कई लोग ऐसा मानते हैं कि रागी का सेवन करने से वजन कम करने में मदद मिलती है। रागी के आटे में गेहूं के आटे के मुकाबले फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है। फाइबर रिच फूड्स की खासियत ये होती है कि इनका सेवन करने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है, भूख जल्दी नहीं लगती और वजन घटाने में मदद मिलती है। क्या रागी का सेवन करने से वाकई वेट लॉस होता है या नहीं जानने के लिए आगे पढ़ें। इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने Holi Family Hospital, Delhi की डायटीशियन Sanah Gill से बात की।
रागी में कौन से पोषक तत्व होते हैं?
रागी (ragi) में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। रागी में अमीनो एसिड, प्रोटीन, हेल्दी कॉर्ब्स की अच्छी मात्रा होती है। रागी का सेवन करने से विटामिन डी की कमी भी दूर होती है। ये विटामिन डी का अच्छा स्रोत माना जाता है। इसके अलावा रागी में विटामिन सी, विटामिन ई, कैल्शियम और आयरन की अच्छी मात्रा पाई जाती है। रागी में करीब 15 से 20 प्रतिशत डायटरी फाइबर पाया जाता है।
इसे भी पढ़ें- क्या प्रेगनेंसी में रागी लड्डू खाना चाहिए? जानें इसके 5 फायदे
क्या वेट लॉस में मदद करता है रागी?
रागी का सेवन करके आप वजन कम (weight loss) कर सकते हैं। हालांकि रागी के साथ हेल्दी डाइट और कसरत की भी अहम भूमिका होनी चाहिए। रागी में ट्रिपटोफन नाम का अमिनो एसिड पाया जाता है। इसका सेवन करने से भूख शांत होती है। आप इसका सेवन करेंगे, तो वजन कम करने में मदद मिलेगी। रागी में फाइबर और पॉलीफेनोल पाया जाता है। इन तत्वों की मदद से शुगर का स्तर कंट्रोल करने में मदद मिलती है। रागी का सेवन करने से शरीर में बीपी भी कंट्रोल रहता है। डायबिटीज (diabetes) और हाइपरटेंशन (hypertention) जैसी बीमारियों से बचने के लिए रागी फायदेमंद माना जाता है।
रागी का सेवन कब करें?
आप सुबह नाश्ते में या दोपहर में रागी का सेवन कर सकते हैं। रागी का सेवन करने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है, तो इसे दिन का पहला या दूसरा मील बना सकते हैं। रात में रागी का सेवन करने से आपको बचना चाहिए। रात में रागी का सेवन करने से गैस की समस्या हो सकती है। इसमें प्रोटीन और कॉर्ब्स मौजूद होता है इसलिए एक्सपर्ट इसे दिन में या सुबह खाने की सलाह देते हैं।
रागी का सेवन कैसे करें?
वजन कम करने के लिए आप कई तरीकों से रागी का सेवन कर सकते हैं-
- रागी का डोसा खा सकते हैं। रागी से बने डोसे के साथ नारियल की चटनी का सेवन करें।
- आटे की रोटी की जगह आप रागी के आटे से बनने वाली रोटी का सेवन कर सकते हैं।
- रागी के पाउडर को आप स्किम्ड मिल्क में मिलाकर पी सकते हैं।
- रागी की खिचड़ी या इडली बनाकर खा सकते हैं।
- रागी का पैनकेक बनाकर भी खा सकते हैं।
रागी का लड्डू खाएं- Ragi Laddu
आमतौर पर वजन कम करने के लिए लड्डू या मिठाई का सेवन न करने की सलाह दी जाती है। लेकिन आप रागी से बनने वाले हेल्दी लड्डू का सेवन करके वजन कम कर सकते हैं। रागी का लड्डू बनाने के लिए एक कप रागी का आटा लें और उसे घी में भून लें। फिर उसमें सभी मेवों का पाउडर मिलाएं। अंत में थोड़ा सा पिघला गुड़ मिलाकर लड्डू बना लें। आप रोजाना एक छोटे लड्डू का सेवन कर सकते हैं। मीठा खाने की क्रेविंग होने पर इसका सेवन कर सकते हैं। अगर आपको इंस्टेंट एनर्जी की जरूरत हो, तो अनहेल्दी खाने के बजाय रागी के लड्डू का सेवन करें।
वजन कम करने के लिए रागी का सेवन कर सकते हैं। लेकिन सीमित मात्रा में ही इसका सेवन करें। वजन कम करने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं और हेल्दी लाइफस्टाइल फॉलो करें।