Doctor Verified

क्या लो ब्लड शुगर से स्ट्रोक हो सकता है? एक्सपर्ट से जानें

कई लोग ब्लड शुगर की समस्या से परेशान रहते हैं। ब्लड शुगर का स्तर बढ़ने ही नहीं कम होने पर लोगों को स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याएं हो सकती हैं। लेकिन क्या इससे स्ट्रोक की समस्या भी हो सकती है? आइए लेख में जानें -
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या लो ब्लड शुगर से स्ट्रोक हो सकता है? एक्सपर्ट से जानें


Can Low Blood Sugar Cause A Stroke In Hindi: आज के समय में बहुत से लोग ब्लड शुगर की समस्या से पीड़ित रहते हैं। लेकिन ब्लड शुगर का स्तर बढ़ना ही नहीं, इसका स्तर कम होना भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं का कारण बन सकता है। लो ब्लड शुगर के कारण लोगों को स्वास्थ्य से जुड़ी की समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में आइए नोएडा के मेट्रो अस्पताल में न्यूरोलॉजी के सीनियर कंसल्टेंट डॉ. नीरज कुमार (Dr. Neeraj Kumar, Sr. Consultant - Neurology, Metro Hospital, Noida) से जानें क्या लो ब्लड शुगर से स्ट्रोक हो सकता है?

क्या लो ब्लड शुगर में स्ट्रोक हो सकता है? - Can Low Blood Sugar Cause A Stroke?

डॉ. नीरज के अनुसार, लो ब्लड शुगर के कारण ब्रेन स्ट्रोक की समस्या नहीं होता है, क्योंकि ब्रेन स्ट्रोक की समस्या में ब्रेन में खून की नली में रूकावट आने या इसके फटने की समस्या के कारण हो सकती है। वहीं, ब्रेन एनर्जी के लिए ग्लूकोज पर निर्भर करता है। ऐसे में शरीर में ब्लड ग्लूकोज का स्तर कम हो जाता है, जिसको को हाइपोग्लाइसीमिया (Hypoglycemia) भी कहा जाता है।

can low blood sugar cause a stroke 01 (3)

शरीर में हाई ब्लड शुगर होना खतरनाक माना जाता है, ठीक वैसे ही ब्लड शुगर का स्तर कम होना भी खतरनाक है। शरीर में ग्लूकोज का स्तर कम होने पर, ब्रेन में ऊर्जा की कमी होने लगती है, जिसके कारण "न्यूरोग्लाइकोपेनिया" की स्थिति पैदा होती है। इसका कारण लोगों को चक्कर आने, बेहोशी होने और भम्र होने जैसी ब्रेन से जुड़ी कई समस्याएं हो सकती हैं।

All Images Credit- Freepik

Read Next

बीपी लो में क्या नहीं खाना चाहिए? एक्सपर्ट से जानें और इन बातों का रखें ध्यान

Disclaimer