अक्सर आपके देखा होगा लड़के अपने चेहरे या बालों की देखभाल के लिए ज्यादा समय बर्बाद नहीं करते हैं। उदाहरण के तौर पर सफेद बालों के लिए कलर कर लेते हैं वहीं चेहरे पर दाग धब्बे हो जाने पर कंसीलर से छुपा लेते हैं। पर उस समस्या की जड़ के बारे में गंभीरता से नहीं सोचते हैं। ऐसे में ऊपरी तौर पर की गई देखभाल ज्यादा समय तक नहीं दिखती है। आज हम इस लेख के माध्यम से आपको बताएंगे कि आप अपने लुक्स को कैसे लंबे समय तक बरकरार रख सकते हैं और लोगों का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित कर सकते हैं। पढ़ते हैं आगे...
शेविंग के बाद घर पर ही रुकें
अक्सर पुरुष इंटरव्यू या जरूरी मीटिंग पर जाने से पहले ही शेव करते हैं जबकि यह गलत है। बाहर जाने से कम से कम चार से 5 घंटे पहले शेव कर लें। क्योंकि कई बार शेव करने से चेहरे पर दाने निकल जाते हैं इससे अलग अगर गलती से चेहरे पर कोई कट लग जाए तो आप पेट्रोलियम जेली का भी उपयोग कर सकते हैं।
हेल्दी वालों की इच्छा है तो
अगर पुरुष बाल बढ़ाना चाहते हैं तो वह समय-समय पर ट्रीमिंग करवाते रहें। अगर वह सोचते हैं कि ट्रीमिंग कराने से बाल छोटे हो जाते हैं तो यह धारणा गलत है। बता दें कि ट्रीमिंग पर आने से बालों की ग्रोथ बढ़ती है और यह हेल्दी भी लिखते हैं।
हेयरकट व कलरिंग का प्रभाव
अगर आप अपनी पर्सनालिटी को आकर्षित बनाना चाहते हैं तो सही समय पर हेयरकट करवा लें। अगर आप और इसके बाद दूसरा हेयर कट एक या डेढ़ महीने के बीच करवा लें। अब सवाल ये है कि आपको पता कैसे चले कि आपके बालों की ग्रोथ बढ़ रही है। ऐसे में आपके गर्दन के पीछे वालों के साइज से पता लगाएं कि आपके बाल कितने लंबे हो रहे हैं। अगर आप कलर करवा रहे हैं तो ऊपर के बालों पर कलर कराने की गलती ना करें। इसके अलावा आप कलरिंग क्रीम का इस्तेमाल कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- चमकदार और जवां त्वचा के लिए अपनाएं कॉफी के ये 4 फेसपैक, जानें क्या है इस्तेमाल करने का तरीका
जब आपको रूसी की समस्या
अगर आप अपने बालों को रूसी से बचाना चाहते हैं तो नियमित रूप से एंटी डैंड्रफ शैंपू का इस्तेमाल करें। इसके अलावा पानी के तापमान का ध्यान रखें। पानी ज्यादा गर्म ना हो ना ज्यादा ठंडा। अगर गर्म पानी होगा तो आएंगे तो स्कैल्प सुखी हो जाती है। इसके अलावा शैंपू का चुनाव करते वक्त ध्यान रखें कि वह अच्छे क्लींजिंग एजेंट वाले शैंपू हो।
इसे भी पढ़ें- सर्दियों के दौरान रात में सोने से पहले अपनाएं ये 4 घरेलू नाइट क्रीम, जल्द मिलेगी निखरी त्वचा
मैनीक्योर पेडीक्योर
ऐसा नहीं है कि मैनीक्योर पेडीक्योर केवल लड़कियां ही करवाती है, आजकल लड़के भी से करवा रहे हैं। इनकी मदद से हाथ पैर साफ रहते हैं और आप खुद भी अच्छा महसूस करते हैं। इसलिए 1 महीने में एक बार चेहरे पर फेशियल और हाथ पैरों को के निखार के लिए मैनीक्योर पेडीक्योर जरूर करवाएं।
बचें मुहांसों से
ज्यादा थकान और आलसपन की वजह से पुरुष रात को चेहरा धोकर नहीं सोते हैं, जिसकी वजह से चेहरे पर पिंपल्स आ सकते हैं। अगर आप चेहरा धोकर सोएंगे तो पिंपल्स की समस्या से छुटकारा मिल जाएगा। इसके लिए आप हर्बल फेस वॉश का ही चुनाव करें।
सूजन करें दूर
नोटिस किया होगा कि जब भी आज सुबह सोकर उठते हैं तो आपकी आंखों की नीचे सूजन दिखाई देती है। अगर आप इससे बचना चाहते हैं तो स्टील की चम्मच को फ्रिज में 2 घंटे तक रखें और उसे 2 घंटे बाद निकालकर आंखों की सिकाई करें। इससे आराम भी मिलेगा साथ ही आपकी आंखों के नीचे सूजन भी दूर हो जाएगी।
Read More Articles on Skin Care in Hindi