स्ट्रोक की बीमारी का सामना कर चुके हैं ये 4 बॉलीवुड एक्टर्स, जानें कैसे आए इस स्थिति से बाहर

स्ट्रोक एक गंभीर समस्या है। फिट दिखने वाले बॉलीवुड के कुछ एक्टर्स भी स्ट्रोक का सामना कर चुके हैं। आइये जानते हैं इसके बारे में।
  • SHARE
  • FOLLOW
स्ट्रोक की बीमारी का सामना कर चुके हैं ये 4 बॉलीवुड एक्टर्स, जानें कैसे आए इस स्थिति से बाहर


स्ट्रोक एक गंभीर समस्या है, जिसके चलते हर साल लाखों लोग जान गंवाते हैं। स्ट्रोक के मामले दिनों दिन बढ़ते जा रहे हैं। हाल ही में हुई एक स्टडी के मुताबिक साल 2050 तक स्ट्रोक के कारण 10 मिलियन लोगों की मौत हो सकती है। आम लोगों से खास तक इस समस्या से जूझ रहे हैं। फिट दिखने वाले बॉलीवुड एक्टर्स भी स्ट्रोक का सामना कर चुके हैं। आइये जानते हैं इसके बारे में। 

मनोज जोशी 

बॉलीवुड अभिनेता मनोज जोशी ने एक इंटरव्यू के दौरान स्ट्रोक से पीड़ित होने का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि वे साल 2002 में संजय लीला भंसाली की फिल्म देवदास के दौरान स्ट्रोक का शिकार हुए थे। इसके बाद वे कॉमा में चले गए थे और आंखों की रोशनी भी काफी कम हो गई थी। हालांकि, कुछ समय इलाज चलने के बाद उन्होंने अपने लाइफस्टाइल में बदलाव किए और योग, एक्सरसाइज भी की। 

शिखा मल्होत्रा 

शाहरुख खान की फिल्म फैन से लाइमलाइट में आने वाली एक्ट्रेस शिखा मल्होत्रा को भी कुछ समय पहले स्ट्रोक और पैरालाइसेस का सामना करना पड़ा था। साल 2020 में उन्हें अचानक स्ट्रोक आया था, जिसके बाद वे कुछ भी बोलने और चलने-फिरने में असमर्थ हो गई थीं। हालांकि, इसके बाद उन्होंने अपना लाइफस्टाइल बदला और नियमित तौर पर एक्सरसाइज की। जिसके बाद उन्होंने स्ट्रोक को पूरी तरह से रिकवर कर लिया। 

राहुल रॉय 

अभिनेता राहुल रॉय को हाल ही में साल 2020 में अपने फिल्मी करियर के दौरान स्ट्रोक का सामना करना पड़ा था। इस समय राहुल लिव द बैटल इन कार्गिल (LAC) फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। ऐसे मे राहुल को अचानक ब्रेन स्ट्रोक आया। इसके बाद उनके ब्रेन और हार्ट की एंजियोग्राफी भी हुई। राहुल ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि स्ट्रोक से रिकवर होने के लिए उन्होंने स्ट्रिक्ट डाइट फॉलो करने के साथ ही एक्सरसाइज भी की। 

इसे भी पढ़ें - ब्रेन स्ट्रोक से पहले दिखाई देते हैं ये शुरुआती लक्षण, डॉक्टर से जानें

सुनील ग्रोवर 

बॉलीवुड अभिनेता और मशहूर कॉमेडियन सुनील ग्रोवर को भी हार्ट अटैक या फिर स्ट्रोक का सामना करना पड़ा था। उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि यह समय उनके लिए काफी चुनौतीपूर्ण था। उन्हें कोरोना होने के कुछ ही समय बाद हार्ट अटैक का सामना करना पड़ा था। हालांकि, हेल्दी डाइट और शारीरिक गतिविधियों में शामिल होकर उन्होंने खुद को रिकवर किया। 

Read Next

Happy Hormones: हैप्पी हार्मोंस कैसे बढ़ाएं? माधुरी दीक्षित के पति डॉ. श्रीराम नेने ने बताए 5 तरीके

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version