क्या डेंगू में दही खाना चाहिए? एक्सपर्ट से जानें जवाब

Can Curd be Eaten in Dengue: डेंगू बुखार होने पर दही खाना चाहिए या नहीं? एक्सपर्ट से जानें डेंगू होने पर दही खाने से जुड़ी बातें।
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या डेंगू में दही खाना चाहिए? एक्सपर्ट से जानें जवाब


Dengue Diet in Hindi: बरसात का मौसम शुरू होते ही डेंगू बुखार का कहर हर तरफ देखने को मिलता है। डेंगू मच्छर के काटने पर संक्रमित होने के बाद मरीज को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसकी वजह से गंभीर सिरदर्द, तेज बुखार, आंख में दर्द और मांसपेशियों में दर्द की समस्या शुरू होती है, ये लक्षण आमतौर पर 3 से 14 दिन तक बने रहते हैं। डेंगू बुखार (Dengue Fever in Hindi) होने पर मरीजों को खानपान का विशेष ध्यान रखना चाहिए। खानपान में गड़बड़ी डेंगू के दौरान आपकी परेशानियां बढ़ा सकती है। डेंगू होने पर क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, इसकी जानकारी होने पर आप जल्दी रिकवर हो सकते हैं और परेशानियों से बच सकते हैं। कई लोगों का यह सवाल है, क्या डेंगू होने पर दही खा सकते हैं? आइए एक्सपर्ट से जानते हैं इस सवाल का जवाब।

क्या डेंगू में दही खा सकते हैं?- Can We Eat Curd in Dengue?

डेंगू से संक्रमित होने के बाद खानपान में गड़बड़ी के कारण मरीजों का प्लेटलेट काउंट घट सकता है, और इससे जुड़ी कई गंभीर परेशानियां हो सकती हैं। डेंगू होने पर दही खाने को लेकर लोग अक्सर भ्रमित रहते हैं। ओजस क्लिनिक के डायटीशियन डॉ वी डी त्रिपाठी कहते हैं, डेंगू बुखार होने पर हल्का भोजन ज्यादा फायदेमंद होता है। डेंगू में दही खाने से आपका पाचन तंत्र सही रहता है और शरीर हाइड्रेट होता है। इसके अलावा दही में कैल्शियम पाया जाता है, जो शरीर को कमजोर होने से बचा सकता है। इसलिए डेंगू बुखार होने पर दही खाना चाहिए। लेकिन इस बात का ध्यान रहे कि, डेंगू बुखार में दही को अन्य हल्के खाद्य पदार्थों के साथ खाना चाहिए। इसके अलावा रात के समय में दही खाने से बचना चाहिए।

Can Curd be Eaten in Dengue

इसे भी पढ़ें: मॉनसून डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बचाएंगे मौसमी बीमारियों से

डेंगू बुखार में डाइट का इस तरह से रखें ध्यान

डेंगू होने पर मरीजों को शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाले फूड्स का सेवन करना चाहिए। इस दौरान बहुत ज्यादा मसालेदार और तली-भुनी चीजों का सेवन करने से बचना चाहिए। डेंगू होने पर आप अपनी डाइट में इन चीजों को जरूर शामिल करें-

  • डेंगू होने पर नारियल पानी पीना फायदेमंद माना जाता है।
  • डेंगू में पपीते के पत्ते का रस पीने से आपका इम्यून सिस्टम मजबूत होता है और प्लेटलेट्स कम नहीं होते।
  • डेंगू होने पर डाइट में ब्रोकली, मेथी, हरी सब्जियां आदि जरूर शामिल करें।
  • अनार खाना डेंगू में बहुत फायदेमंद होता है।
  • डेंगू बुखार होने पर मरीज को पर्याप्त मात्रा में पानी जरूर पीना चाहिए।

डेंगू बुखार होने पर मरीज को कई गंभीर परेशानियां हो सकती हैं। बरसात के मौसम में डेंगू का खतरा ज्यादा बढ़ जाता है। इसलिए डेंगू की रोकथाम के लिए आपको मच्छरों को पनपने से रोकना चाहिए। इसलिए अपने घर के आसपास पानी जमा न होने दें और मच्छरों को कंट्रोल करने के लिए फॉगिंग का सहारा ले सकते हैं। इसके अलावा अगर आप बहार सो रहे हैं तो मच्छरदानी लगाकर सोएं। डेंगू के लक्षण दिखने पर डॉक्टर की सलाह लेकर जांच और इलाज जरूर कराएं।

(Image Courtesy: Freepik.com)

Read Next

बच्चों के लिए ऐसे बनाएं हाई प्रोटीन ब्रेकफास्ट, शरीर को मिलेंगे ये फायदे

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version