
Burning Sensation While Urinating Causes: पेशाब में जलन की समस्या को डिस्यूरिया (Dysuria in Hindi) कहा जाता है। आज के समय में खानपान में गड़बड़ी और खराब जीवनशैली के कारण यह समस्या लोगों में आम हो गयी है। पेशाब में जलन की समस्या आपकी किडनी, मूत्रमार्ग और ब्लैडर से जुड़ी परेशानियों का संकेत होती है। कुछ लोगों में यह समस्या अनहेल्दी खानपान के कारण हो सकती है, इस स्थिति में परेशानी एक या दो दिन में अपने आप ठीक हो जाती है। लेकिन अगर आपको लंबे समय से पेशाब में जलन का सामना करना पड़ रहा है तो इसे नजरअंदाज न करें। पेशाब में जलन आपके शरीर में पनप रही कुछ बीमारियों का संकेत भी हो सकता है। आइये इस लेख में विस्तार से जानते हैं पेशाब में जलन किस बीमारी का संकेत है और इससे बचाव कैसे करें।
पेशाब में जलन कौन सी बीमारी का संकेत है?- Burning Urine Can Be Sign Of These Disease in Hindi
पेशाब में जलन की समस्या कुछ संक्रमण, खानपान में गड़बड़ी और शरीर में पनप रही बीमारियों का संकेत हो सकता है। आमतौर पर मूत्र संक्रमण या यूटीआई की वजह से पेशाब में जलन की समस्या होती है। यूटीआई या यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन की समस्या ज्यादातर महिलाओं में देखने को मिलती है। बैक्टीरियल इन्फेक्शन और किडनी से जुड़ी बीमारियों के कारण भी आपको पेशाब में जलन की समस्या हो सकती है। लंबे समय से पेशाब में जलन की समस्या होने पर इसे नजरअंदाज करना सेहत पर भारी पड़ सकता है।
इसे भी पढ़ें: Drinks For UTI: यूटीआई होने पर करें इन ड्रिंक्स का सेवन, पेशाब में जलन और दर्द से मिलेगी राहत
पेशाब में जलन होना इन बीमारियों का संकेत माना जाता है-
1. यूरिनरी ट्रैक्ट इंफैक्शन
यूरिनरी ट्रैक्ट इंफैक्शन (UTI) के कारण पेशाब में जलन की समस्या होती है। यह एक तरह का संक्रमण है जो बड़ी आंत से आने वाले बैक्टीरिया के मूत्र मार्ग में जाने पर होता है। इस समस्या में सही समय पर इलाज लेना चाहिए।
2. किडनी में पथरी
किडनी में पथरी या किडनी स्टोन की समस्या के कारण भी आपको पेशाब में जलन का सामना करना पड़ सकता है। दरअसल किडनी का स्टोन कई बार मूत्रवाहिनी या मूत्राशय में आकर अटक जाता है और इसकी वजह से आपको पेशाब करते समय जलन का सामना करना पड़ता है।
3. अंडाशय में सिस्ट
अंडाशय में सिस्ट (Ovarian Cysts) के कारण भी आपको पेशाब में जलन की समस्या होती है। इस समस्या में अंडाशय मूत्राशय से बाहर आ जाता है और इसकी वजह से आपको पेशाब करते समय गंभीर परेशानियां होती हैं।
4. प्रोस्टेट इन्फेक्शन
प्रोस्टेट इन्फेक्शन के कारण भी आपको पेशाब में जलन की समस्या हो सकती है। यह समस्या पुरुषों में होती है और यौन संचारित बीमारियों की वजह से इस समस्या का खतरा बढ़ जाता है।
5. यौन जनित संक्रमण
यौन जनित संक्रमण (Sexually Transmitted Disease) के कारण भी आपको पेशाब करते समय जलन और परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। लंबे समय तक पेशाब में जलन की समस्या होने पर आपको डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए।
इसे भी पढ़ें: इंफेक्शन नहीं है फिर भी पेशाब के बाद होती है जलन? डॉक्टर से जानें इसका कारण और इलाज
ऊपर बताई गयी समस्याओं के अलावा पेशाब में जलन कई अन्य कारणों से भी हो सकता है। बार-बार पेशाब में जलन होने पर इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। सही समय पर जांच और इलाज मिलने से मरीज गंभीर परेशानियों का शिकार होने से बच सकता है।
(Image Courtesy: freepik.com)