What Causes Prostatitis In Older Men In Hindi: प्रोस्टेटाइटिस, प्रोस्टेट ग्लैंड में सूजन और संक्रमण को कहा जाता है। यह गंभीर स्थिति है। प्रोस्टेटाइटिस होने पर पुरुषों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। जैसे उन्हें यूरिन पास करने में दिक्कत आती है, यूरिन पास करते हुए दर्द या जलन हो सकती है। विशेषज्ञों की मानें, तो इसकी वजह से उनकी स्पर्म क्वालिटी गिरती है, स्पर्म मोटिलिटरी पर बुरा असर पड़ता है। आप कह सकते हैं कि प्रोस्टेटाइटिस होने पर उनके रिप्रोडक्टिव सिस्टम बुरी तरह प्रभावित होता है। ऐसे में यह जानना बहुत जरूरी है कि प्रोस्टेटाइटिस की समस्या क्यों होती है? खासकर, वयस्क पुरुषों को इसके कारण का पता होना चाहिए, ताकि वे समय रहते जरूरी सावधानियां बरत सकें। इस बारे में हमने मेडिकवर हॉस्पिटल के यूरोलॉजिस्ट और एंड्रोलॉजिस्ट डॉ. विजय दहिफले से बात की।
वयस्क पुरुषों में प्रोस्टेटाइटिस के कारण- What Causes Prostatitis In Older Men In Hindi
एक्यूट बैक्टीरियल इंफेक्शन
वयस्क पुरुषों में प्रोस्टेटाइटिस होने का सबसे कॉमन कारण है, बैक्टीरियल इंफेक्शन। यह रेक्टम या इंफेक्टेड यूरिन से होते हुए प्रोस्टेट ग्लैंड को प्रभावित कर सकता है। ध्यान रखें कि बैक्टीरियल इंफेक्शन होने पर गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसा लंबे समय के लिए या शॉर्ट टर्म के लिए भी होता है। विशेषज्ञों की मानें, तो यह अवस्था धीरे-धीरे विकसित होती है। इसलिए, पुरुषों को इसके लक्षण नजर आते ही तुंरत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।
इसे भी पढ़ें: प्रोस्टेट में सूजन और जलन है प्रोस्टेटाइटिस का लक्षण, जानें इसके कारण और बचाव
क्रॉनिक बैक्टीरियल इंफेक्शन
विशेषज्ञों की मानें, तो अब तक प्रोस्टेटाइटिस के मुख्य कारणों का अब तक पता नहीं चला है। लेकिन, क्रॉनिक बैक्टीरियल इंफेक्शन प्रोस्टेटाइटिस का कारण हो सकता है। विशेषकर, वयस्क पुरुषों में। क्रॉनिक बैक्टीरियल इंफेक्शन तब होता है, जब बैक्टीरियल इंफेक्शन लंबे समय तक बना रहता है। कई बार बैक्टीरियल इंफेक्शन का ट्रीटमेंट प्रभावी तरीके से काम नहीं करता है। प्रॉपर ट्रीटमेंट नहीं होने के कारण यह प्रोस्टेटाइटिस का कारण बन जाता है।
क्रॉनिक पेल्विक पेन सिंड्रोम
क्रॉनिक पेल्विक पेन सिंड्रोम होने के कई कारण हो सकते हैं, जैसे किसी पुराने इंफेक्शन का सही तरह से ट्रीटमेंट न होना। अगर क्रॉनिक पेल्विक पेन सिंड्रोम है और मरीज को इसका प्रॉपर ट्रीटमेंट नहीं मिला है, तो यह भी प्रोस्टेटाइटिस की वजह बनता है। यह समस्या यूरिन इंफेक्शन की वजह से हो सकती है। इसके अलावा, हर्निया, एपेंडिक्स या यूरिनरी स्टोन भी इसका कारण हो सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: पुरुषों में प्रोस्टेट इंफेक्शन होने पर नजर आ सकते हैं ये 5 लक्षण, डॉक्टर से जानें सही इलाज
प्रोस्टेटाइटिस में सूजन
कई बार ऐसा भी होता है कि मरीज को प्रोस्टेटाइटिस है, लेकिन इसके किसी तरह के लक्षण नहीं नजर आ रहे हैं। इस तरह की स्थिति टेस्ट के जरिए पता चलता है। अगर समय पर मरीज टेस्ट न करवाए, तो यह गंभीर रूप ले सकता है। वैसे तो प्रोस्टेटाइटिस में सूजन के बैक्टीरियल इंफेक्शन, इंजुरी, प्रोस्टेट का बड़ा होना आदि कारण हो सकते हैं। अगर लंबे समय तक प्रोस्टेटाइटिस में सूजन बनी रहे, तो यह भी क्रॉनिक प्रोस्टेटाइटिस हो सकता है।
प्रोस्टेटाइटिस से बचाव के लिए वयस्क पुरुष क्या करें- Prevention Tips For Prostatitis In Older Men In Hindi
वैसे तो किसी तरीके या उपाय के जरिए इसे होने से नहीं रोका जा सकता है। इसके बावजूद, अगर सही तरह से अपनी लाइफस्टाइल को मैनेज किया जाए, तो इस गंभीर बीमारी के जोखिम को कम किया जा सकता है, जैसे-
- नियमित रूप से एक्सरसाइज करें। इससे बॉडी में ब्लड फ्लो में सुधार होता है, जिससे पूरी बॉडी में ऑक्सीजन सप्लाई बेहतर होती है। इसका ओवर ऑल हेल्थ पर अच्छा असर पड़ता है। प्रोस्टेटाइटिस का रिस्क भी कम होता है।
- हेल्दी वेट मेंटेन करना भी वयस्क पुरुषों के लिए जरूरी है। अगर वे अपनी हेल्दी वेट मेंटेन नहीं करते हैं, तो यह कई बीमारियों के जोखिम को बढ़ाता है।
- तनाव भी कई तरह की गंभीर बीमारियों का कारण होता है, इसमें एक प्रोस्टेटाइटिस भी है। आमतौर पर देखा जाता है कि वयस्क पुरुष अपनी नौकरी और घर को बैलेसं करने, फाइनेंस को मैनेज करने को लेकर काफी परेशान रहते हैं। इस तरह की स्थिति भी प्रोस्टेटाइटिस के जोखिम को बढ़ा सकती है।
- बुरी आदतों जैसे स्मोकिंग और शराब का सेवन करना भी प्रोस्टेटाइटिस के रिस्क को बढ़ाता है। वयस्क पुरुषों को चाहिए कि वे इस तरह की बुरी आदतों को पूरी तरह छोड दें।
All Image Credit: Freepik