Expert

सर्दी-जुकाम और खांसी में रामबाण है अर्जुन की छाल, जानें इस्तेमाल का तरीका

मानसून में सर्दी और जुकाम से बचने के लिए आप अर्जुन की छाल का उपयोग कर सकते हैं। आगे जानते हैं इसके फायदे और इस्तेमाल का तरीका  
  • SHARE
  • FOLLOW
सर्दी-जुकाम और खांसी में रामबाण है अर्जुन की छाल, जानें इस्तेमाल का तरीका


Benefits Of Arjun ki Chaal in Hindi: मानसून में बारिश की वजह से लोगों को अक्सर सर्दी जुकाम की समस्या होने लगती है। दरअसल, इस मौसम में बीमारियों को फैलाने वाले बैक्टीरिया तेजी पनपते हैं। जब आप बिना सावधानी बरते बारिश में भीगते हैं या बारिश में बाहर का खाना खाते हैं, तो इससे आपको इंफेक्शन होने की संभावना बढ़ जाती है।  इस दौरान इम्यूनिटी पावर को मजबूत बनाकर ही आप संक्रमण से बच सकते हैं। आयुर्वेद में गिलोय, तुलसी, अश्वगंधा व अर्जुन की छाल के ऐसे कई उपाय बताए गए हैं जिनके उपयोग से आप इम्यूनिटी को मजबूत बनाकर सर्दी-जुकाम, गला दर्द, खांसी और कफ की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। इस विषय पर हमने डाइटिशियन शिवाली गुप्ता से बात की तो उन्होंने बताया कि अर्जुन की छाल में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो आपकी इम्यूनटी को स्ट्रांग करते हैं। आगे जानते हैं मानसून में सर्दी-जुकाम से बचने के लिए अर्जुन की छाल किस तरह फायदेमंद होती है। 

सर्दी-जुकाम और कफ दूर करने के लिए अर्जुन की छाल के फायदे | Benefits Of Arjuna Bark For Cough And Cold During Monsoon In Hindi 

एंटी-इंफ्लेमेटरी

खांसी और सर्दी-जुकाम अक्सर गले और रेस्पिरेटरी ट्रैक्ट में सूजन के साथ होती है। ऐसे में गले में दर्द होता है। अर्जुन की छाल में नेचुरल एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। जो सर्दी और कफ के लक्षणों को कम करने में सहायक होते हैं। इसके एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण टिश्यू में आई सूजन को कम करते हैं, और रेस्पिरेटरी सिस्टम के इंफेक्शन को दूर करते हैं। 

नेचुरल रूप से कफ को कम करें

अर्जुन की छाल का काढ़ा पीने से यह रेस्पिरेटरी ट्रैक्ट इंफेक्शन को दूर करता है। यह नेचुरल रूप से बलगम और कफ को बाहर निकालने में मदद करता है। साथ ही, आपके फेफड़ों को खोलने का काम करता है। जिससे आपको सांस लेने में परेशानी नहीं होती है। 

arjun ki chhal ke fayde

इम्यून बूस्टर

अर्जुन की छाल में ऐसे एंजाइम्स पाए जाते हैं, जो मानसून के दौरान कमजोर हुए इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में सहायक होते हैं। बरसात के मौसम में अक्सर होने वाले वायरल और बैक्टीरियल इंफेक्शन से लड़ने के लिए एक मजबूत प्रतिरक्षा प्रणाली आवश्यक है। अर्जुन की छाल का नियमित सेवन करने से इम्यूनिटी बनती और मजबूत होती है।

एंटी बैक्टीरियल गुण से भरपूर

अर्जुन की छाल में एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो मानसून के मौसम में आपको इंफेक्शन के बचाने में सहायक हो सकते हैं। साथ ही, यह बैक्टीरिया और वायरस के प्रभाव को कम करने में मदद करता है। एंटी  बैक्टीरियल गुण होने की वजह से इसके सेवन से आप बैक्टीरियल इंफेक्शन से सुरक्षित रहते हैं। 

एंटीऑक्सीडेंट युक्त

अर्जुन की छाल में टैनिन, फ्लेवोनोइड्स व पॉलीफेनोल्स जैसे एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। एंटी ऑक्सीडेंट्स शरीर को फ्री रेडिकल्स से होने वाले प्रभावों से बचाते हैं। फ्री रेडिकल्स हेल्दी सेल्स को डैमेज करने का काम करते हैं। बारिश के मौसम में अर्जुन की छाल को डाइट में शामिल कर आप सर्दी-जुकाम से बचाव कर सकते हैं। 

अर्जुन की छाल का उपयोग कैसे करें - How To Take Arjun ki chhal For Cold And Cough During Monsoon In Hindi 

  • अर्जुन छाल की चाय: अर्जुन छाल के कुछ छोटे टुकड़ों को करीब दो कप पानी में डालकर उबाल लें। इस पानी को करीब 10-15 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं। जब पानी आधा रह जाए तो इससे गैस उतार लें। अब इसे छानकर चाय की तरह पिएं। 
  • अर्जुन की छाल का पाउडर: कई आयुर्वेदिक दुकानों पर अर्जुन की छाल का पाउडर आसानी से उपलब्ध हो जाता है। इस पाउडर को एक गिलास गर्म पानी में मिलाएं और सुबह के समय पिएं। इससे सर्दी और खांसी में अराम मिलता है। 

इसे भी पढ़ें : Arjun ki Chhal: इन 4 तरीकों से करें अर्जुन की छाल का सेवन, दूर होंगी कई समस्याएं

मानसून आने से पहले ही आपको अर्जुन की छाल का सेवन करना चाहिए। इससे आपकी इम्यूनिटी मजबूत होती है। जिससे आपके बीमारी होने की संभावना बेहद कम हो जाती है। अगर आपको सर्दी जुकाम के साथ बुखार भी आ रहा है तो बिना देरी किए डॉक्टर से संपर्क करें। 

Read Next

Mouth Ulcer Home Remedies: मुंह के छाले कैसे मिटाएं? एक्सपर्ट से जानें आयुर्वेदिक इलाज

Disclaimer