिए।
  • बच्चे को कार्ब्स कब देना है?

    जब बच्चे ठोस आहार लेने लगते हैं, उसके बाद से ही उन्हें कार्ब्स दिया जा सकता है। हां, उन्हें कार्ब्स के लिए हेल्दी चीजें, जैसे फल, सब्जियां, दही, दलिया और अन्य साबुत अनाज दें।
  • सुबह नाश्ते में बच्चों को क्या खिलाना चाहिए?

    सुबह नाश्ते में बच्चों को दूध, दही, अंडे, दलिया, पोहा, उपमा, ओट्स, और केला, सेब जैसे फल खाने के लिए दे सकते हैं। इनकी मदद से बच्चों को पर्याप्त पोषक तत्व जैसे प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, विटामिन और फाइबर मिलते हैं।

Read Next

→ बच्चों में दिखे ये लक्षण तो समझ जाएं बढ़ गया है पित्त दोष, आयुर्वेदिक एक्सपर्ट से जानें इस स्थिति में क्या करें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Meera Tagore

Health Journalist

मीरा टैगोर 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और पिछले 5 वर्षों से विशेष रूप से हेल्थ जर्नलिज्म पर काम कर रही हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealthमें सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। वह महिला स्वास्थ्य और यौन स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषयों पर लिखती हैं और इनसे जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सटीक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। जिन विषयों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की थी और OnlyMyHealth से पहले Image Reflection Centre, Haribhoomi और MyUpchar के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jan 08, 2026 17:14 IST

    Modified By : Meera Tagore
  • Jan 08, 2026 17:14 IST

    Modified By : Meera Tagore
  • Jan 08, 2026 17:14 IST

    Modified By : Meera Tagore
  • Jan 08, 2026 17:14 IST

    Published By : Meera Tagore
    Reviewed By : Dt Divya Gandhi