डायबिटीज प्रबंधन के लिए स्वस्थ जीवनशैली के साथ—साथ स्वस्थ खानपान की आदतों की आवश्यकता होती है। यदि आप एक डायबिटिक हैं, तो आपको अपने ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए कुछ स्वस्थ बदलावों की भी जरूरत होती है। डायबिटीज रोगियों को फाइबरयुक्त आहार के साथ स्वस्थ औी सक्रिय जीवन जीने की कोशिश करनी चाहिए, जिससे कि आपको डायबिटीज को नियंत्रित करने में मदद मिल सके। ऐसे में यदि आपको धूम्रपान करने की आदत हे, तो आप उसे तुरंत छोड़ दें। क्योंकि धूम्रपान आपके स्वास्थ्य के लिए विभिन्न तरीकों से खतरनाक है। सिर्फ फेफड़े ही नहीं यह आपके शरीर के अंदर के अन्य अंगों और कई कार्यों को नुकसान पहुंचा सकता है।
डायबिटीज में धूम्रपान के प्रभाव की यदि बात की जाए, तो यह आपके ब्लड शुगर के स्तर को भी प्रभावित कर सकता है। आईए यहां हम आपको बताते हैं कि धूम्रपान आपके ब्लड शुगर को कैसे प्रभावित कर सकता है।
इसे भी पढ़ें: सर्दियों में डायबिटीज के मरीजों के लिए 5 बेस्ट स्नैक्स, पेट भरेंगे मगर ब्लड शुगर नहीं बढ़ाएंगे
क्या धूम्रपान ब्लड शुगर लेवल को प्रभावित कर सकता है?
फ्रीडम फॉर डायबिटीज के फांउडर डा. प्रमोद त्रिपाठी बताते हैं, धू्म्रपान और तंबाखू का सेवन करने न केवल हृदय रोग और कैंसर के खतरे को बढ़ाते हैं, बल्कि यहडायबिटीज के खतरे को भी बढ़ाते हैं। क्योंकि यह शरीर में इंसुलिन प्रतिरोध को बढ़ाता है और यह शरीर की सूलन को भी बढ़ाता है। जिसके बदले में यह ब्लड शुगर को बढ़ाता हैं। इसके साथ ही जैसे—जैसे चीनी का स्तर बढ़ेगा मधुमेह की जटिलताएं भी बढ़ेंगी।
धूम्रपान से कोलेस्ट्रॉल के स्तर पर भी प्रभाव पड़ता है, जो कि रक्त वाहिनियों को कठिन बनाता है और खून के बहाव में अड़चने पैदा करता है। जिसकी वजह से आगे चलकर हृदय रोग और स्ट्रोक का खतरा दोगुना हो जाता है। इसीलिए डायबिटीज की जटिलताओं को नियंत्रित करने के लिए डायबिटीज रोगियों को धूम्रपान छोड़ने की कोशिश करनी चाहिए।
इसे भी पढ़ें: इंसुलिन घटाने के ये 5 प्राकृतिक तरीके टाइप 2 डायबिटीज के मरीजों के लिए हैं बेस्ट, ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल
ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के तरीके
ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए आपको अपनी डाइट और जीवन शैली में कई बदलाव करने की आवश्यकता होती है। इसके साथ आप अपने ब्लड शुगर को इन 5 तरीकों से कंट्रोल कर सकते हैं:
- नियमित रूप से व्यायाम को अपने दिन का जरूरी हिस्सा बनाएं। लेकिन ध्यान रखें जरूरत से ज्यादा न करें और अपने डॉक्टर की सलाह पर करें।
- फाइबर युक्त और लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले खाद्य पदार्थों का सेवन करें। यह आपके ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने और डायबिटीज को कंट्रोल रखने में मदद करेंगे।
- अपने ब्लड शुगर लेवल की लगातार जांच करें और अस्वस्थ आदतों से बचें।
- पर्याप्त नींद लें और तनावमुक्त जीवन जिएं।
- दिन में ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं।
Read more articles on Diabetes in Hindi