-1734689924706.webp)
Can Prostate Infection Cause Infertility In Hindi: प्रोस्टेट इंफेक्शन, जिसे हम प्रोस्टेटिस के नाम से भी जानते हैं। प्रोस्टेट ग्लैंड में इंफेक्शन की वजह से सूजन होने लगती है। इसी स्थिति को हम प्रोस्टेट इंफेक्शन कहते हैं। यह समस्या बैक्टीरिया की वजह से होती है, जो यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन का कारण बनती है। इसकी वजह से सेक्सुअली ट्रांसमिटेड डिजीज जैसे क्लैमाइडिया और गोनोरिया भी हो सकता है। वैसे तो विशेषज्ञों का कहना है कि प्रोस्टेट इंफेक्शन के मुख्य कारण अब तक पता नहीं चलता है। लेकिन, यह कहा जा सकता है कि यह स्थिति पुरुषों के लिए सही नहीं है। अगर किसी को प्रोस्टेट इंफेक्शन हो, तो उन्हें सतर्क रहना चाहिए और अपना प्रॉपर ट्रीटमेंट करवाना चाहिए। असल में, कुछ लोग प्रोस्टेट इंफेक्शन को इंफर्टिलिटी से भी जोड़कर देखते हैं। ऐसे में यह जान लेना आवश्यक है कि आखिर प्रोस्टेट इंफेक्शन के कारण पुरुषों में इंफर्टिलिटी हो सकती है या नहीं? इस बारे में हमने एक्सपर्ट से बात की। इस बारे में हमने मेडिकवर हॉस्पिटल के यूरोलॉजिस्ट और एंड्रोलॉजिस्ट डॉ. विजय दहिफले से बात की।
क्या प्रोस्टेट इंफेक्शन के कारण इंफर्टिलिटी हो सकती है?- Can Prostate Infection Cause Infertility In Hindi
प्रोस्टेट इंफेक्शन होने पर व्यक्ति को कई तरह की परेशानी झेलनी पड़ सकती है। जैसे, पेशाब करने में दर्द होना, बार-बार पेशाब आना और पेशाब करते हुए दिक्कत महसूस करना। इसी तरह, ग्रोइन एरिया पीठ के निचले हिस्से में दर्द और पेट में दर्द बने रहना। इसका मतलब है कि प्रोस्टेट इंफेक्शन अपने आप में कई तरह की समस्याओं का कारण बन सकता है। जहां तक सवाल इस बात का है कि क्या प्रोस्टेट इंफेक्शन के कारण इंफर्टिलिटी हो सकती है? इस बारे में डॉ. विजय दहिफले का कहना है, "प्रोस्टेट इंफेक्शन के कारण स्पर्म क्वालिटी प्रभावित होती है। यहां तक कि प्रोस्टेट इंफेक्शन की वजह से पुरुषों में लो सेक्स ड्राइव की समस्या और इरेक्टाइल डिस्फंक्शन भी हो सकता है।" डॉक्टर आगे कहते हैं कि इन समस्याओं को देखते हुए कहा जा सकता है कि प्रोस्टेट इंफेक्शन की वजह से पुरुषों में इंफर्टिलिटी की दिक्कत हो सकती है। वहीं अगर किसी को क्रॉनिक नॉन-बैक्टीरियल प्रोस्टेटिस है, तो यह स्पर्म मोर्फोलॉजी और मोटिलिटी को भी प्रभावित कर सकती है। आपको बता दें कि स्पर्म मोर्फोलॉजी स्पर्म के साइज, शेप और स्ट्रक्चर को कहा जाता है। ध्यान रहे कि पुरुषों की फर्टिलिटी स्पर्म मोर्फोलिजी और स्पर्म मोटिलिटी (स्पर्म का फिमेल रिप्रोडक्टिव सिस्टम से होते हुए एग फर्टिलाइज करने के लिए गति की क्षमता) पर भी आधारित है।
इसे भी पढ़ें: पुरुषों में प्रोस्टेट इंफेक्शन होने पर नजर आ सकते हैं ये 5 लक्षण, डॉक्टर से जानें सही इलाज
प्रोस्टेट इंफेक्शन के लक्षण- Symptoms Of Prostate Infection In Hindi
- पेशाब करने के दौरान जलन और दर्द होना
- बार-बार पेशाब आना
- पेल्विक एरिया में दर्द होना
- इजेक्युलेशन के दौरान दर्द होना
- बुखार और ठंड लगना
- लो सेक्स ड्राइव
- इरेक्टाइल डिस्फंक्शन
इसे भी पढ़ें: प्रोस्टेट ग्रंथि से जुड़ी समस्याएं होने पर नजर आते हैं ये 5 लक्षण, न करें नजरअंदाज
प्रोस्टेट इंफेक्शन का इलाज
प्रोस्टेट इंफेक्शन होने पर पुरुषों को घर पर रहकर अपना इलाज खुद से नहीं करना चाहिए। यह एक गंभीर समस्या है। अगर सही समय पर इलाज न मिले, तो इसकी वजह से पुरुषों को इसके गंभीर परिणाम उठाने पड़ सकते हैं। आमतौर पर प्रोस्टेट इंफेक्शन के इलाज के लिए डॉक्टर एंटीबायोटिक्स और अन्य दवाइयां देते हैं। मरीज को चाहिए कि वह समय पर दवा लें और नियमित रूप से अपना रूटीन चेकअप करवाएं। इसके साथ-साथ कुछ जरूरी सावधानियां भी बरतें।
All Image Credit: Freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version