Can you confirm pregnancy by checking pulse rate: प्रेग्नेंसी के दौरान मां के लिए 9 महीनो का सफर बेहत यादगार और खुशी भरा रहता है। इस दौरान महिलाओं की शरीर में कई बदलाव होते हैं। इस स्थिति में अक्सर प्रेग्नेंसी से जुड़े कई मिथ्स सामने आते हैं, जिनपर आमतौर पर महिलाएं भरोसा भी कर लेती हैं। ऐसा ही एक मिथ यह भी है कि क्या नब्ज को छूकर प्रेग्नेंसी का पता लगाया जा सकता है या नहीं? हाल ही में फिल्म हीरामंडी में एक ऐसा सीन दिखाया गया है, जिसमें महिला नब्ज छूकर प्रेग्नेंट होने की बात कहती है। आइये गायनेकोलॉजिस्ट डॉ. तनुश्री पांडेय से जानते हैं क्या सच में ऐसा होता है।
क्या नब्ज छूकर प्रेग्नेंसी का पता लगता है?
डॉ. तनुश्री के मुताबिक हाथ की नब्ज छूकर प्रेग्नेंसी का पता लगाए जाने वाली यह बात पूरी तरह से मिथ है। नब्ज छूकर प्रेग्नेंसी का अंदाजा बिलकुल नहीं लगाया जा सकता है। यह एक मिथ है कि पल्स रेट तेज होना प्रेग्नेंसी की ओर इशारा होता है। पल्स रेट बढ़ने के पीछे अन्य भी कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं। इसलिए इस तरह के मिथ्स पर बिलकुल भी भरोसा करने लायक नहीं है। सोशल मीडिया पर भी आजकल ऐसी गलत जानकारियां साझा की जाती हैं। जोकि बिलकुल गलत है।
View this post on Instagram
अन्य कारणों से भी हाई हो सकती है पल्स रेट
प्रेग्नेंसी के दौरान आमतौर पर पल्स रेट सामान्य से थोड़ी हाई रहती है। इस दौरान पल्स रेट 90 से 95 बीट हर मिनट हो सकती है। लेकिन पल्स रेट हाई होने का मतलब यह नहीं है कि आप यह मानकर बैठ जाएं कि आप प्रेग्नेंट हैं। प्रेग्नेंसी के दौरान कई बार अन्य कारणों से भी पल्स रेट हाई हो सकती है। कई बार एक्सरसाइज करने, बुखार आने या फिर तेज चलने और हार्ट से जुड़ी समस्याओं के कारण भी पल्स रेट ज्यादा हो सकता है।
इसे भी पढ़ें - प्रेग्नेंसी से जुड़े 5 मिथक जिन पर लोग करते हैं भरोसा, डॉक्टर से जानिए इसकी सच्चाई
प्रेग्नेंसी का पता लगाने का सही तरीका
- हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक प्रेग्नेंसी का पता लगाने के लिए आपको हमेशा डॉक्टर के पास जाना चाहिए।
- प्रेग्नेंसी का पता लगाने के लिए डॉक्टर द्वारा पेशाब की जांच के साथ ही साथ βhCG का टेस्ट भी किया जाता है।
- इसके अलावां प्रेग्नेंसी का पता लगाने के लिए डॉक्टर द्वारा महिला के पेट का अल्ट्रासाउंड भी कराया जाता है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version