Can Diabetes Cause High Blood Pressure: आज के समय में खानपान से जुड़ी गलत आदतें और निष्क्रिय जीवनशैली वाले लोगों में डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियों का खतरा तेजी से बढ़ा है। इन बीमारियों को सही समय पर मैनेज न करने से शरीर गंभीर रूप से इनका शिकार हो जाता है। डायबिटीज खानपान और खराब जीवनशैली के कारण होने वाली समस्या है। इस बीमारी में शरीर में ब्लड शुगर की मात्रा बढ़ जाती है और इंसुलिन प्रोडक्शन और इस्तेमाल की प्रक्रिया प्रभावित होती है। डायबिटीज में मरीजों को शुगर की कम मात्रा वाले फूड्स के सेवन की सलाह दी जाती है। ऐसा कहा जाता है कि डायबीटीज की वजह से हाई ब्लड प्रेशर जैसी गंभीर परेशानियों का खतरा बढ़ जाता है। आइए इस लेख में विस्तार से समझते हैं, डायबिटीज और हाई बीपी में कनेक्शन और बचाव के उपाय।
क्या डायबिटीज की वजह से हाई बीपी हो सकता है?- Can Diabetes Cause High BP in Hindi
डायबिटीज एक गंभीर बीमारी है और इसका सही इलाज न होने के कारण शरीर कई अन्य समस्याओं का शिकार हो सकता है। यही वजह है कि डायबिटीज को 'स्लो किलर' कहा जाता है। डायबिटीज की वजह से शरीर के अन्य अंगों को भी नुकसान पहुंचता है। बाबू ईश्वर शरण हॉस्पिटल के सीनियर फिजीशियन डॉ समीर कहते हैं, "डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर दोनों को पैथोफिजियोलॉजिकल रोग (Pathophysiological Disease) कहा जाता है। इसका मतलब है कि ये एक ऐसी बीमारी है, जो एक दूसरे को प्रभावित करती हैं। खराब मेटाबॉलिज्म के कारण डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर दोनों का खतरा रहता है। डायबिटीज के मरीजों में हाई ब्लड प्रेशर का खतरा आमतौर पर ज्यादा रहता है।"
इसे भी पढ़ें: डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर के खतरे को कम कर सकती है फुल फैट डेयरी डाइट: शोध
इन वजहों से डायबिटीज के मरीजों में हाई ब्लड प्रेशर का खतरा बढ़ जाता है-
- ब्लड शुगर बढ़ने के कारण
- इंसुलिन रेजिस्टेंस खराब होना
- मोटापा की वजह से
- ऑक्सीडेटिव तनाव के कारण
- दिल की नसों पर प्रभाव
- ऑटोनोमिक न्यूरोपैथी
डायबिटीज में हाई बीपी कंट्रोल करने के टिप्स
डायबिटीज के मरीजों को बीपी की निगरानी जरूर करनी चाहिए। समय-समय पर इसकी जांच करने से आपको इसे कंट्रोल करने में मदद मिलेगी। खानपान और जीवनशैली में जरूरी बदलाव करने से डायबिटीज में ब्लड प्रेशर और हार्ट से जुड़ी बीमारियों के खतरे को कम करने में मदद मिलती है। डायबिटीज में ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखने के लिए इन चीजों का ध्यान रखें-
1. हेल्दी डाइट: हेल्दी डाइट का सेवन डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए सबसे जरूरी कदम है। फल, सब्जियां, सबूत अनाज, दूध और ताजा व प्राकृतिक खाद्य पदार्थों का सेवन करने से हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद मिलती है।
2. नियमित व्यायाम: नियमित रूप से एक्सरसाइज या योग का अभ्यास करने से डायबिटीज और हाई बीपी दोनों को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। योग, ध्यान, और व्यायाम हाई ब्लड प्रेशर के अलावा वजन कम करने और हार्ट से जुड़ी बीमारियों के जोखिम को कम करने में मदद करते हैं।
4. रेगुलर चेकअप: डॉटऑर की देखरेख में नियमित रूप से ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर की जांच कराने से आपको इस स्थिति से बचने में मदद मिलेगी।
हाई ब्लड प्रेशर और डायबिटीज दोनों ही गंभीर समस्याएं हैं। इन समस्याओं के लक्षणों को सही समय पर पहचानकर उचित इलाज जरूर लेना चाहिए। शरीर में ब्लड प्रेशर की रेंज अगर सिस्टोलिक- 120 mmHg और डायास्टोलिक- 80 mmHg से ज्यादा होने पर तुरंत डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए।
(Image Courtesy: freepik.com)