अकसर माता-पिता को अपने बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास की चिंता लगी रहती है। ऐसे में अगर बच्चों को कोई परेशानी होती है तो माता-पिता भी परेशान हो जाते हैं। इन्हीं में से एक परेशानी है फ्लैट फुट। फ्लैट फुट यानि सपाट तलवा। ये पंजे और एड़ी के बीच का हिस्सा होता है, जिसे आर्च भी बोला जाता है। जब यह हिस्सा जमीन छुबा रहता है यानी सपाट होता है तब इस समस्या को फ्लैट फुट के नाम से जानते हैं। यह समस्या कभी एक पैर में तो कभी दोनों पैरों में नजर आ सकती है। बता दें कि शिशु के पैर एकदम सपाट होते हैं लेकिन जैसे जसे बच्चे का विकास होता है वैसे वैसे उनके पैरों का भी विकास होता है और एड़ी के बीच में आर्च बनना शुरू हो जाता है। लेकिन अगर ये आर्च ना बने तो इसके पीछे कुछ कारण हो सकते हैं। आज का हमारा लेख उन्हीं कारणों पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि बच्चों में सफेद धब्बे के क्या कारण होते हैं। साथ ही लक्षण और उपचार के बारे में भी जानेंगे। पढ़ते हैं आगे...
क्या कहती है रिसर्च
रिसर्च के अनुसार, जिन बच्चों की उम्र 3 से 6 वर्ष के बीच होती है उनमें लगभग 44% बच्चों को फ्लैट फुट की समस्या रहती है। इसके अलावा इस रिसर्च में यह भी बताया गया है कि जिन बच्चों की उम्र 3 वर्ष है वे 54 प्रतिशत और 6 वर्ष के 24 प्रतिशत बच्चे इस समस्या से ग्रस्त रह होते हैं। रिसर्च पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
बच्चों में फ्लैट फुट के लक्षण
वैसे तो फ्लैट फुट के किसी भी प्रकार के लक्षण नजर नहीं आ सकते हैं। लेकिन माता-पिता कुछ संकेतों से इस बात का पता लगा सकते हैं कि उनके बच्चों को फ्लैट फुट की समस्या है या नहीं। ये संकेत निम्न प्रकार हैं-
1 - यदि बच्चे के पैर मैं लगातार दर्द रहे या पीठ में लगातार दर्द रहे तो उसे फ्लैट फुट की समस्या हो सकती है।
2 - बच्चों के पैरों में सूजन आना भी सपाट तलवे का ही एक लक्षण है।
3 - जब बच्चों को जूते पहनने के दौरान समस्या महसूस होती है तो हो सकता है कि उनके सपाट तलवे की समस्या हो।
4 - अगर बच्चे किसी भी तरीके की शारीरिक गतिविधि का हिस्सा बनें और जल्दी थक जाएं तो यह भी इसी के लक्षण हो सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- बच्चों में आम होती हैं ये 3 तरह की एलर्जी, जानें इनके लक्षण, कारण और इलाज
5 - जब बच्चे अपने पैरों की उंगलियों पर ज्यादा वजन नहीं डाल पाते हैं तो सपाट तलवे की समस्या हो सकती है।
6 - जब बच्चों के एडी और पंजों में नियमित रूप से दर्द रहता है तो हो सकता है कि उसे फ्लैट फुट की समस्या हो।
बच्चों में फ्लैट फुट के कारण
बच्चों में फ्लैट फुट की समस्या निम्न कारणों से हो सकती है-
1 - बच्चों का वजन ज्यादा से ज्यादा बढ़ जाता है तब उन्हें फ्लैट फुट की समस्या हो सकती है।
2 - कुछ मामले ऐसे होते हैं जिनमें दो या ज्यादा हड्डियां एक साथ बढ़ने लगती हैं या आपस में जुड़ जाती हैं तब भी यह समस्या हो सकती है।
3 - हमारे शरीर में कुछ ऐसे टिश्यू होते हैं जो पैरों को जोड़ते हैं। ऐसे में जब बच्चा बढ़ा होता है यह टिशू कसने लगते हैं और आर्च बनाते हैं। ऐसे में जब ये आर्च ढीले पढ़ने शुरू हो जाते हैं तो फ्लैट फुट की समस्या पैदा कर सकते हैं।
4 - एहलर्स-डानलोस सिंड्रोम व मार्फन सिंड्रोम की समस्या होने पर भी बच्चों में फ्लैट फुट की समस्या हो सकती है।
इसे भी पढ़ें- शिशुओं के बार-बार जम्हाई या उबासी लेने के हो सकते हैं ये 5 कारण, जानें इसे कंट्रोल करने के आसान तरीके
सपाट तलवे होने पर जोखिम
बता दें कि उम्र बढ़ने के साथ अगर फ्लैट फुट की समस्या समाप्त नहीं होती है तो इससे बच्चों के विकास पर भी प्रभाव पड़ सकता है। इसके अलावा कुछ और भी जोखिम हैं जो निम्न प्रकार हैं-
1 - सपाट तलवे होने पर बच्चों की मांसपेशियां कमजोर हो जाना।
2 - सपाट तलवे होने पर हमेशा चोट लगने की आशंका बनी रहना।
3 - सपाट तलवे होने पर जोड़ों की दर्द की समस्या हो जाना।
4 - सपाट तलवे होने पर चलने में परेशानी महसूस करना।
5 - सपाट तलवे होने पर शरीर का पोस्टर बिगड़ जाना।
6 - सपाट तलवे होने पर बच्चों की मांसपेशियों में कमजोरी होगा।
कैसे करें फ्लैट फुट की जांच
चूंकि इसके लक्षण नजर नहीं आते हैं ऐसे में फ्लैट फुट की जांच निम्न तरीके से हो सकती है-
1 - सबसे पहले बच्चे के पैरों को गीला करें और उसे किसी समतल सतह पर खड़ा कर दें।
2 - इसके बाद बच्चे को वहां से हटा लें।
3 - अगर उसके पैर का निचला हिस्सा पूरा नजर आता है तो समझ जाएं कि बच्चे को फ्लाइट फिट की समस्या है लेकिन यदि बच्चों के पैरों में आर्च है तो ऐसे में केवल पंजे और एडी का हिस्सा ही नजर आएगा।
कैसे करें फ्लैट फुट से बचाव
1 - मोटापे पर नियंत्रण रखें।
2 - शायरी गतिविधियों को बच्चों की दिनचर्या में जोड़ें।
3 - पैरों की स्ट्रेचिंग करें।
4 - पंजों की मालिश करें।
5 - पैरों के अंगूठों का व्यायाम करें।
6 - जूते का चुनाव ठीक प्रकार से करें।
नोट - ऊपर बताए गए बिंदुओं से पता चलता है कि बच्चों में सपाट तलवे की समस्या से बच्चों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में समय रहते इस समस्या को दूर करना जरूरी है। कुछ एक्सरसाइज समस्या को दूर करने में आपके काम आ सकती हैं लेकिन बच्चे के विकास के बाद भी समस्या दूर ना हो तो ऐसे में डॉक्टर की सलाह जरूर लें। इसके अलावा अगर सपाट तलवे के कारण दर्द हो तो ऐसे में टॉवेल कर्ल, ऑर्च लिफ्टिंग, पैरों का व्यायाम, सिकाई, एक्सरसाइज, टेनिस बॉल या केन रोलिंग आदि के माध्यम से इस दर्द को दूर किया जा सकता है। अगर दर्द कम ना हो तो ऐसे में एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
इस लेख में फोटोज़ Freepik से ली गई हैं।