Can Dehydration Cause Heart Palpitations: खानपान में गड़बड़ी और खगराब जीवनशैली के कारण हार्ट से जुड़ी परेशानियों का खतरा रहता है। दिल की धड़कन या हार्टबीट काम या ज्यादा होना खतरे का संकेत होता है। ब्लड प्रेशर बढ़ने या घटने पर आपके दिल की धड़कन बढ़ने या कम होने का खतरा रहता है। दिल की धड़कन तेज होने के कारण हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसी परेशानियों का खतरा रहता है। आमतौर पर, दिल की धड़कन एक मिनट में 60 से 100 होनी चाहिए। इसका मतलब है कि आपका एक मिनट में 60 से कम या 100 से ज्यादा बार नहीं धड़कना चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि शरीर में पानी की कमी (Dehydration) होने के कारण भी दिल की धड़कन बढ़ जाती है। आइए इस लेह में विस्तार से जानते हैं क्या डिहाइड्रेशन के कारण दिल की धड़कन बढ़ सकती है और इससे बचाव कैसे करें?
क्या डिहाइड्रेशन के कारण दिल की धड़कन बढ़ती है?- Can Dehydration Cause Heart Palpitations in Hindi
दिल की धड़कन बढ़ना या घटना आमतौर पर कई कारणों से हो सकता है। गुस्सा आने, चिंता करने, तेज चलने या दौड़ने के कारण भी दिल की धड़कन बढ़ने का खतरा रहता है। लखनऊ के मशहूर कार्डियोलॉजिस्ट डॉ केके कपूर कहते हैं, "दिल की धड़कन बढ़ने या घटने के कई कारण हो सकते हैं। शरीर में पानी की कमी के कारण भी हार्टबीट बढ़ने का खतरा रहता है। पानी की कमी के कारण शरीर में ब्लड फ्लो प्रभावित होता है और इसकी वजह से हार्टबीट बढ़ सकती है।"
इसे भी पढ़ें: हार्ट रेट व पल्स रेट में क्या अंतर होता है? जानें इसकी नॉर्मल रेंज
दरअसल, शरीर में पानी की कमी के कई कारण हो सकते हैं। बहुत जयद पसीना आने, धूप में ज्यादा देर काम करने और कम पानी पीने के कारण शरीर में पानी की कमी हो सकती है। ऐसे लोग जो बहुत ज्यादा शराब पीते हैं, उनके शरीर में भी पानी की कमी का खतरा रहता है। जब शरीर में पानी की कमी होती है, तो ब्लड फ्लो कम हो जाता है। इस स्थिति में हार्ट को ब्लड फ्लो ठीक रखने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। इसकी वजह से आपको हार्टबीट बढ़ी हुई महसूस हो सकती है। पानी की कमी के कारण हार्टबीट बढ़ने की समस्या पानी की मात्रा ठीक होने के बाद सही हो जाती है।
पानी की कमी होने पर क्या करें?- Tips To Prevent Dehydration in Hindi
शरीर में पानी की कमी पूरा करने के लिए आपको एलेक्ट्रोलाइट वॉटर पीना चाहिए। इसके अलावा नियमित रूप से लिक्विड डाइट का सेवन करना चाहिए। दिन में 3 से 4 लीटर पानी पीने से शरीर में पानी की कमी का खतरा नहीं रहता है। पानी में नींबू का रस, चीनी और नामक मिलाकर पीने से भी आपको इस समस्या में फायदा मिलेगा।
इसे भी पढ़ें: डिप्रेशन की वजह से हो सकती है दिल की धड़कन अनियमित, जानें दोनों के संबंध और खतरे
पानी की कमी होने पर शरीर में दर्द, थकान, सिरदर्द समेत कई समस्याएं होती हैं। शरीर में पानी की कमी होने पर दिखने वाले लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। पानी की कमी के कारण हार्टबीट बढ़ने के अलावा कई अन्य समस्याओं का भी खतरा रहता है। अगर आपकी हार्टबीट लगातार तेज हो रही है, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
(Image Courtesy: Freepik.com)