Can Gas Cause Rectal Pain In Hindi: गैस बनना एक सामान्य समस्या है। कई बार खराब खानपान, बुरी जीवनशैली, फिजिकल एक्टिविटी की कमी के कारण पेट में गैस बनने की समस्या हो सकती है। हालांकि, यह परेशानी अपने आप कुछ देर में ठीक भी हो जाती है। इसलिए, गैस की प्रॉब्लम को लोग ज्यादा गंभीर नहीं समझते हैं। लेकिन, विशेषज्ञों की मानें, तो अगर गैस शरीर के किसी हिस्से में फंस जाए, तो इसके कारण तीव्र दर्द हो सकता है। इसे असहनीय होता है और जब तक डॉक्टर से ट्रीटमेंट न करवाया जाए, तो आराम नहीं आता है। बहरहाल, गैस शरीर के किसी भी हिस्से में अटक सकती है, जैसे छाती या पेट में। इससे यह स्पष्ट है कि गैस अटकने के कारण दर्द शरीर के किसी भी हिस्से में हो सकता है। तो क्या गैस के कारण रेक्टल पेन यानी गुदा में भी दर्द की समस्या हो सकती है? जानने के लिए पूरा लेख पढ़ें।
क्या गैस बनने के कारण गुदा में दर्द होने की समस्या हो सकती है?
इससे पहले कि हम यह जानें कि गैस बनने से गुदा में दर्द होता है या नहीं, यह जान लेना जरूरी है कि गैस की समस्या कब और क्यों होती है? जब शरीर के किसी हिस्से में गैस ट्रैप हो जाती है यानी फंस जाती है और डाइजेस्टिव सिस्टम में सही तरह मूव नहीं कर पाती है, तो यह परेशानी का सबब बन जाता है। जैसे अगर गैस कोलोन के बाईं ओर फंसी हुई है, तो यह बिल्कुल हार्ट डिजीज जैसा दर्द दे सकती है। वहीं, अगर गैस दाईं ओर फंसी है, तो मरीज को एपेंडिक्स या गॉल स्टोन जैसा दर्द का अहसास हो सकता है। इसी तरह अगर गैस के कारण एनस या रेक्टम में दबाव बनता है, तो इस स्थिति में रेक्टल पेन हो सकता है। इसलिए, यह कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा कि गैस बनने के कारण गुदा में दर्द की समस्या हो सकती है।
इसे भी पढ़ें: गैस का दर्द कहां-कहां हो सकता है? डॉक्टर से जानें गैस के कारण शरीर के हिस्सों में होने वाले दर्द के बारे में
गैस बनने के कारण होने वाली अन्य समस्याएं
गैस बनने के कारण मरीज को न सिर्फ रेक्टल पेन का अहसास होता है, बल्कि इसके साथ कुछ अन्य परेशानियां भी उभर सकती हैं, जैसे-
- रेक्टल पेन होने के साथ-साथ बाउल मूवमेंट में दिक्कत होना।
- पेल्विक एरिया में गैस के कारण दबाव बनना और सही समय पर गैस रिलीज न हो, तो दर्द असहनीय हो जाना।
- गैस बनने के कारण कई बार रोगी एनल लीकेज को कंट्रोल नहीं कर पाता है। यहां तक कि बाउल मूवमेंट को भी कंट्रोल करना मुश्किल हो जाता है।
- शायद आपको यह जानकर हैरानी हो कि गैस बनने के कारण रेक्टल ब्लीडिंग या एनल ब्लीडिंग की समस्या भी हो सकती है।
इसे भी पढ़ें: गैस के कारण पेट के दाईं तरफ दर्द होने पर क्या करें?
गैस की समस्या से छुकारा कैसे पाएं
अगर आपको अक्सर गैस बनने की समस्या होती है, जिससे रेक्टल पेन होने लगता है, तो ऐसे में यहां बताए गए टिप्स को फॉलो कर सकते हैं-
- नियमित रूप से एक्सरसाइज करें। इससे गैस की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।
- हमेशा हेल्दी डाइट लें। ऐसी चीजों से दूर रहें, जिससे पेट में गैस या ब्लोटिंग की समस्या बढ़ सकती है।
- अक्सर गैस बनती है, तो कार्बोनेटेड ड्रिंक पी सकते हैं। इससे गैस के रिलीज होने में मदद मिलती है।
- प्रोबायोटिक्स, अदर, हर्बल टी जैसे कुछ विकल्प गैस की समस्या से छुटकारा दिलाने में मददगार साबित होते हैं।
All Image Credit: Freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version