Expert

पुरुषों की त्वचा के लिए फायदेमंद है एवोकाडो, जानें इस्तेमाल का तरीका

Is Avocado Good For Men Skincare In Hindi: पुरुषों की त्वचा के लिए एवोकाडो काफी फायदेमंद है। इसका इस्तेमाल सीरम या मॉइस्चराइजर की तरह किया जा सकता है। कैसे, जानें लेख में-
  • SHARE
  • FOLLOW
पुरुषों की त्वचा के लिए फायदेमंद है एवोकाडो, जानें इस्तेमाल का तरीका


Is Avocado Good For Men Skincare In Hindi: एवोकाडो एक बेहतरीन फल है। इसमें कई तरह के न्यूट्रिएंट्स मौजूद हैं, जैसे विटामिन और मिनरल्स। विशेषज्ञों की मानें, तो आप रोजाना एक एवोकाडो का सेवन कर सकते हैं। इससे हार्ट हेल्दी रहता है, आंखों की नजर तेज होती है और ओस्टियोपोरोसिस जैसी बीमारियों से भी  राहत मिलती है। यही नहीं, इसका इस्तेमाल अच्छी स्किन पाने के लिए भी किया जाता है। इसमें विटामिन-सी, विटामिन-ई जैसी कई तत्व हैं। यह स्किन को हाइड्रेट करने तथा स्किन टोन में सुधार करने के लिए भी जाना जाता है। आमतौर पर हम स्किन केयर की बात करते हैं, तो ज्यादातर महिलाएं ही अपने लुक्स और त्वचा को लेकर कॉन्शस नजर आती हैं। जबकि, पुरुषों को भी अपनी स्किन की देखभाल करनी चाहिए। बहरहाल, क्या महिलाओं की तरह पुरुषों की त्वचा के लिए भी एवोकाडो फायदेमंद है? इस बारे में हमने Divya Gandhi's Diet & Nutrition Clinic की डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी से बात की।

क्या पुरुषों की त्वचा के लिए एवोकाडो के फायदेमंद है- Is Avocado Good For Men Skincare In Hindi

avocado benefits for men skincare1 (1)

महिलाओं की ही तरह, पुरुष भी एवोकाडो का उपयोग अपनी स्किन को बेहतर बनाने के लिए कर सकते हैं। यह स्किन के लिए कई मायनों में फायदेमंद है। अच्छी स्किन पाने के लिए इसका न सिर्फ सेवन किया जाना चाहिए, बल्कि बाजार में इससे बने फेस मास्क, फेस पैक आदि भी मौजूद हैं। स्किन में निखार के लिए एवोकाडो के फेस मास्क या फेस पैक का भी यूज किया जा सकता है। यह स्किन के लिए एंटी-एजिंग एजेंट की तरह काम करता है, जिससे पुरुषों के चेहरे पर बढ़ती उम्र के लक्षण कम उम्र में नजर नहीं आएंगे। इसके अलावा, एवोकाडो की मदद से स्किन टोन में सुधार होता है और यह आपकी त्वचा को सन प्रोटेक्शन से भी बचाता है।

इसे भी पढ़ें: पुरुषों की त्वचा के लिए फायदेमंद है हल्दी, जानें इस्तेमाल का तरीका

पुरुषों की त्वचा के लिए एवोकाडो के फायदे- Avocado Benefits For Men Skincare In Hindi

स्किन हाइड्रेट रहती है

स्किन को हाइड्रेट करने के लिए आप एवोकाडो ऑयल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें फैटी एसिड, विटामिन और मिनरल्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इससे स्किन में नमी लॉक होती है। इससे स्किन मॉइस्चर होती है और सॉफ्ट नजर आती है।

इसे भी पढ़ें: पुरुषों की त्वचा के लिए जरूरी है कोलेजन, एक्सपर्ट से जानें इसके 4 फायदे

सूजन कम होती है

एवोकाडो में विटामिन ई, विटामिन सी और पॉलीफेनोल जैसे एंटी-इंफ्लेमेटरी जैसे कंपाउंड होती हैं। आपने कई बार नोटिस किया होगा कि बढ़ते प्रदूषण या स्किन की सही तरह से केयर न करने की वजह से स्किन में इर्रिटेशन होने लगती है या स्वेलिंग आ जाती है। इस तरह की समस्या से छुटकारा पाने के लिए एवोकाडो का इस्तेमाल किया जा सकता है।

प्रदूषण से बचाव

यह कहने की जरूरत नहीं है कि इन दिनों दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण का स्तर बढ़ रहा है। इसका बुरा असर हमारी स्किन पर भी पड़ रहा है। स्किन डल और टैन हो रही है। कम उम्र में ही बढ़ती उम्र के लक्षण नजर आ रहे हैं। यहां तक कि टैनिंग भी हो रही है। वहीं, एवोकाडो में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो कि स्किन को यूवी रेज, प्रदूषण और अन्य एन्वायरमेंटल फैक्ट से होने वाले नुकसान से बचाती हैं।

स्किन की इलास्टिसिटी बेहतर होती है

बढ़ती उम्र के लक्षण न उभरें, इसके लिए बहुत जरूरी है कि स्किन की इलास्टिसिटी बनी रहे। एवोकाडो में ऑयल में फैटी एसिड और विटामिन होता है, जो कि स्किन की इलास्टिसिटी को बेहतर करती है, फाइन लाइंस रिमूव होती हैं और झुर्रियों भी कम हो जाती हैं। यही नहीं, अगर पुरुषों की स्किन में जलन हो, तो भी एवोकाडो के सूजनरोधी और रोगाणुरोधी गुण इस समस्या का निदान कर सकते हैं।

पुरुष अपनी त्वचा के लिए एवोकाडो का इस्तेमाल कैसे करें- How To Use Avocado For Men’s Skin In Hindi

  • पुरुष अपनी स्किन के लिए एवोकाडो का ऑयल यूज कर सकते हैं। इसे सीधे अपनी स्किन पर लगाने के बजाय मॉइस्चराइजर या सीरम के साथ मिक्स करके अप्लाई कर सकते हैं। या एवोकाडो के मॉइस्चराइज या सिरम भी मौजूद हैं। वे भी काफी उपयोगी होते हैं।
  • एवोकाडो के गूद और शहद को मिक्स करके अपने लिए फेस मास्क तैयार करें। इसे चेहरे पर लगाएं। मास्क सूखने पर चेहरा धो लें।
  • अपनी शेविंग क्रीम या आफ्टरशेव बाम में एवोकाडो तेल मिक्स करके अपने चेहरे पर अप्लाई कर सकते हैं।
  • क्रीम, सीरम या क्लींजर जैसे एवोकाडो बेस्ड स्किनकेयर प्रोडक्ट्स भी पुरुषों के लिए फायदेमंद हैं।
All Image Credit: Freepik

Read Next

क्या दाढ़ी बढ़ाने के लिए जैतून के तेल का इस्तेमाल किया जाना सुरक्षित है? जानें एक्सपर्ट से

Disclaimer