Doctor Verified

क्या आपको भी रोजाना एक निश्चित समय पर ही होता है सिरदर्द, जानें इसके कारण और लक्षण

अगर, आपको भी एक ही समय रोजाना सिरदर्द हो रहा है, तो आगे जानते हैं इसके क्या कारण हो सकते हैं। साथ ही, इस समस्या के लक्षणों को भी बताया गया है।
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या आपको भी रोजाना एक निश्चित समय पर ही होता है सिरदर्द, जानें इसके कारण और लक्षण


मौसम में बदलाव, स्ट्रेस, थकान और नींद में कमी के कारण लोगों को सिरदर्द की समस्या हो सकती है। सिरदर्द होना एक बेहद आम समस्या है, जो किसी भी व्यक्ति को किसी भी समय हो सकती है। एक्सपर्ट्स की मानें तो सिरदर्द के कई प्रकार होते हैं, जो अलग-अलग तरह के लक्षणों के साथ दिखाई दे सकते हैं। बच्चों को अक्सर पढ़ाई और व्यस्कों को काम की वजह से सिरदर्द की समस्या हो सकती है। कुछ लोग सिरदर्द को कम करने के लिए पेनकिलर लेते हैं। ऐसे में उनको कुछ समय के लिए आराम मिल जाता है। इस लेख में नारायणा अस्पताल के इंटरनल मेडिसिन के डॉक्टर पंकज वर्मा से जानते हैं कि रोजाना एक ही समय पर होने वाले सिरदर्द के पीछे क्या कारण हो सकते हैं। साथ ही इस समस्या के लक्षणों को भी आगे बताया गया है। 

रोजाना एक ही समय पर सिरदर्द होने के क्या कारण हो सकते हैं? 

डॉक्टर की मानें तो रोजाना एक ही समय पर होने वाला सिरदर्द कई तरह की समस्याओं की ओर संकेत कर सकता है। रोजाना एक ही समय पर होने वाले सिरदर्द को कल्सटर सिरदर्द (Cluster Headache) कहा जा सकता है। कलस्टर सिरदर्द के मुख्य कारणों का पता नहीं लगाया जा सका है। लेकिन, हिस्टामाइन और सेरोटोनिन इसकी एक वजह मानी जा सकती हैं। एलर्जिक रिएक्शन और नर्वस सिस्टम में कम्यूनिकेशन के बीच संदेश पहुंचाने में दिक्कत होने पर आपको सिरदर्द की समस्या हो सकती है। 

cluster headache symptoms causes

कलस्टर सिरदर्द के क्या लक्षण हो सकते हैं? 

कलस्टर सिरदर्द में व्यक्ति को सिर के एक हिस्से में दर्द महसूस हो सकता है। यह दर्द 10 से 20 मिनट तक बने रह सकता है। कुछ लोगों को यह दर्द तीन घंंटों तक होता है। यह सिरदर्द रोजाना एक ही समय पर होता है। यह सिरदर्द कुछ समय के लिए रहता है और फिर अपने आप ही ठीक हो जाता है। 

  • सिर के किसी खास हिस्से में दर्द होना
  • आंंखों से पानी बहना
  • नाक बहना
  • आंखों में लालिमा होना
  • लगातार पसीना आना
  • आंखों पर सूजन होना
  • आंखों में थकान होना, आदि। 

कलस्टर सिरदर्द होने के जोखिम कारक क्या हो सकते हैं? 

  • रोजाना एक समय पर होने वाले सिरदर्द के पीछे कई तरह के कारक जिम्मेदार हो सकते हैं। 
  • जो लोग रोजाना अधिक मात्रा में शराब पीते हैं।
  • इस तरह का सिरदर्द 25 से 45 आयु वर्ग के लोगों के बीच अधिक देखने को मिलता है। 
  • ब्रेन या स्ट्रेस से जुड़ी समस्याओं के लिए दवाएं लेने वालों को कलस्टर सिरदर्द ट्रिगर हो सकता है। 
  • इसके अलावा जो लोग सिगरेट पीते हैं, उनको भी सिरदर्द की समस्या हो सकती है। 

इसे भी पढ़ें : बार-बार होता है सिरदर्द? अपनाएं ये 5 घरेलू उपय, मिलेगा जल्द आराम

सिरदर्द की समस्या किसी भी व्यक्ति को किसी भी समय हो सकती है। इस समस्या में लोगों को काम करने में फोकस करने में परेशानी होती है। यदि, आपको भी बार-बार सिरदर्द हो रहा है तो ऐसे में आप डॉक्टर से संपर्क करें। साथ ही, लाइफस्टाइल और डाइट में बदलाव करें। 

Read Next

HPV वैक्सीन कब लगवानी चाहिए? डॉक्टर से जानें इससे जुड़ी 4 जरूरी बातें

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version