
Health Benefits Of Drinking Buttermilk: गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने के लिए छाछ का सेवन फायदेमंद माना जाता है। गर्मियों में ज्यादा तला-भुना खाने के कारण पाचन तंत्र बिगड़ जाता है। पाचन को दुरुस्त करने के लिए छाछ का सेवन करना चाहिए। जो लोग गर्मियों में, पानी की कमी से डिहाइड्रेशन का शिकार हो जाते हैं, वो लोग भी छाछ का सेवन कर सकते हैं। छाछ पीने से शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद मिलती है। आयुर्वेद में भी छाछ को, शरीर के लिए फायदेमंद बताया गया है। छाछ का सेवन करने से कफ और वात दोष को शांत रखने में मदद मिलती है। एक गिलास छाछ पी लेंगे, तो लंबे समय तक भूख भी नहीं लगेगी। छाछ का सेवन कई तरह से कर सकते हैं। आगे जानेंगे छाछ की 5 हेल्दी रेसिपीज के बारे में। इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने Holi Family Hospital, Delhi की डायटीशियन Sanah Gill से बात की।
1. प्लेन छाछ का सेवन करें
- प्लेन छाछ बनाने के लिए दही और पानी को एक बर्तन में मिलाकर, अच्छी तरह से मथ लें।
- दही को मथाने के लिए मिक्सी या हैंड ब्लेंडर का इस्तेमाल कर सकते हैं।
- फिर उसमें धनिया पत्तियों डालकर पी सकते हैं।
- छाछ का सेवन करने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।
- छाछ का सेवन करने से ब्लड प्रेशर को सामान्य रखने में भी मदद मिलती है।
2. जीरे वाली छाछ
- जीरे वाली छाछ बनाने के लिए दही और पानी को मिलाकर छाछ तैयार करें।
- तैयार छाछ में जीरा और सेंधा नमक डालकर पी सकते हैं।
- जीरे वाली छाछ, शरीर के लिए एंटीऑक्सीडेंट की तरह काम करता है।
- जीरे वाली छाछ का सेवन करने से पाचन दुरुस्त होता है और ब्लड शुगर लेवल भी कंट्रोल रहता है।
- जीरे वाली छाछ का सेवन करने से मेटाबॉलिज्म मजबूत होता है और वजन घटाने में मदद मिलती है।
इसे भी पढ़ें- गर्मी में पेट की समस्याएं दूर रखनी हैं तो रोज पिएं नींबू पानी, जानें 5 फायदे
3. मिंट वाली छाछ
- मिंट वाली छाछ बनाने के लिए दही के साथ मिंट की पत्तियों को पीसकर मिला लें।
- इस मिश्रण को पानी डालकर पीस लें और छाछ तैयार कर लें। छाछ में खीरा भी डालकर पी सकते हैं।
- मिंट की छाछ पीने से पाचन तंत्र मजबूत रहता है।
- पेट दर्द और इन्डाइजेशन की समस्या दूर करने के लिए मिंट वाली छाछ का सेवन फायदेमंद होता है।
4. सत्तू वाली छाछ
- गर्मियों में कब्ज और एसिडिटी की समस्या दूर करने के लिए सत्तू वाली छाछ का सेवन करें।
- सत्तू वाली छाछ को बनाने का तरीका आसान है। पानी में दही और सत्तू पाउडर मिला लें।
- इस मिश्रण को पीस लेने के बाद मिश्रण का सेवन करें।
- सत्तू में फाइबर पाया जाता है, फाइबर रिच ड्रिंक का सेवन करने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है और जल्दी भूख नहीं लगती।
- गट की समस्या और कब्ज दूर करने के लिए सत्तू वाली छाछ का सेवन कर सकते हैं।
छाछ पीने का सही समय
दोपहर के समय छाछ का सेवन कर सकते हैं। दोपहर के समय, छाछ आसानी से पच जाती है। रात को छाछ नहीं पीना चाहिए। छाछ, दही से बनता है। दही की तासीर ठंडी होती है। रात को छाछ पीने से सर्दी-जुकाम, गले में खराश की समस्या हो सकती है। यही कारण है कि रात के दौरान छाछ का सेवन नहीं करना चाहिए।
गर्मियों में इम्यूनिटी बढ़ाने और पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए, छाछ को अपनी डाइट में शामिल करें। लेख पसंद आया हो, तो शेयर करना न भूलें।