Doctor Verified

सेलेनियम से बढ़ती उम्र को कम करने का दावा कितना सही? डॉक्टर से जानें

मिनरल और विटामिन शरीर के लगभग सभी कार्यों के लिए आवश्यक होते हैं। ऐसे में आपके मन में प्रश्न उठता होगा कि ऐसा कौन सा विटामिन या मिनरल होता है, जो बढ़ती उम्र को कम करने में मदद कर सकता है? आगे जानते हैं ऐसे ही एक मिनरल के बारे में।
  • SHARE
  • FOLLOW
सेलेनियम से बढ़ती उम्र को कम करने का दावा कितना सही? डॉक्टर से जानें

Does selenium really slow aging?: सही और संतुलित आहार हमें स्वस्थ बनाने में मुख्य भूमिका निभाता है। दरअसल, जब आप आहार का सेवन कर सकते हैं, तो इससे आपको आवश्यक विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स मिलते हैं। यह सभी शरीर के अलग-अलग कार्यों को नियंत्रित करने में अहम रोल अदा करते हैं। यदि, शरीर में विटामिन और मिनरल्स की कमी हो जाए तो लोगों को कई तरह की बीमारियों का जोखिम बढ़ जाता है। ऐसे में कई लोगों के मन में प्रश्न उठता है कि आखिर ऐसा कौन सा विटामिन या मिनरल है, जो उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को धीमा कर सकता है। एक्सपर्ट्स बताते हैं कि सेलेनियम ऐसा मिनरल है जो स्किन और एजिंग के लक्षणों को कम करने में मदद कर सकता है। फिलहाल इस लेख में आगे डॉ विजय सिंघल, सीनियर कंसल्टेंट डर्मेटोलॉजी, श्री बालाजी एक्शन मेडिकल इंस्टिट्यूट से जानते हैं कि सेलेनियम उम्र बढ़ने के प्रोसेस को किस तरह से काम करता है?

क्या सेलेनियम बढ़ती उम्र को कम करने में मदद करता है? - Can selenium slow downs aging process in hindi

रिसर्च में इस बात का पता चला है कि सेलेनियम बढ़ती उम्र के प्रभावों को कम करने में मदद करता है। सेलेनियम से एंटीऑक्सीडेंट्स बढ़ते हैं। जिससे शरीर में होने वाले ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाव होता है। ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस त्वचा में हेल्दी सेल्स को डैमेज कर सकता है। इससे स्किन में रिंकल्स और रूखापन आ सकता है। लेकिन, यदि आप नियमित रूप से सेलेनियम लेते हैं, तो आपको त्वचा और एजिंग के लक्षणों से बचाव हो सकता है। सेलेनियम एक ट्रेस मिनरल है, जिसका मतलब है कि यह हमारे शरीर को बहुत ही कम मात्रा में चाहिए। यह मुख्य रूप से पाचन, प्रतिरक्षा प्रणाली, और हार्मोन के संतुलन के लिए जरूरी है। सेलेनियम के लिए आप डाइट में एग्स, लहसुन, साबुत अनाज, ब्राजील नट्स और फिश का सेवन कर सकते हैं। यदि, शरीर में सेलेनियम कम होने लगे तो इससे व्यक्ति को थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। साथ ही, यह त्वचा को डल करने और बालों के झड़ने की वजह बन सकता है।

can-selenium-slow-downs-aging-process-in

सेलेनियम और उम्र बढ़ने की प्रक्रिया का संबंध - Connection Between Selenium And Aging Process

एंटीऑक्सीडेंट

सेलेनियम एंटीऑक्सीडेंट एंजाइम जैसे ग्लूटाथियोन पेरोक्सीडेज को सक्रिय करता है, जो फ्री रेडिकल्स को कम करता है। फ्री रेडिकल्स उम्र बढ़ने और सेल डैमेज का मुख्य कारण होते हैं। यह कोशिकाओं को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाता है, जिससे त्वचा, बाल, और अंगों को लंबे समय तक स्वस्थ रखा जा सकता है।

स्किन इलास्टिसिटी को बेहतर करें

सेलेनियम स्किन के डैमेज सेल्स को हटाकर नए सेल्स को बनाने में मदद करता है। इससे झुर्रिया और फाइन लाइन होने की संभावना कम होती है। साथ ही, यह कोलेजन के लेवल को नियंत्रित करने में भी मदद करता है और स्किन इलास्टिसिटी को बेहतर करता है।

इम्यून सिस्टम को बूस्ट करना

सेलेनियम इम्यून सिस्टम को बेहतर बनाने में मदद करता है, जिससे व्यक्ति को इंंफेक्शन और बीमारियों से लड़ने की क्षमता मिलती है। उम्र बढ़ने के साथ, इम्यून सिस्टम कमजोर होने लगता है, लेकिन सेलेनियम इस प्रक्रिया को धीमा कर सकता है।

इसे भी पढ़ें: 40 की उम्र के बाद डाइट में शामिल करें ये 5 एंटी-एजिंग फल, हमेशा दिखेंगे जवां

Does selenium really slow aging?: सेलेनियम की कमी को दूर करने के लिए आप हेल्दी और संतुलित डाइट का सेवन करें। यदि, इसके बाद भी आपको किसी तरह की समस्या है तो ऐसे में आप डॉक्टर की सलाह पर सेलेनियम के सप्लीमेंट्स भी ले सकते हैं। हालांकि यह उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को पूरी तरह से रोक नहीं सकता, लेकिन इसे धीमा करने में प्रभावी हो सकता है।

Read Next

स्किन के लिए मॉइस्चराइजेशन और हाइड्रेटेड हैं दो अलग चीजें? डॉक्टर से जानें दोनों में से क्या ज्यादा जरूरी है

Disclaimer