Expert

क्या आइसक्रीम खाने के बाद पानी पी सकते हैं? जानें इस पर एक्सपर्ट की राय

Drinking Water After Eating Ice Cream: आइस क्रीम खाने के तुरंत बाद पानी पीने से आप बीमार पड़ सकते हैं। एक्सपर्ट से जानें इसकी वजह।  
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या आइसक्रीम खाने के बाद पानी पी सकते हैं? जानें इस पर एक्सपर्ट की राय


Drinking Water After Eating Ice Cream: गर्मी का मौसम है। हर कोई इन दिनों खूब आइस क्रीम खाता है। आइस क्रीम न सिर्फ खाने में स्वादिष्ट होती है, बल्कि इसे खाने से शरीर ठंडा भी रहता है और गर्मी का एहसास कम हो जाता है। हालाँकि, आपने नोटिस किया होगा कि आइस क्रीम खाने के बाद अक्सर प्यास लग जाती है। ऐसे में लोग बेहिचक पानी पी लेते हैं। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि आइस क्रीम खाने के तुरंत बाद पानी नहीं पीना चाहिए। जी, हां। असल में ऐसा करने से स्वस्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है। इस संबंध में हमने डाइट एन क्योर की डिएटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी से बात की है। मौजूद है कुछ महत्वपूर्ण अंश।

आइस क्रीम खाने के बाद पानी क्यों नहीं पीना चाहिए (Why We Should Not Drink Water After Eating Ice Cream)

Why We Should Not Drink Water After Eating Ice Cream

एक्सपर्ट की मानें, तो आइस क्रीम खाने के तुरंत बाद अगर पानी पिया जाए, तो इससे कई किस्म की स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं, जैसे गला ख़राब हो सकता है, गले में खराश हो सकती है और सर्दी-जुकाम हो सकता है। यही नहीं, कुछ गंभीर मामलों में आइस क्रीम खाने के तुरंत बाद अगर पानी पिया जाए, तो इससे गले में दर्द और दांतो में झनझनाहट की समस्या भी हो सकती है। इसके अलावा, अगर पहले से ही किसी का स्वास्थ्य ख़राब है, तो आइस क्रीम खाने के बाद पानी पीने से तबियत और भी बिगड़ हो सकती है।

इसे भी पढ़ें: आइसक्रीम खाने से भी बढ़ सकता है वजन, जानें आइसक्रीम क्रेव‍िंग से बचने के तरीके

आइस क्रीम खाने के बाद प्यास क्यों लगती है (Why Do We Feel Thirsty After Eating Ice Cream)

आइस क्रीम खाने के तुरंत बाद अगर पानी पिया जाए, तो इससे प्यास बढ़ जाती है। असल में, आइस क्रीम में शुगर होती है। जब आप आइस क्रीम में मौजूद शुगर का सेवन करते हैं, तो इससे आपके मुँह का पिछले हिस्सा ड्राई हो जाता है। ड्राईनेस की वजह से शरीर को डिहाइड्रेशन का एहसास होने लगता है, जिस वजह से पानी पीने की चाह बढ़ने लगती है। इसके अलावा, मीठा खाने से लिवर से FGF21 नाम का हॉर्मोन रिलीज होता है। जब यह हार्मोन आपके ब्लड सर्कुलेशन तक जा पहुंचता है, तो आपके हाइपोथैलेमस तक चला जाता है, जिससे मस्तिष्क को यह संकेत मिलता है आपको प्यास लगी है। इस वजह से आपमें पानी पीने की तीव्र इच्छा होने लगती है।

इसे भी पढ़ें: ज्यादा आइसक्रीम खाने से हो सकते हैं ये 5 नुकसान, बच्चे जरूर बरतें सावधानी

आइस क्रीम खाने के कितनी देर बाद पानी पीना चाहिए (When We Should Drink Water After Eating Ice Cream)

आइस क्रीम खाने के तुरंत बाद पानी पीना सही नहीं है। ऐसे में सवाल उठता है कि आइस क्रीम खाने के कितनी देर बाद पानी पिया जा सकता है ? इस सवाल पर विशेषज्ञों की राय है कि आइस क्रीम खाने के तुरंत बाद  प्यास लग जाती है। लेकिन, आपको पानी पीने के बजाय कुछ समय के लिए प्यास को बर्दाश्त करना चाहिए। आइस क्रीम खाने के कम से कम 15 मिनट तक पानी नहीं पीना चाहिए। इसके बाद पानी पी सकते हैं। हां, आइस क्रीम खाने के बाद सामान्य यानी सदा पानी पीना चाहिए। इस दौरान फ्रिज का ठंडा पानी पीने से बचना चाहिए, वरना तबियत बिगड़ सकती है।

खाना खाने के बाद भी न खाएं आइस क्रीम (Eating Ice Cream After Meal)

विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि खाना खाने के बाद भी आइस क्रीम खाने से बचना चाहिए। दरअसल, आइस क्रीम ठंडी होती है और जब आप खाना खाने के बाद आइस क्रीम खा लेते हैं, तो इससे पेट का टेम्प्रेचर तेजी से कम होने लगता है। जब पेट का टेम्प्रेचर कम हो जाता है, तो खाना पचाने के लिए, जो एसिड पेट में पहले से मौजूद होता है, वह सही तरह से काम नहीं कर पाता है। इससे आपको पाचन संबंधी समस्या हो सकती है, जिससे पेट में दर्द या पेट में तकलीफ हो सकती है। 

कुल मिलकर कहने की बात ये है, न तो आइस क्रीम खाने के तुरंत बाद पानी पियें और न ही खाना खाने के तुरंत बाद आइस क्रीम खाएं। ये दोनों ही स्थिति आपके पेट के लिए सही नहीं है।

image credit: freepik

Read Next

सुबह खाली पेट गुनगुने पानी में मिलाकर पिएं काला नमक, सेहत को मिलेंगे ये 5 फायदे

Disclaimer