क्या छोटे बच्चों को प्याज खिलाना सुरक्षित होता है? जानें फायदे-नुकसान

अभिभावकों को मालूम ही नहीं होता है कि वह छोटे बच्चों को प्याज दे सकते हैं या नहींं? आगे जानते हैं कि क्या बच्चों को प्याज खिलाना सुरक्षित होता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या छोटे बच्चों को प्याज खिलाना सुरक्षित होता है? जानें फायदे-नुकसान


छोटे बच्चों की परवरिश में माता-पिता को बेहद ही सावधानी बरतनी होती है। पहली बार माता-पिता बनने वाले अभिभावकों को यह मालूम ही नहीं होता कि बच्चों को क्या खिलाना चाहिए और क्या नहीं? शिशुओं को पहली बार किन चीजों को खिलाना है, इस बात की जानकारी डॉक्टर से ली जा सकती है। लेकिन, कई बार अभिभावक इस बात में कंफ्यूज हो जाते हैं कि छोटे बच्चों को प्याज खिलाना चाहिए। इस लेख में आगे डायटिशियन शिवाली गुप्ता से जानते हैं कि बच्चों को शुरुआती दौर में क्या प्याज खिलाया जा सकता है। साथ ही, प्याज खिलाने की सही उम्र क्या होती है और इससे क्या फायदे हो सकते हैं। 

बच्चे को प्याज कब खिलाना चाहिए?

डायटिशियन के अनुसार बच्चे को छह माह की आयु के बाद प्याज दिया जा सकता है। लेकिन, आप ठोस आहार शुरु करने के बाद भोजन का स्वाद बढ़ाने के लिए प्याज का इस्तेमाल कर सकते हैं। छह माह की आयु में सब्जियों, दलिया, और सूप दिया जा सकता है। इन सभी को बनाते समय आप प्याज का इस्तेमाल कर सकते हैं। उम्र बढ़ने के साथ आप बच्चे को सभी तरह की सब्जियां दे सकते हैं। प्याज पचान तंत्र को ठीक करने के लिए प्याज का सेवन किया जा सकता है। साथ ही, यह इम्यूनिटी पवार को बढ़ाने में भी मददगार होते हैं। लेकिन, बच्चे को कच्चा प्याज देने से बचना चाहिए। 

can babies eat onion

बच्चों को प्याज खिलाने से क्या फायदे होते हैं?

बच्चों को शुरुआती दौर में प्याज नहीं दिया जाना चाहिए। आगे जानते हैं कि बच्चे को प्याज खिलाने के क्या फायदे हो सकते हैं। 

  • पोषक तत्व से भरपूर - प्याज में एंटीऑक्सीडेंट और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं। इसमें फाइबर, विटामिन, फोलेट और पोटैशियम सहित अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह पोषक तत्व बच्चे को पोषण प्रदान करते हैं। 
  • इम्यूनिटी को बढ़ाने में सहायक - प्याज में एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान को कम करने में मददगार हो सकती है। ये कंपाउंड इम्यूनिटी पावर को बढ़ाने में सहायक हो सकते हैं। यह बैक्टीरियल इंफेक्शन के खतरे को कम करते हैं। 
  • गट हेल्थ के लिए आवश्यक - प्याज में एक तरह का कार्बोहाइड्रेट होता है, जो प्रीबायोटिक्स के रूप में काम करता है। यह कोलन के बैक्टीरिया के लिए फायदेमंद होती है। 
  • हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद - प्याज में कोलेस्ट्रॉल को कम करने के गुण मौजूद होते हैं। यह हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद होता है। 

इसे भी पढ़ें: बच्चों को स्वस्थ रखने के लिए उनको खिलाएं इस तरह की डाइट, ग्रोथ में मिलेगी मदद

बच्चे को छह माह की आयु के बाद सब्जियों और फलों की प्यूरी दी जा सकती है। साथ ही, कुछ समय के बाद नए आहार को देने के साथ ही आप प्याज का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे बच्चे की सेहत को फायदे होते हैं। लेकिन, प्याज देते समय अभिभावको कई तरह की सावधानियां बरतनी चाहिए।   

Read Next

Childhood Obesity: बच्चों में क्यों बढ़ रहा है मोटापा? जानें इसके हार्मोनल कारण

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version