Doctor Verified

पुरुषों में भी हो सकता है निप्पल से डिस्चार्ज, जानें इस कंडीशन के बारे में

Can men also have Galactorrhea: खराब लाइफस्टाइल, खाने में पोषक तत्वों की कमी और हार्मोनल बदलावों की वजह से पुरुषों को निप्पल डिस्चार्ज की समस्या होती है।  
  • SHARE
  • FOLLOW
पुरुषों में भी हो सकता है निप्पल से डिस्चार्ज, जानें इस कंडीशन के बारे में


Can men also have Galactorrhea : इन दिनों खानपान में पोषक तत्वों की कमी, खराब लाइफस्टाइल, शराब और सिगरेट की वजह से लोगों को कई तरह की बीमारियां और शारीरिक समस्याएं हो रही हैं। खराब लाइफस्टाइल की वजह से हार्मोन असंतुलित हो जाते हैं, जिसकी वजह से शरीर को बीमारियां घेरती हैं। लेकिन कुछ बीमारियां ऐसी भी होती हैं, जिसके बारे में कोई शख्स जल्दी किसी से बात भी नहीं कर पाता है। इन्हीं परेशानियों में से एक है गैलेक्टोरिया। जिस तरह से प्रेग्नेंसी या ब्रेस्टफीडिंग के दौरान महिलाओं के स्तनों के मिल्क का डिस्चार्ज होता है। ठीक वैसे ही पुरुषों के निप्पल से भी डिस्चार्ज होता है। पुरुषों के निप्पल से सफेद पानी (एक तरह का दूध) या पीले रंग का पानी निकलता है। पुरुषों के निप्पल से निकलने वाले डिस्चार्ज की समस्या को गेलेक्टोरिया कहा जाता है। आज इस लेख में दिल्ली के जनरल फिजिशियन डॉ. सुरिंदर कुमार से जानेंगे पुरुषों में निप्पल से डिस्चार्ज (गेलेक्टोरिया) की समस्या क्यों होती है, इसके लक्षण क्या हैं और इससे बचाव के लिए क्या करना चाहिए।

पुरुषों में गेलेक्टोरिया क्यों होता है?- What galactorrhea in men?

डॉ. सुरिंदर कुमार के अनुसार, पुरुषों में, गेलेक्टोरिया टेस्टोस्टेरोन हार्मोन की कमी से जुड़ा हो सकता है, जिसे पुरुष हाइपोगोनाडिज्म कहा जाता है। पुरुषों में यह समस्या आमतौर पर सीने में ज्यादा कोमलता के कारण, जिसे मेडिकल भाषा में गाइनेकोमास्टिया कहा जाता है कि वजह से हो सकता है। मुख्य रूप से टेस्टोस्टेरोन पुरुषों के अंडकोष में बनते हैं। टेस्टोस्टेरोन हार्मोन की कमी की वजह से पुरुषों को यौन इच्छा में कमी भी देखी जाती है। टेस्टोस्टेरोन हार्मोन की कमी के कारण निप्पल से सफेद रंग का पानी आना, सीने में दर्द और सीने में उभार की समस्या देखी जाती है।

इसे भी पढ़ेंः रोज सुबह जरूर करें ये 5 एक्सरसाइज, घुटनों के दर्द से मिलेगी राहत

Galactorrhea-in-Men-inside

पुरुषों में गेलेक्टोरिया होने का कारण क्या है?- Causes of Galactorrhea in Men 

गेलेक्टोरिया का सबसे आम कारण आपके पिट्यूटरी ग्रंथि पर एक सौम्य ट्यूमर होना है। डॉ. सुरिंदर कुमार के अनुसार, ट्यूमर आपके पिट्यूटरी ग्रंथि को बहुत अधिक प्रोलैक्टिन (हाइपरप्रोलैक्टिनीमिया) बनाने का कारण बनता है। प्रोलैक्टिन वह हार्मोन है जो स्तनों और निप्पल में दूध का निर्माण करता है। इसकी वजह से पुरुषों के निप्पल से डिस्चार्ज होता है। इसके अलावा पुरुषों में गेलेक्टोरिया होने के कारण नीचे बताए गए हैं: 

  • ब्लड प्रेशर की गोलियों का सेवन करना
  • थायराइड होने की वजह से 
  • क्रोनिक किडनी रोग
  • मेथी या सौंफ के बीज का ज्यादा सेवन करे
  • ओपिओइड का उपयोग करने के वजह से भी गेलेक्टोरिया हो सकता है।

इसे भी पढ़ेंः कंप्यूटर की तरह तेज काम करेगा दिमाग, आज से ही फॉलो करें एक्सपर्ट की ये 4 टिप्स

पुरुषों में गेलेक्टोरिया के लक्षण- Symptoms of Galactorrhea in Men

गेलेक्टोरिया का मुख्य लक्षण निप्पल से हल्का सफेद, दूध जैसा स्राव है। इसके अलावा पुरुषों में गेलेक्टोरिया से जुड़े अन्य लक्षणों में शामिल हो सकते हैं:

सिरदर्द

सेक्स ड्राइव में कमी

आपकी छाती या ठोड़ी पर नए बाल उगना

चेहरे पर मुंहासे होना।

पुरुषों में गेलेक्टोरिया का इलाज कैसे किया जाता है? 

गेलेक्टोरिया का इलाज मरीज की स्थिति के आधार पर अलग-अलग होता है। कुछ लोगों में, यह बिना किसी इलाज के अपने आप ठीक हो जाता है। अगर आपके निप्पल से ज्यादा दूधिया रंग का डिस्चार्ज हो रहा है, तो इस विषय पर ज्यादा जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

All Image Credit: Freepik.com

Read Next

शरीर के किन अंगों में ज्यादा होता है खुजली वाला रोग सोरायसिस? डॉक्टर से जानें

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version