Doctor Verified

क्या नींद की कमी (अनिद्रा) आपके ब्लड शुगर को प्रभावित कर सकती है? डॉक्टर से जानें

नींद में कमी की वजह से शरीर में कई तरह के बदलाव देखने को मिलते हैं। आगे जानते हैं कि क्या नींद में कमी आपके ब्लड शुगर लेवल को प्रभावित कर सकती है?
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या नींद की कमी (अनिद्रा) आपके ब्लड शुगर को प्रभावित कर सकती है? डॉक्टर से जानें


Can Lack Of Sleep Affect Blood Sugar Level In Hindi: स्वस्थ रहने के लिए पर्याप्त नींद लेना बेहद आवश्यक होता है। नींद लेते समय हमारे शरीर की कोशिकाएं दोबारा से रिपेयर होने का काम करती है। इससे आपको कई तरह की समस्याओं में आराम मिलता है। साथ ही, आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बेहतर होती है। लेकिन, आज की बदलती लाइफस्टाइल में लोग देर रात तक सोशल मीडिया या ऑफिस के काम में व्यस्त रहते हैं। देर रात तक जागने की वजह से शुरुआत में तो आपको किसी तरह लक्षण दिखाई नहीं देते हैं। लेकिन, नियमित रूप से देर तक जागने या कम नींद लेने की वजह से आपको थकान व कमजोरी के साथ ही, कई अन्य लक्षण दिखाई देने लगते हैं। इस लेख में मेडिकवर अस्पताल के सीनियर कंसल्टेंट व फिजीशियन डॉक्टर सचिन नलवाड़े से जानते हैं कि क्या नींद में आपके ब्लड शुगर के लेवल को प्रभावित कर सकती है। साथ ही, इससे बचने के लिए क्या करना चाहिए। 

क्या नींद में कमी के कारण ब्लड शुगर प्रभावित हो सकता है? - Can Lack Of Sleep Affect Blood Sugar Level In Hindi 

डॉक्टर के अनुसार के नींद में कमी आपके स्वास्थ्य और ब्लड शुगर को प्रभावित कर सकती है। इंसुलिन ब्लड से शुगर के स्तर को कंट्रोल करने में मदद करती है। वेबएमडी के मुताबिक सोते समय ब्लड शुगर का स्तर स्तर बढ़ सकता है। यह स्थिति सुबह 4 से 8 के बीज हो सकती हैं। स्वस्थ व्यक्ति में इंसुलिन मांसपेशियों, फैट और लिवर की कोशिकाओं से ब्लड शुगर को नियंत्रित कर सकता है। 

lack of sleep and diabetes connection

वहीं, जो लोग कम सोते हैं उनके शरीर के हार्मोन में गड़बड़ी हो सकती है। इसका सीधा प्रभाव व्यक्ति के ब्लड शुगर पर पड़ सकता है। माना जाता है कि जो लोग छह घंटे से कम नींद लेते हैं, उनको डायबिटीज होने का खतरा अधिक होता है। जबिक, जो लोग पहले से ही प्री-डायबिटीक की स्थिति में होते हैं, यदि वह कम नींद लेते हैं, तो वह डायबिटीज का शिकार हो सकते हैं। 

नींद न आने की समस्या को कैसे कम करें - Tips To Control Lack Of Sleep In Hindi 

  • सोने और जागने के एक निश्चित शिड्यूल को फॉलो करें। पहले आपको इसे फॉलो करने में परेशानी होगी। लेकिन, धीरे-धीरे यह आपकी आदत बन जाएगी। 
  • नींद के स्लीप पैर्टन से सर्केडियन रिदम ठीक होती है। 
  • नींद न आने की समस्या को दूर करने के लिए आप कमरे में कम रोशनी रखें। साथ ही, सोने वाले कमरे को साफ सुथरा रखें। 
  • सोने से पहले ज्यादा भोजन न करें। इससे आपको रात के समय पाचन संबंधी समस्या हो सकती है। 
  • सोने से करीब 15 मिनट पहले ब्रीदिंग एक्सरसाइज बेहद ही सहज ढंग से करें। इससे नींद आने में मदद मिलती है। 
  • रूम के टेम्परेचर को नॉर्मल रखें। इससे आपको बार-बार जागना नहीं पड़ेगा। 

इसे भी पढ़ें: पैरों की सूजन हो सकती है दिल की समस्या का शुरुआती संकेत, जानें बचाव का तरीका

डायबिटीज (ब्लड शुगर) को कंट्रोल  करन के लिए आप लाइफस्टाइल में जरुरी बदलाव कर सकते हैं। इस दौरान आपको डाइट में भी कुछ महत्वपूर्ण बदलाव करने की सलाह दी जाती है। डायबिटीज में चीनी और मैदा से बनी चीजों को सेवन न करें। इसके अलावा, रोजाना सुबह एक्सरसाइज और योग करें। यदि, ब्लड शुगर का लेवल काफी बड़ा हुआ है, तो ऐसे में तुरंत डॉक्टर से मिलें।  

Read Next

स्टडी: डायबिटीज रोगियों को जरूर करना चाहिए सोलियस पुशअप, कंट्रोल में रहता है ब्लड शुगर लेवल

Disclaimer