गैस के कारण पेट के दाईं तरफ दर्द होने पर क्या करें?

Gas Pain On Right Side Of Stomach In Hindi : कई बार गैस का दर्द पेट के दाईं ओर होता है। जानें इस समस्या के लक्षण और इलाज के बारे में। 

 
Vikas Arya
Written by: Vikas AryaUpdated at: Mar 03, 2023 18:25 IST
गैस के कारण पेट के दाईं तरफ दर्द होने पर क्या करें?

3rd Edition of HealthCare Heroes Awards 2023

Gas Pain On Right Side Of Stomach In Hindi : पेट में गैस होना एक सामान्य प्रक्रिया है। इसे आप पाचन तंत्र की प्रतिक्रिया के रूप में भी समझ सकते हैं। लेकिन ज्यादा गैस बनाना आपके लिए समस्या का कारण हो सकता है। पेट में गैस बनने के कई कारण हो सकते हैं। यदि गैस अधिक बन रही हो और वह पेट में रूक जाए तो इसकी वजह से आपको पेट में दर्द हो सकता है। ये दर्द पेट के दाईं तरफ भी हो सकता है। गैस होने पर कई बार व्यक्ति को सांस लेने में भी असहज महसूस हो सकता है।  

यदि आपको पेट में अधिक गैस बन रही है तो ऐसे में आपको अपनी डाइट पर विशेष रूप से ध्यान देना चाहिए। कुछ आहार ऐसे होते हैं जिनकी वजह से पेट में सामान्य से ज्यादा गैस बनने लगती है। आपको इस तरह के आहार लेने से बचना चाहिए। इस लेख में आपको गैस की वजह से पेट के दाईं ओर दर्द होने के कारण और इस समस्या में आराम पाने के कुछ उपाय बताए गए हैं। इस बीमारी के बारे में मैक्स अस्पताल, पहाड़गंज के निदेशक डॉ. दीपक लाहोटी ने हमें विस्तार से बताया। 

पेट के दाईं ओर गैस क्यों बनती है? Causes Of Gas Pain In Right Side of Stomach In Hindi  

जब आप भोजन करते हैं या पानी पीते हैं, तो उस समय भोजन व पानी के साथ आपके पेट में हवा चली जाती है। लेकिन जब आप भोजन कर लेते हैं तो ये गैस डकार के रूप में बाहर आ जाती है। इसके अलावा जब आप भोजन करते हैं तो भोजन का कार्बोहाइड्रेट व फाइबर सही तरह से नहीं पच पाता है, इस वजह से पेट में गैस बनने लगती है। जब ये गैस आपके पेट से बाहर नहीं आ पाती है तो ये पेट के किसी खास हिस्से में अटक जाती है। इसकी वजह से ही आपको पेट के दाईं व बाईं ओर दर्द होने लगता है।  

कुछ आहार की वजह से गैस बनने लगती है। इसके अलावा कुछ स्थितियां जैसे आंत संबंधी गंभीर रोग, छोती आंत में बैक्टीरिया का अधिक निर्माण व कब्ज की समसया होने पर भी व्यक्ति को गैस की समस्या हो सकती है।  

इसे भी पढ़ें : गैस का दर्द कहां-कहां हो सकता है?

gas pain right side in hindi

पेट के दाईं ओर गैस का दर्द होने पर क्या लक्षण महसूस होते हैं?  

इस समस्या में व्यक्ति को बार-बार डकार आती है। इसके साथ ही पेट के दाईं ओर हल्का-हल्का दर्द होने लगता है। जब आप पेट को दाईं ओर से छूते हैं तो ऐसे में डकार आने लगती है। पेट में दबाव उत्पन्न होता है। इसके साथ ही व्यक्ति को पेट भरा भरा सा महसूस होता है।  

गैस की वजह से पेट के दाईं तरफ दर्द होने पर क्या करें? Treatment Of Gas Pain In Right Side Of Stomach In Hindi 

इस समस्या के बार-बार होने पर आपको अपने डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। डॉक्टर सबसे पहले आपकी जांच करने के लिए कुछ टेस्ट लिखते हैं। जांच में स्टूल टेस्ट किया जा सकता है। इसके अलावा डॉक्टर आपके खानपान की आदतों, शारीरिक परीक्षण और परिवार की मेडिकल हिस्ट्री के बारे जानकर गैस की वजह से होने वाले दर्द के लिए दवाएं देते हैं।  

इसे भी पढ़ें : पेट में गैस क्यों बनती है? जानें इसके कारण और बचाव के उपाय 

कई बार आहार को बदलने मात्र से गैस की समस्या में आराम मिलने लगता है। इसके अलावा जीवनशैली में बदलाव करने से पेट के दाईं ओर होने वाले गैस के दर्द को कम किया जा सकता है। डॉक्टर इस समय आपको एक्सरसाइज करने की सलाह देते हैं। साथ ही डेयरी प्रोडक्ट को कुछ समय के लिए कम करने के लिए कहते हैं। कुछ लोगों को डेयरी प्रोडक्ट की वजह से भी गैस की समस्या होती है। मरीज को शराब व धूम्रपान न करने की सलाह दी जाती है। साथ ही व्यक्ति को पर्याप्त मात्रा में पानी पीने और खाना खाने के तुरंत बाद अधिक मात्रा में पानी न पीने की आदत बनाने का सुझाव दिया जाता है। 

Disclaimer