सर्दियों में डायबिटीज के मरीजों के लिए 5 बेस्ट स्नैक्स, पेट भरेंगे मगर ब्लड शुगर नहीं बढ़ाएंगे

सर्दियों में डायबिटीज के मरीजों के लिए 5 देसी स्नैक्स, जो पेट भी भरते हैं और शुगर भी नहीं बढ़ाते हैं। इन्हें बनाना भी बेहद आसान है।
  • SHARE
  • FOLLOW
सर्दियों में डायबिटीज के मरीजों के लिए 5 बेस्ट स्नैक्स, पेट भरेंगे मगर ब्लड शुगर नहीं बढ़ाएंगे


सर्दी के मौसम में भूख ज्यादा लगती है, इसलिए डायबिटीज के मरीजों के लिए ये मौसम काफी जद्दोजहद भरा होता है। इस मौसम में ढेर सारी सब्जियां और फल आते हैं, जो शुगर के रोगियों के लिए फायदेमंद होते हैं, मगर इन्हें आप खाने में खा सकते हैं। स्नैक्स में क्या खाएं? यह सवाल हमेशा आपको परेशान करता होगा। आमतौर पर जो स्नैक्स हमारे खानपान का हिस्सा हैं, उनमें से ज्यादातर आपका ब्लड शुगर बढ़ा सकते हैं, इसलिए आपको उन्हें नहीं खाना चाहिए। आज हम आपको बता रहे हैं डायबिटीज के मरीजों के लिए सर्दियों में खाए जाने वाले 5 देसी स्नैक्स, जिन्हें खाकर आपका पेट भी भर जाएगा और आपका ब्लड शुगर भी नहीं बढ़ेगा।

शकरकंद से बनाएं चाट

सर्दियों के मौसम में आने वाले शकरकंद को डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद माना जाता है। इनका स्वाद थोड़ा सा मीठा होता है, मगर फाइबर होने के कारण ये आमतौर पर शुगर के मरीजों के लिए नुकसानदायक नहीं होते हैं। शकरकंद में विटामिन्स, एंटीऑक्सीडेंट्स और फाइबर की अच्छी मात्रा होती है। इन्हें उबालकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। अब ऊपर से थोड़ा दालचीनी पाउडर, जीरा पाउडर, काली मिर्च पाउडर, काला नमक आदि छिड़कें और 1 चम्मच नींबू का रस डालें। इन सभी को अच्छी तरह मिलाकर स्वादिष्ट चाट बनाएं।

इसे भी पढ़ें: डायबिटीज रोगी फलों को चुनते समय बरतें ये 10 सावधानियां, जानें कौन से फल नहीं बढ़ाते ब्लड शुगर

भुने चने

काले चने और सफेद चने (काबुली चने) पौधों से मिलने वाले प्रोटीन का अच्छा स्रोत हैं। इसके अलावा इनमें फाइबर भी बहुत अच्छी मात्रा में होता है। डायबिटीज के मरीजों के लिए हाई फाइबर आहार फायदेमंद होते हैं, क्योंकि ये धीरे-धीरे पचते हैं इसलिए ग्लूकोज धीरे-धीरे रिलीज करते हैं। स्नैक्स में खाने के लिए भुने चने बेस्ट हैं, क्योंकि ये शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं। इसके अलावा भुने चनों के सेवन से आपका ब्लड शुगर भी कंट्रोल रहता है।

नटी ट्रेल मिक्स

सर्दियों में नट्स जैसे- काजू, बादाम, अखरोट, मूंगफली और पिस्ता आदि का सेवन भी बहुत फायदेमंद होता है। इसके अलावा कुछ बीजों को भी सर्दियों में फायदेमंद माना जाता है जैसे- अलसी के बीज, सूरजमुखी के बीज, कद्दू के बीज आदि। इन सभी को मिलाकर आप अच्छा मिक्सचर बना सकते हैं, जो टेस्टी भी लगेगा और आपकी भूख को भी मिटाएगा। सबसे पहले अपने मनपसंद नट्स को धीमी आंच पर रोस्ट कर लें। अब अपनी पसंद के सीड्स को भी धीमी आंच पर रोस्ट कर लें। इन्हें मिलाकर इसमें थोड़ा सा चाट मसाला, मिर्च पाउडर, दालचीनी पाउडर डालें और अच्छी तरह मिलाकर नमकीन स्नैक्स बनाएं।

चुकंदर और सब्जियों का सलाद

सर्दियों के मौसम में आने वाली बहुत सारी सब्जियों को मिलाकर आप स्वादिष्ट सलाद बना सकते हैं, जो आपके डायबिटीज को कंट्रोल करने में भी फायदेमंद साबित होगा और आपका पेट भी आसानी से भर देगा। शुगर कंट्रोल करने के लिए चुकंदर बहुत फायदेमंद माना जाता है, क्योंकि इसमें फॉलिक एसिड, फाइबर, मैग्नीशियम और पोटैशियम होता है। टेस्टी वेजिटेबल सैलड बनाने के लिए आप चुकंदर, ब्रोकली, सेब, सेलेरी, मूंग के भुने पापड़, अखरोट और धनिया पत्ती आदि मिलाएं और 1 कटोरी खाएं।

इसे भी पढ़ें: डायबिटीज रोगियों के लिए बेहतरीन स्नैक है बादाम, जानें कब और कितना खाएं

गाजर खाएं

सर्दियों में आने वाली गाजर भी आपकी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद हो सकती है। गाजर में विटामिन ए यानी कैरोटीन होता है, जो आंखों के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसके अलावा गाजर कोलेस्ट्रॉल भी घटाती है। गाजर को आप हम्मस के साथ डिप करके खा सकते हैं। ये हम्मस एक तरह का डिप होता है, जिसे काबुली चने से बनाया जाता है। आप चाहें तो गाजर को भूनकर भी खा सकते हैं।

Read more articles on Diabetes in Hindi

Read Next

क्‍या संस्‍कृत बोलने से काबू में रहता है डायबिटीज और कोलेस्‍ट्रॉल?

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version