Expert

बच्चों को जरूर खिलाएं ये हाई कैलोरी फूड्स, सेहत को मिलेंगे कई फायदे

बच्चों की डाइट में सभी तरह के पौष्टिक आहार का होना आवश्यक होता है। आगे जानते हैं बच्चों के लिए कैलोरी फूड के फायदे और इसके सोर्स के बारे में।
  • SHARE
  • FOLLOW
बच्चों को जरूर खिलाएं ये हाई कैलोरी फूड्स, सेहत को मिलेंगे कई फायदे


कुछ बच्चोंका वजन कम होता है। हर दूसरा माता-पिता अपने बच्चे को हेल्दी और गोल मटोल देखना चाहते हैं। लेकिन, कुछ बच्चों का वजन हेल्दी डाइट लेने के बाद भी नहीं बढ़ता है। इस समस्या में आप बच्चों के डॉक्टर से मिलकर अपने की डाइट में बदलाव के सुझाव ले सकते हैं। डॉक्टर और डाइटिशियन ऐसे में बच्चों को डाइट में कैलोरी वाले फूड्स को शामिल करने का सुझाव दे सकते हैं। लेकिन, इसके अलावा अन्य मिनिरल्स और विटामिन्स भी बच्चों को देना बेहद आवश्यक होता है। बच्चे के मानसिक और शारीरिक ग्रोथ के लिए संतुलित आहार को डाइट का हिस्सा बनाना चाहिए। हालांकि, हाई कैलोरी फूड बच्चे की एनर्जी के लिए भी बेहतर होते हैं। इस लेख में एंसेट्रिक्स डाइट क्लीनिक की डाइटिशियन शिवाली गुप्ता से जानते हैं कि बच्चे का वजन कम होने पर आप डाइट में किस तरह से बदलाव कर सकते हैं। साथ ही, बच्चे को कैलोरी देने से क्या फायदे (Benefits of high Calorie foods for babies) होते हैं? 

बच्चे को हाई कैलोरी डाइट से होने वाले फायदे 

  • हाई कैलोरी वाले फूड बच्चो के देने से उनके ब्रेन की ग्रोथ में मदद मिलती है। 
  • हाई कैलोरी फूड शिशुओं की संपूर्ण ग्रोथ के लिए आवश्यक होते हैं। 
  • यह शिशु को सभी आवश्यक पोषक तत्व प्रदान करते हैं। 
  • अच्छी कैलोरी वाला आहार बच्चे की प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करने में मदद करता है। 
  • साथ ही, हाई कैलोरी फूड बच्चे की भूख बनाए रखने में मदद करता है, जिससे उनका शरीर का वजन सही बना रहता है। 

high calorie food for babies diet

बच्चे की कैलोरी डाइट में किन चीजों को शामिल करें?

शिशु और बच्चे को एनर्जी के लिए लगभग सभी तरह के न्यूट्रिएंट्स, विटामिन और मिनरल्स की आवश्यकता होती है। एक्सपर्ट की मानें तो शिशुओं को रोजाना करीब 430 से 844 कैलोरी की आवश्यकता होती है। रोजाना कैलोरी (daily calorie limit for babies) की जरूरत बच्चे की आयु, वजन और लिंग (लड़का या लड़की) के आधार पर निर्भर करती है।

दालें  

दालों में प्रोटीन और कैलोरी अधिक मात्रा में होती हैं। उबली हुई दाल को आप चावलों के साथ मैश करके बच्चे को दे सकते हैं। इसके अलावा, यदि बच्चा साल भऱ से छोटा है तो उसको आप दाल का पानी भी पिला सकते हैं। 

केला 

केला बच्चे को एनर्जी प्रदान करने का एक बेहतरीन सोर्स होता है। इसमें कार्बोहाइड्रेट और कैल्शियम पाई जाती है। केले को आप मैश्ड करके बच्चे की डाइट में शामिल कर सकते हैं। हालांकि, यदि बच्चे को इसका टेस्ट पसंद आता है तो आप केले को दूध के साथ मिलाकर भी बच्चे को खिला सकते हैं। 

दही 

मां के दूध के अलावा दही भी छह महीने की उम्र के बाद बच्चे को दिया जा सकता है। आमतौर पर, दही में लगभग 100 कैलोरी होती है। बच्चे के लिए दही बनाने के लिए आप फुल क्रीम मिल्क का इस्तेमाल करें। स्किमड मिल्क में फैट कम होता है, साथ ही कैलोरी भी कम होती है। 

इसे भी पढ़ें: बच्चों को स्वस्थ रखने के लिए उनको खिलाएं इस तरह की डाइट, ग्रोथ में मिलेगी मदद

High Calorie Foods For Babies: इसके अलावा, आप बच्चे के डाइट में दूध, पनीर, अंडे, एवोकाडो, हरी सब्जियां और फलों को शामिल कर सकते हैं। इससे बच्चे को अलग-अलग चीजों का स्वाद पता चलेगा और उसे संपूर्ण पौष्टिक चीजें मिल जाएंगी। यदि, बच्चे को किसी आहार का टेस्ट पसंद न आए तो उसे आप किसी अन्य चीज के साथ मिलाकर दे सकते हैं। 

Read Next

Kyphosis : बच्चों की पीठ को मोड़ देती है ये बीमारी, जानें इसके कारण और लक्षण

Disclaimer