Doctor Verified

लिवर में गर्मी क्यों बढ़ती है? डॉक्टर से जानें कारण और गर्मी कम करने के उपाय

Liver Heat Causes In Hindi: लिवर में गर्मी के कारण आपको कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। जानें इसके कारण क्या होते हैं।

Vineet Kumar
Written by: Vineet KumarUpdated at: May 07, 2023 16:00 IST
लिवर में गर्मी क्यों बढ़ती है? डॉक्टर से जानें कारण और गर्मी कम करने के उपाय

मलेरिया और डेंगू दिवस 2023: बुखार के कारण, लक्षण और रोकथाम गाइड - Onlymyhealth

Liver Heat Causes In Hindi: लिवर में गर्मी बढ़ने के कारण व्यक्ति को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। जब लिवर में गर्मी अधिक हो जाती है, तो इसके कारण चिड़चिड़ापन महसूस होता है, चक्कर आते हैं, साथ ही सिर में झुनझुनी और खांसी जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा, लिवर में गर्मी के कारण कई अन्य परेशानियां भी झेलनी पड़ती हैं। लेकिन क्या आपने कभी यह जानने की कोशिश की है, कि आखिर लिवर में गर्मी क्यों बढ़ती है? या इसके पीछे क्या कारण हो सकते हैं? इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने लुधियाना के लिवर ट्रांसप्लांट सर्जन डॉक्टर एच.आर.एस गिरन से बातचीत की। उनकी मानें, तो लिवर में गर्मी के लिए कई कारक जिम्मेदार हो सकते हैं। इसका सबसे मुख्य कारण हमारी खराब जीवनशैली है, जो सिर्फ लिवर ही नहीं, बल्कि शरीर के अन्य अंगों में भी गर्मी का कारण बन सकती है। इस लेख में हम कुछ ऐसी ही खराब जीवनशैली की आदतों के बारे में बता रहे हैं।

Liver Heat Causes In Hindi

लिवर में गर्मी होने के कारण- Causes Of Liver Heat In Hindi

गर्मी में लिवर में गर्मी बढ़ना बुहत आम है। इस दौरान मौसम के गर्म तापमान के कारण शरीर में पानी की कमी हो जाती है। हालांकि, लिवर से जुड़ी कई स्थितियां भी इसके लिए जिम्मेदार हो सकती हैं। अगर आपका लिवर फंक्शन ठीक से नहीं कर रहा है, या आपको फैटी लिवर या लिवर में सूजन की समस्या है, तो इसकी वजह से लिवर को काफी संघर्ष करना पड़ता है और वह काफी गर्म हो जाता है। लिवर मुख्य रूप से फैट बर्निंग और डिटॉक्सिफिकेशन में भूमिका निभाता है, लेकिन जब लिवर ठीक से काम नहीं करता है, तो इन कार्यों को करने के लिए उसे अधिक मेहनत करनी पड़ती है, जिससे गर्मी बढ़ती है। खराब लिवर फंक्शन के लिए कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं जैसे, 

  • खराब खानपान (ज्यादा तला-भुना, मसालेदार भोजन, जंक और प्रोसेस्ड फूड्स)
  • गर्म तासीर वाले फूड्स का सेवन अधिक करना
  • ठीक से पका हुआ भोजन न करना
  • लंबे समय से कुछ बीमारियों की दवाओं का सेवन
  • शराब का सेवन और स्मोगकिंग जैसी खराब आदतें
  • पर्याप्त पानी न पीना
  • चिंता और तनाव जैसी मानसिक स्थितियां

लिवर की गर्मी कम करने के उपाय- Tips To Reduce Liver Heat In Hindi

1. सबसे जरूरी है शरीर को हाइड्रेट रखना। इसलिए खूब पानी पिएं

2. अपनी खानपान की आदतों में सुधार करें

3. गन्ने का जूस पीने से लिवर फंक्शन में सुधार करने में मदद मिलेगी।

इसे भी पढें: एनीमिया रोग क्यों होता है? डॉक्टर से आसान भाषा में समझें इसके कारण

4. आंवला चूर्ण को गर्म पानी मिलाकर सेवन करने से भी बहुत लाभ मिलेगा।

5. एक्सरसाइज जरूर करें

6. शराब न पिएं और स्मोकिंग से भी परहेज करें।

7. बिना डॉक्टर की सलाह के दवाओं का सेवन न करें

All Image Source: Freepik

Disclaimer