Expert

क्या आलू का पराठा खाने से वजन बढ़ता है? डाइटीशियन से जानें इसमें मौजूद कैलोरी और फैट के बारे में

Can Aloo Paratha Lead To Weight Gain: आलू पराठे में कैलोरी बहुत ज्यादा पाई जाती है, इसलिए लोगों को लगता है इसे खाने से वजन बढ़ सकता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या आलू का पराठा खाने से वजन बढ़ता है? डाइटीशियन से जानें इसमें मौजूद कैलोरी और फैट के बारे में


Can Aloo Paratha Lead To Weight Gain: सर्दियों के मौसम में सुबह के नाश्ते में गरमा गरम आलू का पराठा मक्खन लगाकर मिल जाए तो पूरा दिन बन जाता है। सिर्फ नाश्ता ही क्यों लंच और डिनर में भी पराठा हो तो दिल खुश हो जाता है। सर्दियों के मौसम में गोभी, पालक, मेथी, पनीर और भी कई किस्म के पराठे बनते हैं, लेकिन आलू पराठे की बात ही अलग होती है। आलू का पराठा न सिर्फ बुजुर्गों को पसंद आता है बल्कि ये बच्चों का भी फेवरेट माना जाता है। आलू का पराठा बेशक स्वाद में बहुत टेस्टी लगता हो, लेकिन ऐसा कहा जाता है इसको खाने से वजन तेजी से बढ़ता है। क्या वाकई आलू का पराठा आपका वजन और फैट बढ़ सकता है इसके बारे में लाइफस्टाइल कोच डाइटिशियन स्नेहल अळसुले ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए बताया है। आइए जानते हैं इसके बारे में।

इसे भी पढ़ेंः एनर्जी ड्रिंक पीने से सेहत को होते हैं कई नुकसान, बढ़ता है इन बीमारियों का खतरा

क्या आलू पराठा खाने से वजन बढ़ता है?

डाइटिशियन स्नेहल अळसुले का कहना है कि आलू का पराठा खाने से वजन बढ़ता है ये एक मिथक है। सर्दियों के मौसम में आलू का पराठा खाना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें पर्याप्त मात्रा में पोषण पाया जाता है। आलू के पराठे में मौजूद उच्च ग्लाइसेमिक इंडेक्स आपको लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराता है, जिससे भूख को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। डाइटिशियन का कहना है, 'पराठा वास्तव में एक बेहतरीन रेसिपी है जिसे आप अपने वजन घटाने वाले आहार में भी कुछ बदलावों के साथ शामिल कर सकते हैं। बस ध्यान रखें कि आपका डाइट प्लान ऐसा हो जिसमें आप पराठे भी शामिल कर सकें।' 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Dr. Snehal | Desi Dietitian (@drsnehal_adsule)

आलू पराठे को कैसे बनाएं हेल्दी?

डाइटिशियन का कहना है कि आलू के पराठे को और भी ज्यादा हेल्दी बनाने के लिए गेहूं के आटे को बदला जा सकता है। उनका मानना है कि आप गेहूं के आटे की जगह ग्लूटेन-फ्री, फाइबर युक्त हेल्दी ऑप्शन से बदल सकते हैं। आटे के लिए उच्च-फाइबर आटा जैसे व्हीट ब्रान, जई का आटा, ज्वार, बाजरा, रागी आदि जैसे अलग-अलग आटे का ऑप्शन ट्राई करके आलू पराठा और हेल्दी बनाया जा सकता है।

इसे भी पढ़ेंः अखरोट कैसे खाने चाहिए? डाइटिशियन से जानें इसका तरीका

आलू के पराठे में कितनी कैलोरी होती है?

आलू के पराठे की कैलोरी की बात करें तो इसमें 117 से 130 कैलोरी पाई जाती है। जिसमें कार्बोहाइड्रेट में 90 कैलोरी, प्रोटीन 13 कैलोरी और बाकी फैट पाया जाता है। अगर आप आलू के पराठे को घी और मक्खन के साथ बना रहे हैं तो इसमें कैलोरी का मात्रा बढ़ सकती है।

Can Aloo Paratha Lead To Weight Gain know facts in Hindi

एक दिन में कितने पराठे खाने चाहिए?

जब बात आती है एक दिन में कितने पराठे खाने की आती है तो इसका कोई सटीक जवाब नहीं है। हर व्यक्ति अपनी भूख के हिसाब से पराठों का सेवन कर सकता है। हालांकि जब तक हेल्दी तरीके से पराठों को खाने की आती है तो एक दिन में 2 से 3 पराठे खाए जा सकते हैं। 

Image Credit-Freepik 

Read Next

अपने खाने की आदतों में करें ये 3 बदलाव, बढ़ेगी प्रोडक्टिविटी और रहेंगे दिनभर एक्टिव

Disclaimer