Causes And Treatment of necrospermia expert tells in hindi: नेक्रोस्पर्मिया एक ऐसी स्थिति है, जिसमें पुरुषों के स्पर्म में मृत या गैर-गतिशील यानी इनएक्टिव शुक्राणुओं की संख्या ज्यादा होती है। यह स्थिति पुरुषों के लिए बिल्कुल सही नहीं है। मृत शुक्राणुओं के कारण उनकी प्रजनन क्षमता पर बुरा प्रभाव पड़ता है। यहां तक कि कुछ मामलों में यह भी देखा जाता है कि अगर पुरुष इस तरह की समस्या से ग्रस्त है, तो भविष्य में उसके लिए पिता बनने की संभावना कम हो जाती है। ऐसे में, यह जान लेना बहुत जरूरी है कि आखिर नेक्रोस्पर्मिया पुरुषों को क्यों होता है, इसका कारण क्या है और इससे बचने के लिए क्या इलाज किया जा सकता है। इस संबंध में हमने Dr Nisha Pansare, Fertility Consultant, Nova IVF Fertility, Pune से बात की।
नेक्रोस्पर्मिया के कारण- Causes Of Necrospermia
नेक्रोस्पर्मिया के कारण अलग-अलग हो सकते हैं। इसके सटीक कारणों के बारे में नहीं बताया जा सकता है। हर पुरुष में नेक्रोस्पर्मिया होने की वजह विभिन्न हो सकती है, जैसे संक्रमण, हार्मोनल असंतुलन, डायबिटीज या यौन संक्रमण जैसी समस्याएं। यहां तक कि अगर पुरुषा किसी टॉक्सिक चीजों के संपर्क मं आ जाए, बहुत ज्यादा धूम्रपान करे या शराब का सेवन ज्यादा करे, तब भी इस तरह की प्रॉब्लम हो सकती है। कई बार खराब जीवनशैली भी नेक्रोस्पर्मिया का कारण बनती है।
इसे भी पढ़ें: पुरुषों में इंफर्टिलिटी की समस्या दूर करते हैं ये 5 सप्लीमेंट्स, बढ़ाते हैं प्रजनन क्षमता
नेक्रोस्पर्मिया का निदान- Diagnosis Of Necrospermia
नेक्रोस्पर्मिया के निदान के लिए पुरुषों को अपने वीर्य का सैंपल टेस्ट करने के लिए देना होता है। इससे यह पता चलता है कि वीर्य में एक्टिव शुक्राणुओं की संख्या या प्रतिशत कितनी है। इसके अलावा, एक्सपर्ट्स व्यक्ति से उसकी लाइफस्टसाइल और मेडिकल हिस्ट्री के बारे में डिटेल से जांच करते हैं ताकि नेक्रोस्पर्मिया के असली कारणों का पता चल सके और समय रहते उसका निदान किया जा सके।
इसे भी पढ़ें: Male Infertility: पुरुषों में इंफर्टिलिटी का कारण बन रहे हैं ये 5 फूड्स, जानें कैसे करते हैं असर
नेक्रोस्पर्मिया का उपचार- Treatment Of Necrospermia
जैसा कि यह पहले ही बताया गया है नेक्रोस्पर्मिया के कारण अलग-अलग होते हैं। इसलिए, इसके उपचार के तरीके भी उसके कारणों पर ही निर्भर करते हैं। जैसे, अगर व्यक्ति में हार्मोन इंबैलेंस हैं, तो उसके सुधार पर काम किया जाता है। धीरे-धीरे इसका पोजिटिव असर उनके वीर्य की गुणवत्ता पर पड़ता है। इसी तरह, अगर जीवनशैली बहुत खराब है, लेट नाइट जगना और सुबह देर तक सोना, डाइट का ध्यान न रखना, तो विशेषज्ञ मरीज को इन्हीं चीजों पर फोकस करने की सलाह देते हैं। कई बार खराब लाइफस्टाइल टेंशन का नतीजा होता है। इस स्थिति में एक्सपर्ट्स स्ट्रेस के कारण को जानकर उससे निजात के उपाय बताते हैं। हालांकि, कुछ मामलों में पुरुषों में नेक्रोस्पर्मिया के उपचार के तौर पर दवाईयां दी जाती हैं, जिससे उनके प्रजनन क्षमता में सुधार आता है।
ध्यान रखने वाली बातें- Important Tips
पुरुषों को सहजता से यह नहीं पता चल सकता है कि वे नेक्रोस्पर्मिया का शिकार हैं। ऐसे में अगर वे लंबे समय से पिता बनने की कोशिश कर रहे हैं, तो इसका पता लगाने के लिए उन्हें नेक्रोस्पर्मिया की जांच करवानी चाहिए। इस संबंध में देरी करना सही नहीं है। जांच के तुरंत बाद, अगर जरूरी है, तो अपना ट्रीटमेंट करवाएं। इस संबंध में एक्सपर्ट की मदद लें। लापरवाही करना सही नहीं है। इस तरह के उपाय आजमाकर, प्रजनन क्षमता को बेहतर करने में मदद मिल सकती है।
image credit: freepik