Wed Sep 16, 2026 | 12:14 PM IST

Doctor Verified

क्या छोटे बच्चों को नींबू पानी पिला सकते हैं? एक्सपर्ट से जानें फायदे-नुकसान

नींबू पानी शरीर को हाइड्रेट रखता है। साथ ही, इम्यूनिटी को भी बूस्ट करता है। क्या छोटे बच्चों को नींबू पानी पिला सकते हैं?

Can Toddlers Drink Lemon Water in Hindi: गर्मियों में शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए अधिकतर लोग नींबू पानी का सेवन करते हैं। नींबू पानी में एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो शरीर को मुक्त कणों से बचाते हैं। इसमें विटामिन सी होता है, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। अगर आप रोजाना नींबू पानी का सेवन करेंगे, तो इससे इम्यूनिटी बूस्ट होगी और आप बीमार कम पड़ेंगे। नींबू पानी को वेट लॉस के लिए भी बेहद कारगर ड्रिंक माना जाता है। लेकिन क्या छोटे बच्चों को नींबू पानी पिला सकते हैं? आइए, आरोग्य डाइट और न्यूट्रिशन क्लीनिक की डाइटिशियन डॉ. सुगीता मुटरेजा से जानते हैं-

बच्चे को किस उम्र से नींबू पानी पिलाना चाहिए?

नींबू में विटामिन सी होता है। इसमें मौजूद सिट्रिक एसिड बच्चे के पेट में भारीपन का कारण बन सकता है। इसलिए एक साल से कम उम्र के बच्चे को नींबू पानी पिलाने से बचना चाहिए। जब आपका बच्चा एक साल का हो जाए, तो आप उसे नींबू पानी पिलाना शुरू कर सकते हैं। इससे कम उम्र में नींबू पानी पिलाने से उसके पाचन-तंत्र पर बुरा असर पड़ सकता है। कुछ बच्चों को नींबू से एलर्जी भी हो सकती है।

क्या छोटे बच्चों को नींबू पानी पिला सकते हैं?

जी हां, छोटे बच्चों को नींबू पानी पिला सकते हैं। अगर आपका बच्चा एक साल का हो गया है, तो उसे नींबू पानी पिलाया जा सकता है। हालांकि, एक साल से कम उम्र के बच्चे को नींबू पानी पिलाने से बचना चाहिए। हो सकता है कि शुरुआत में बच्चे को नींबू का स्वाद पसंद न आए। क्योंकि इसका स्वाद खट्टा होता है, ऐसे में बच्चे को नींबू का स्वाद पसंद आने में थोड़ा समय लग सकता है। आप एक साल के बाद बच्चे को नींबू पानी पीला सकते हैं। इससे बच्चे की इम्यूनिटी बूस्ट होगी और बच्चे का मौसमी बीमारियों से बचाव होगा।

इसे भी पढ़ें- बच्चों को गैस की समस्या होने पर इन 5 घरेलू उपायों को आजमाएं

lemon water

छोटे बच्चों को नींबू पानी पिलाने के फायदे

  • नींबू पानी में विटामिन सी होता है, इससे शरीर की प्रतिरोधक क्षमता मजबूत बनी रहेगी।
  • नींबू पानी पिलाने से बच्चे की प्रतिरक्षा प्रणाली बीमारियों से लड़ने में मदद करेगी।
  • नींबू में कई अन्य पोषक तत्व भी पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए बेहद जरूरी होते हैं।

छोटे बच्चों को नींबू पानी पिलाने के नुकसान

वैसे तो नींबू पानी का कोई नुकसान नहीं होता है। लेकिन कुछ बच्चों को नींबू से एलर्जी हो सकती है। ऐसे में उन्हें कुछ समस्याएं हो सकती हैं। हालांकि, बच्चों को अधिक मात्रा में नींबू पानी पिलाने से बचना चाहिए। इसका उनके पाचन-तंत्र पर बुरा असर भी पड़ सकता है।

Read Next

तेज म्यूजिक का शिशु के कानों पर पड़ता है बुरा असर, डॉक्टर से जानें क्या है सुरक्षित लेवल

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Anju Rawat

Anju Rawat

Chief Sub Editor

जागरण न्यू मीडिया (Only My Health) में बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही अंजू रावत को प्रिंट मीडिया में 3 साल का अनुभव है। अंजू को हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों की अच्‍छी समझ है। वह पिछले 5 वर्षों से इन विषयों पर लेख लिखती आ रही हैं। अंजू ने इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएशन की है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jun 08, 2024 09:15 IST

    Published By : Anju Rawat

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content