Sat Sep 12, 2026 | 02:17 AM IST

जीरा, अजवाइन, सौंफ और दालचीनी का पानी पीने से मिलते हैं ये 5 फायदे

Carom-Cumin-Fennel-Cinnamon Water: जीरा अजवाइन सौंफ और दालचीनी का पानी पीने से वजन कम होता है और कई अन्य फायदे मिलते हैं, जानें बनाने का तरीका।

Carom-Cumin-Fennel-Cinnamon Detox Water: खराब जीवनशैली और असंतुलित खानपान की वजह से आज के समय में मोटापे की समस्या, डायबिटीज और ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियों से पीड़ित लोगों की संख्या बढ़ रही है। मोटापा कई तरह की बीमारियों का कारण भी माना जाता है। इन समस्याओं से बचने के लिए डाइट का विशेष ध्यान रखना चाहिए। मोटापे को कम करने और डायबिटीज, ब्लड प्रेशर जैसी लाइफस्टाइल डिजीज के खतरे को कम करने के लिए डिटॉक्स ड्रिंक्स का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है। वजन कम करने के लिए जीरा, अजवाइन, सिंफ और दालचीनी से बना पानी पीना बहुत फायदेमंद होता है। इस मिश्रण का सेवन करने से आपको एंटी-ऑक्सीडेंट गुणों के साथ-साथ फाइबर, प्रोटीन, आयरन, पोटैशियम और कैल्शियम जैसे गुण पाए जाते हैं। इस ड्रिंक में विटामिन सी की पर्याप्त मात्रा होती है, जो शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने में बहुत उपयोगी होती है। 

वजन कम करने के लिए जीरा, अजवाइन, सौंफ और दालचीनी का पानी- Carom-Cumin-Fennel-Cinnamon Detox Water

पाचन तंत्र को मजबूत बनाने, शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने और बीमारियों के खतरे को कम करने के लिए जीरा, अजवाइन, सौंफ और दालचीनी से बने इस ड्रिंक का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। इसका सेवन करने से आपको गैस्ट्रिक समस्याओं से मुक्ति मिलती है और शरीर का चयापचय भी दुरुस्त रहता है। तेजी से वजन कम करने के लिए भी जीरा, अजवाइन, सौंफ और दालचीनी के पानी का सेवन बहुत उपयोगी होता है।

Carom-Cumin-Fennel-Cinnamon Detox Water

इसे भी पढ़ें: Weight Loss Diet: बिना खाना-पीना कम किए इस तरह से घटा सकते हैं वजन

जीरा, अजवाइन, सौंफ और दालचीनी का पानी पीने के कुछ फायदे इस तरह से हैं-

1. इस डिटॉक्स ड्रिंक में फाइबर, आयरन और कैल्शियम जैसे पोषक तत्व पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं। इसका सेवन करने से आपके शरीर में कमजोरी या पोषक तत्वों की कमी नहीं होती है और वजन तेजी से कम होता है।

2. जीरा, अजवाइन, सौंफ और दालचीनी के पानी का सेवन करने से आपको बार-बार भूख नहीं लगती है और आप संतुलित मात्रा में भोजन कर पाते हैं। इसका सुबह के समय सेवन करने से वजन कम करने में फायदा मिलेगा।

3. पेट से जुड़ी परेशानियां जैसे अपच और कब्ज की समस्या या पेट में गैस बनने की समस्या में भी जीरा, अजवाइन, सौंफ और दालचीनी के पानी का सेवन फायदेमंद होता है।

इसे भी पढ़ें: वजन कम करने के लिए बहुत फायदेमंद है ब्लूबेरी, जानें कैसे करें सेवन

4. शरीर में ब्लड शुगर के स्तर को कंट्रोल में रखने के लिए भी इस ड्रिंक का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। डायबिटीज के मरीज वजन कम करने के लिए इस ड्रिंक का रोजाना सेवन कर सकते हैं।

5. ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने और शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थों को दूर करने के लिए भी जीरा, अजवाइन, सौंफ और दालचीनी से बने इस ड्रिंक का सेवन बहुत फायदेमंद होता है।

कैसे बनाएं जीरा, अजवाइन, सौंफ और दालचीनी का पानी- How to Make Carom, Cumin, Fennel, Cinnamon Water?

जीरा, अजवाइन, सौंफ और दालचीनी के पानी को तैयार करने के लिए सबसे पहले आप बराबर मात्रा में जीरा, अजवाइन, सौंफ और दालचीनी लें और इसे तवे पर हल्की आंच में भून लें। भून लेने के बाद इसे ग्राइंडर में डालकर पाउडर के रूप में तैयार कर लें। अब इस पाउडर को किसी बर्तन या डिब्बे में स्टोर करें।  रोजाना सुबह के समय एक गिलास गुनगुने पानी में इस मिश्रण का 1 चम्मच डालें और अच्छी तरह से मिलाकर इस पानी का सेवन करें। ऐसा नियमित रूप से कुछ दिनों तक करने से आपको फायदा मिलेगा। 

(Image Courtesy: Freepik.com)

Read Next

Fact Check: क्या चाय पीने से हाइट रुक जाती है? डॉक्टर से जानें सच्चाई

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

जागरण न्यू मीडिया में (Only MyHealth) में बतौर सब एडिटर काम कर रहे प्रिंस को डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में 5 सालों से अधिक काम करने का अनुभव है। बतौर पत्रकार प्रिंस ने त्रिपुरा, नागालैंड सही पूर्वोत्तर के राज्यों में राजनीति, महिला सुरक्षा और हेल्थ जैसे मुद्दों पर रिपोर्टिंग भी की है। ग्राउंड रिपोर्टिंग में अच्छी पकड़ रखने वाले प्रिंस ने देश के विभिन्न राज्यों में चुनावी कवरेज भी की है। प्रिंस को हेल्थ, पब्लिक पॉलिसी, राजनीति, क्राइम, फैक्ट चेक और डेटा स्टोरी समेत कई विषयों पर रिपोर्टिंग और लिखने की अच्छी समझ है। प्रिंस ने कमला नेहरु संस्थान से ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा किया है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Sep 21, 2022 19:11 IST

    Published By : Prins Bahadur Singh

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content