आंखें शरीर का नाजुक हिस्सा है, जिसकी देखभाल करना बेहद जरूरी है। आजकल स्कीन के ज्यादा संपर्क में आना आंखों से जुड़ी समस्याओं का कारण बन रहा है। थोड़ी सी भी लापरवाही आंखों के लिए बड़ी समस्या खड़़ी कर सकता है। ऐसे में बॉलीवुड के सेलेब्स भी इस समस्या से नहीं बच पाए हैं। आइये जानते हैं किन बॉलीवुड सेलेब्स को आंखों से जुड़ी परेशानियां हैं और वे इसे किस तरह मैनेज करते हैं।
अमिताभ बच्चन
अमिताभ बच्चन को लंबे समय से आंखों से जुड़ी समस्या है। उन्हें देखने में थोड़ी कठिनाई होती है। यही नहीं कुछ समय पहले उन्हें आंखों की सर्जरी तक करानी पड़ी थी। दरअसल, उन्हें आई फ्लैशेज फ्लोटर्स की समस्या हो गई थी। उन्हें इस बात का डर था कि कहीं उनकी आखों की रोशनी न चली जाए। हालांकि, चिकित्सकों ने इसे उम्र बढ़ने के साथ होने वाली एक समस्या बताई।
ट्विंकल खन्ना
एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना को भी आंखों से जुड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा है। इसके लिए उन्हें आई करेक्टिव सर्जरी (Eye Corrective Surgery) तक का सहारा लेना पड़ा है। दरअसल, यह सर्जरी आंखों में मौजूद कॉग्निटिव टिशु को रेटीना तक पहुंचने में मदद करती है। जिससे आंखों को सही पोश्चर मिलता है। हालांकि, इलाज चलने के बाद इस समस्या से आराम मिला।
इसे भी पढ़ें - क्लिनिकल डिप्रेशन का शिकार हो गए थे MTV Splitsvilla फेम एक्टर आकाश चौधरी, खुद बता रहे हैं कैसे आए इससे बाहर
राणा दग्गुबाती
एक्टर राणा दग्गुबाती भी आंखों से जुड़ी समस्या का शिकार रहे चुके हैं। वे साल 2016 में पार्शियल ब्लाइंडनेस से डायग्रोस हुए थे। इस स्थिति में मरीज को न के बराबर या फिर बहुत कम दिखता है। ऐसे मे आंखों की शेप बदलने के साथ ही रात के समय बहुत कम दिखता है। आमतौर पर यह समस्या लंबे समय तक चलती है और इसके पूरी तरह ठीक होने की भी संभावना कम होती है।
श्रुति हसन
श्रुति हसन को भी कुछ समय पहले आंखों से जुड़ी समस्या का सामना करना पड़ा था। इस दौरान उनकी आंखों की रोशनी कमजोर हो गई थी। इस दौरान उन्हें चश्मे के साथ ही कॉन्टेक्ट लेंस का भी सहारा लेना पड़ा था। लंबे समय तक इलाज चलने के बाद उन्हें इस समस्या से आराम मिल गया।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version