Fri Sep 11, 2026 | 07:45 PM IST

Medically Reviewed by Dr Tanima Singhal , Pregnancy Educator & Lactation Consultant

क्या पानी जैसा पतला ब्रेस्ट मिल्क भी बच्चे को पोषण दे सकता है? डॉक्टर से जानें

नवजात शिशु के लिए मां का दूध सबसे सुरक्षित और पोषण से भरपूर माना जाता है, लेकिन कई महिलाओं के मन में यह सवाल अक्सर आता है कि अगर ब्रेस्ट मिल्क पतला या पानी जैसा दिख रहा है, तो क्या यह बच्चे के लिए पर्याप्त पोषण दे पाएगा? 

नवजात शिशु के लिए मां का दूध सबसे सुरक्षित और संपूर्ण आहार माना जाता है, डॉक्टर और हेल्थ एक्सपर्ट भी पहले छह महीनों तक केवल स्तनपान कराने की सलाह देते हैं, क्योंकि इसमें शिशु के लिए सभी जरूरी पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो शिशु के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए जरूरी हैं, लेकिन कई बार महिलाओं को अपने ब्रेस्ट मिल्क को देखकर चिंता होने लगती है। खासकर तब जब दूध पतला या पानी जैसा दिखाई देता है। ऐसे में अक्सर यह सवाल मन में आता है कि क्या पतला दिखने वाला ब्रेस्ट मिल्क बच्चे को पूरा पोषण दे पाएगा या नहीं। इस बारे में सही जानकारी के लिए हमने, लखनऊ के मा-सी केयर क्लीनिक की आयुर्वेदिक डॉक्टर और स्तनपान सलाहकार Dr. Tanima Singhal से बात की-

क्या पतला ब्रेस्ट मिल्क बच्चे को पोषण दे सकता है?

आयुर्वेदिक डॉक्टर और स्तनपान सलाहकार डॉ. तनिमा सिंघल के अनुसार, ब्रेस्ट मिल्क का पतला दिखना बिल्कुल सामान्य है और इसका मतलब यह नहीं कि उसमें पोषण की कमी है। वे बताती हैं कि दूध का रंग या गाढ़ापन उसकी क्वालिटी को तय नहीं करता। वास्तव में ब्रेस्ट मिल्क की संरचना समय और बच्चे की जरूरत के अनुसार बदलती रहती है।

इसे भी पढ़ें: अब मां का दूध भी बना जहर, बिहार में ब्रेस्टमिल्क की जांच में मिला यूरेनियम

डॉ. तनिमा सिंघल के अनुसार, मां का दूध चाहे पतला दिखे या गाढ़ा, वह शिशु के लिए संपूर्ण पोषण का सोर्स होता है। ब्रेस्ट मिल्क में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फैट, एंटीबॉडी, विटामिन और मिनरल्स सही अनुपात में मौजूद होते हैं। डॉ. तनिमा सिंघल के मुताबिक, ब्रेस्ट मिल्क की संरचना ऐसी होती है कि यह बच्चे की उम्र, मौसम और उसकी जरूरत के अनुसार बदलती रहती है। उदाहरण के लिए गर्मियों में दूध थोड़ा ज्यादा पतला हो सकता है ताकि बच्चे को पर्याप्त हाइड्रेशन मिल सके। इसलिए दूध के रंग, पतलेपन या गाढ़ेपन के आधार पर उसकी क्वालिटी का अंदाजा लगाना सही नहीं है।

Can watery breast milk still nourish baby

रिपोर्ट क्या कहती है?

यूनिसेफ के अनुसार, स्तनपान कराने वाली महिलाओं को अक्सर दूध के पतला दिखने की चिंता होती है, लेकिन यह पूरी तरह सामान्य और पौष्टिक है। दूध का शुरुआती पतला हिस्सा (फोरमिल्क) बच्चे की प्यास बुझाता है, जबकि बाद का गाढ़ा हिस्सा (हाइंडमिल्क) फैट और एनर्जी प्रदान करता है। यहां तक कि कुपोषित महिलाओं का दूध भी शिशु के लिए पर्याप्त पोषण देता है। पतला दूध भी बच्चे के विकास और इम्यूनिटी के लिए संपूर्ण आहार है।

इसे भी पढ़ें: क्या वाकई दूध पीने से महिलाओं में ब्रेस्ट मिल्क सप्लाई बढ़ सकती है? जानें डॉक्टर से सच्चाई

डॉक्टर की सलाह

स्तनपान कराने वाली महिलाओं को अपने खानपान और लाइफस्टाइल पर खास ध्यान देना चाहिए। बैलेंस डाइट लेने से शरीर को पर्याप्त एनर्जी और पोषक तत्व मिलते हैं, जिससे दूध का प्रोडक्शन भी बेहतर होता है। डाइट में दालें, हरी सब्जियां, फल, साबुत अनाज, नट्स और पर्याप्त पानी शामिल करना जरूरी है। इसके साथ ही पर्याप्त आराम और तनाव से बचाव भी स्तनपान के दौरान जरूरी होता है।

निष्कर्ष

ब्रेस्ट मिल्क का पतला दिखना पूरी तरह सामान्य है और यह बच्चे के लिए कम पोषण वाला नहीं होता। डॉक्टर के अनुसार, मां का दूध शिशु के लिए सबसे संतुलित और नेचुरल आहार है, जो उसकी जरूरतों के अनुसार बदलता रहता है। इसलिए अगर ब्रेस्ट मिल्क पानी जैसा दिखे तो घबराने की जरूरत नहीं है।

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • ब्रेस्ट मिल्क का रंग अलग-अलग क्यों होता है?

    मां के दूध का रंग सफेद, हल्का पीला, क्रीमी दिख सकता है। यह बदलाव मां के खानपान, स्तनपान के समय के कारण होता है, जो सामान्य प्रक्रिया है।
  • कैसे पता करें कि बच्चे को पर्याप्त ब्रेस्ट मिल्क मिल रहा है?

    अगर बच्चा दिन में कई बार पेशाब कर रहा है, उसका वजन धीरे-धीरे बढ़ रहा है और स्तनपान के बाद वह संतुष्ट दिखता है, तो इसका मतलब है कि उसे पर्याप्त दूध मिल रहा है।
  • क्या पतला ब्रेस्ट मिल्क होने पर फॉर्मूला मिल्क देना जरूरी है?

    सिर्फ दूध के पतले दिखने के कारण फॉर्मूला मिल्क देने की जरूरत नहीं होती। जब तक बच्चा स्वस्थ है और उसका विकास सामान्य है, तब तक मां का दूध ही पर्याप्त होता है।

Read Next

क्या ब्रेस्ट रिडक्शन यानी ब्रेस्ट छोटा करने की सर्जरी सुरक्षित है? डॉक्टर से जानें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Akanksha Tiwari

Akanksha Tiwari

Senior Sub Editor

आकांक्षा तिवारी हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 6 साल का अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की और फिलहाल जागरण न्यू मीडिया (Onlymyhealth) में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। आकांक्षा को स्वास्थ्य, पोषण और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखने का अच्छा अनुभव है। वे पत्रकारिता और जनसंचार में पोस्ट ग्रैजुएट हैं। रिसर्च, SEO और फैक्ट-चेकिंग में उनकी खास पकड़ है और वे हमेशा प्रमाणिक और भरोसेमंद जानकारी देने की कोशिश करती हैं। Editorial Policy: आकांक्षा द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Mar 07, 2026 08:02 IST

    Modified By : Akanksha Tiwari
  • Mar 07, 2026 08:02 IST

    Published By : Akanksha Tiwari
    Reviewed By : Dr Tanima Singhal

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content