Expert

क्या प्रेग्नेंसी में तबियत बिगड़ने पर गिलोय का जूस पी सकते हैं? जानें एक्सपर्ट की राय

Can A Pregnant Woman Drink Giloy Juice When Unwell In Hindi: प्रेग्नेंसी में गिलोय का जूस पीने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें। 
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या प्रेग्नेंसी में तबियत बिगड़ने पर गिलोय का जूस पी सकते हैं? जानें एक्सपर्ट की राय


Can A Pregnant Woman Drink Giloy Juice When Unwell In Hindi: प्रेग्नेंसी के दौरान जरा भी तबियत खराब हो, तो उसे हल्के में नहीं लेना चाहिए। हालांकि, यह भी सच है कि प्रेग्नेंसी में दवाईयों का सेवन मना होता है। इसकी वजह है कि दवाईयों का गर्भ में पल रहे शिशु की हेल्थ पर बुरा असर पड़ सकता है। यही कारण है कि सर्दी-जुकाम होने पर महिला को घर में बनाई हेल्दी चीजें अंडा, चिकन खाने की सलाह दी जाती है। इसी तरह, कई अन्य घरेलू उपाय आजमाए जाते हैं, ताकि प्रेग्नेंट महिला की तबियत में सुधार हो सके। इसी क्रम में कई महिलाएं जानना चाहती हैं कि क्या प्रेग्नेंसी के दौरान गिलोय का जूस पिया जा सकता है? गिलोय काफी गुणकारी है और छोटी-मोटी बीमारियों से राहत के लिए इसका काफी उपयोग किया जाता है। मगर यह सवाल जरूर उठता है कि क्या प्रेग्नेंसी में गिलोय का जूस पीना सुरक्षित है? इस संबंध में हमने एक्सपर्ट से बात की। जवाब जानने के लिए आप लेख पूरा पढ़ें।

क्या प्रेग्नेंसी में गिलोय का जूस पी सकते हैं?

Can A Pregnant Woman Drink Giloy Juice

डाइट एन क्योर की डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी के अनुसार, "गिलोय, जिसे टिनोस्पोरा कॉर्डिफोलिया के नाम से भी जाना जाता है। इसमें इम्यूनिटी बढ़ाने के तत्व होते हैं। गिलोय का जूस स्वास्थ्य के लिए काफी लाभकारी है। हमने कोविड-19 के दौर में देखा था कि लोगों का घरेलू नुस्खों की ओर काफी रुझान बढ़ा था। इसमें गिलोय का जूस भी शामिल था। इससे इम्यूनिटी बढ़ती है और मौसमी सर्दी-जुकाम और बुखार से बचाव हो सकता है। जहां तक सवाल इस बात का है कि क्या प्रेग्नेंसी में गिलोय का जूस पी सकते हैं, तो जान लेना जरूरी है कि प्रेग्नेंसी में कुछ भी खाने से पहले सावधानी बरतना जरूरी होता है। इसे कितनी मात्रा में लेना है और किन प्रेग्नेंट महिलाओं को गिलोय का जूस का सेवन नहीं करना चाहिए, यह जानकारी भी जरूरी है। असल में, हर प्रेग्नेंट महिला की हेल्थ कंडीशन अलग-अलग होती है, इसलिए यह पुख्ता तौर पर नहीं कहा जा सकता है कि गिलोय का जूस पीना प्रेग्नेंसी में सेफ है। हालांकि, गिलोय के जूस में इम्यूनिटी बूस्ट करने के गुण होते हैं। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी तत्व भी पाए जाते हैं।"

इसे भी पढ़ें: इम्‍यूनिटी बढ़ाने के साथ कई रोगों में लाभकारी है गिलोय, जानिए Giloy के फायदे और नुकसान

किन स्थितियों में प्रेग्नेंट महिलाएं गिलोय का जूस न पिएं

Can A Pregnant Woman Drink Giloy Juice

दिव्या गांधी आगे बताती हैं कि अब अब तक इतने साक्ष्य मौजूद नहीं हैं कि इसे प्रेग्नेंसी के लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद समझा जाए या फिर नुकसानदायक। हालांकि, वैज्ञानिकों ने यह स्पष्ट किया है कि अगर प्रेग्नेंसी के दौरान महिला की कोई दवाई चल रही है, तो गिलोय का जूस नहीं पीना चाहिए। दरअसल, कुछ दवाईयों के प्रभाव को गिलोय का जूस कम कर सकता है या उसे बेअसर कर सकता है। ऐसी कंडीशन में गिलोय का जूस पीना प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए सही नहीं है।

इसे भी पढ़ें: प्रेग्नेंसी में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें एक्सपर्ट से

गिलोय का जूस पीने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूरी है

दिव्या गांधी के अनुसार, "हर प्रेग्नेंट महिला की हेल्थ कंडीशन अलग होती है। अगर वह हर्बल चीजों को भी अपनी डाइट का हिस्सा बनाना चाहती है, तो इस संबंध में पहले एक्सपर्ट से बात कर लें। ऐसा ही गिलोय के जूस के संबंध में भी कहा जा सकता है। अगर प्रेग्नेंट महिला को किसी तरह की समस्या है, तो इसका सेवन करने से पहले एक्सपर्ट से मिलना चाहिए। आपको बता दें कि कुछ हर्बल सप्लीमेंट मिसकैरिज का रिस्क बढ़ा सकते हैं।’"

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल- Frequently Asked Question

क्या गर्भवती महिला गिलोय ले सकती है?

वैसे तो गिलोय हर उम्र वर्ग के लिए सुरक्षित माना जाता है। लेकिन, अब तक वैज्ञानिक साक्ष्यों से यह पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि प्रेग्नेंसी में गिलोय खाना सुरक्षित है या नहीं। इसलिए, ब्रेस्टफीड करा रही महिलाएं और प्रेग्नेंट महिलाओं को गिलोय का सेवन करने से बचना चाहिए।

क्या गिलोय का जूस प्रेगनेंसी में सेफ है?

गिलोय का जूस हेल्थ के लिए फायदेमंद होता है। लेकिन, प्रेग्नेंसी में गिलोय का जूस पीने से बचना चाहिए। दरअसल, महिलाओं की हेल्थ कंडीशन यह तय करती है कि वे गिलोय का जूस पी सकती हैं या नहीं।

गिलोय का सेवन कब नहीं करना चाहिए?

गिलोय का सेवन डायबिटीज के मरीजों को नहीं करना चाहिए। असल में, गिलोय शुगर लेवल को कम कर देता है।

Image Credit: Freepik

Read Next

सर्दियों के दौरान प्रेग्नेंट महिला को करना चाहिए इन 5 फूड्स का सेवन, रहेंगी हेल्दी

Disclaimer