बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करेगा ब्रह्मी का पानी, हार्ट रोग रोगों का जोखिम भी होगा कम

कोलेस्ट्रॉल की वजह से लोगों को हाई बीपी और हार्ट डिजीज का खतरा बढ़ जाता है। इसको आपको ब्राह्मी से दूर कर सकते हैं। आगे जानते हैं इसके फायदे और इस्तेमाल का तरीका।
  • SHARE
  • FOLLOW
बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करेगा ब्रह्मी का पानी, हार्ट रोग रोगों का जोखिम भी होगा कम


शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ने से हार्ट संबंधी समसयाओं को खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में डॉक्टर कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने की सलाह देते हैं। शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के कई कारण बन सकते हैं। दरअसल, डाइट में ट्रांस फैट लेने, शारीरिक गतिविधियों में कमी, धूम्रपान, डायबिटीज और मोटापे की वजह से कोलेस्ट्रॉल का लेवल बढ़ सकता है। मध्य प्रदेश के सरकारी चिकित्सा केंद्र में कार्यरत आयुर्वेदाचार्य डॉ. सोनली गर्ग से जानते हैं ब्राह्मी के पानी से आप किस तरह से कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम कर सकते हैं। साथ ही इसके फायदे आगे जानते हैं। 

ब्राह्मी के पानी से बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल को करें दूर - Brahmi Water Benefits To Reduce Cholesterol In Hindi 

कोलेस्ट्रॉल को करें नियंत्रित 

आयुर्वेद में ब्राह्मी का इस्तेमाल सदियों से किया जा रहा है। इस जूड़ी बूटी में ऐसे एंजाइम्स पाए जाते हैं, जो कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित करने में सहायक होत हैं। इसके साथ ही, ब्लड में मौजूद खराब कोलेस्ट्रॉल (एलडीएल) के लेवल को कम करने में मदद करता है। इसके लिए आप नियमित रूप से ब्राह्मी के पानी का सेवन कर सकते हैं।

एंटीऑक्सीडेंट से युक्त

ब्राह्मी एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती है, जो शरीर में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस और सूजन को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। यह फ्री रेडिकल्स के प्रभाव को कम करने का काम करती है। साथ ही, नसों पर पड़ने वाले दबाव को कम करने में सहायक होता है। 

brahmi water to reduce cholesterol in hindi

ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करें

ब्राह्मी का पानी ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर कर हार्ट हेल्थ को बेहतर करता है। ब्लड सर्कुलेशन ठीक होने से नसों में जमा गंदगी दूर होती है। साथ ही, कोलेस्ट्रॉल अनियंत्रित होने की संभावना दूर होती है। 

ट्राइग्लिसराइड के स्तर को कम करें

ट्राइग्लिसराइड का लेवल हाई कोलेस्ट्रॉल से जुड़ा होता है। ब्राह्मी का पानी ट्राइग्लिसराइड के लेवल को कम करने और कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। इससे आपको कोलेस्ट्रॉल की वजह से होने वाले रोग की संभावना कम हो जाती है। 

एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण 

शरीर में पुरानी सूजन हार्ट डिजीज का कारण बन सकती है। ब्राह्मी में एंटी-इफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो शरीर की सूजन को कम करने में मदद करते हैं। ब्राह्मी का पानी शरीर की सूजन को कम करने और कोलेस्ट्रॉल के लेवल को सही बनाए रखने में मदद करता है। 

ब्राह्मी के पानी उपयोग कैसे किया जाता है? How To Use Brahmi Water To Reduce Cholesterol In Hindi 

  • इसे बनाने के लिए आप ब्राह्मी की सूखी पत्तियों का करीब दो चम्मच पाउडर लें। 
  • इस पाउडर को करीब डेढ़ कप पानी के साथ उबालें। 
  • जब पानी करीब एक कप रह जाए तो इसे गैस से उतार लें। 
  • इसे छानकर चाय की तरह रोज सुबह पिएं।  

इसे भी पढ़ें:  लौकी का जूस रोज क्यों नहीं पीना चाहिए? जानें एक्सपर्ट की राय

ब्राह्मी के पानी का सेवन सुबह के समय कर सकते हैं। इससे सेहत को कई फायदे मिलते हैं। अगर, आप कोलेस्ट्रॉल के स्तर को तेजी से कम करना चाहते हैं, तो इस उपाय को सप्ताह में दो से तीन बार अपना सकते हैं। जिन लोगों को हाई बीपी, हार्ट संबंधी रोग या अन्य समस्या है, वह डॉक्टर की सलाह के बाद ही डाइट में किसी तरह का बदलाव करें। 

Read Next

सर्दी-जुकाम और खांसी में रामबाण है अर्जुन की छाल, जानें इस्तेमाल का तरीका

Disclaimer