काले रंग के ये 5 फूड्स रखेंगे आपको सेहतमंद, रोज की डाइट में जरूर करें शामिल

काले खाद्य पदार्थों के सेवन से आपको कई लाभ मिलते है। साथ ही कई बीमारियां भी दूर रहती है। 
  • SHARE
  • FOLLOW
काले रंग के ये 5 फूड्स रखेंगे आपको सेहतमंद, रोज की डाइट में जरूर करें शामिल

हम अपने दैनिक आहार में कई तरह के पोषक तत्वों को शामिल करना चाहते है ताकि हमें भरपूर मात्रा में पोषण मिल सके और हम स्वस्थ रहें। कई बार हम बहुत सारी चीजों के सेवन करते है लेकिन जरूरी पोषक तत्व हमें नहीं मिल पाते हैं। ऐसे में आप अपने खाने में कुछ काले खाद्य पदार्थों को शामिल कर सकते है, जो आपके खाने का स्वाद बढ़ा सकते है। साथ ही यह अन्य सुपरफूड्स की तुलना में अधिक हेल्दी और गुणों से भरपूर होते है। काले रंग के खाद्य पदार्थों में एंथोसायनिन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इनमें आयरन, एंटीऑक्सीडेंट, फाइबर, फोलेट, प्रोटीन और गुड फैट पाए जाते हैं, जिससे हृदय रोगों के लक्षणों को कम करने, शरीर के निर्माण और पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में मदद मिलती है। इसके अलावा इससे कई तरह की स्किन समस्याएं भी दूर हो सकती है। आइए इन काले खाद्य पदार्थों के फायदे और सेवन के तरीके के बारे में विस्तार से जानते हैं। 

काले खाद्य पदार्थों के फायदे (Healthy Black Foods)

1. काला चावल

हम सभी आमतौर पर अपने घरों में काले या भूरे चावल का सेवन करते है। इनके सेवन से आपको कई लाभ मिलते है। इसमें कोई शक नहीं है लेकिन क्या आपको पता है कि काले चावल का सेवन करने से आपको अधिक पोषक तत्वों को शामिल करने में मदद मिलती है। इसमें फाइबर, प्रोटीन, आयरन, कार्ब्स और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जिसकी मदद से ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करने में मदद मिलती है। इसके अलावा इससे हृदय रोगों को दूर करने, एंथोसायनिन की मदद से कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड के स्तर में सुधार किया जा सकता है। यह गुड कोलेस्ट्रोल को बढ़ाता है।

black-foods-benefits 

Image Credit- Freepik 

2. काली दाल

हमारे घरों में दाल सबसे आम खाद्य पदार्थों में एक है, जिसके अनगिनत फायदे है लेकिन क्या आप काली दाल के फायदे के बारे में जानते है। इसका उपयोग आपको कई तरह की बीमारियों से दूर रख सकता है। इसमें प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, विटामिन बी-6, आयरन, फोलिक एसिड, पोटैशियम, कैल्शियम और मैग्नीशियम पाए जाते हैं। काली दाल नर्वस सिस्टम और हार्ट के लिए बेहद फायदेमंद होती है। 

3. ब्लैक अंजीर

अंजीर खाने में मीठा और बेहद स्वादिष्ट होता है। सूखे काले अंजीर में किशमिश और खजूर की तुलना में शुगर की मात्रा कम होती है। इसमें प्रोटीन, फाइबर, फैट, विटामिन ए, बी और सी जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जिससे आपका पाचन तंत्र, हड्डियां और इम्यून सिस्टम मजबूत रहता है। यह आपकी त्वचा को हेल्दी बनाए रखने में मदद करता है। इसका आप कई तरीके से सेवन कर सकते है। 

इसे भी पढ़ें- रोज भीगे अंजीर खाने से सेहत को मिलते हैं ये 6 फायदे , जानें इसे कब और कैसे खाना चाहिए

4. काला लहसुन

लहसुन हमारे घरों में इस्तेमाल होने वाले सबसे आम मसालों में से एक है। इसका सेवन सर्दी-जुकाम और खांसी जैसी बीमारियों में करना बेहद फायदेमंद माना जाता है लेकिन काली लहसुन में दिल की बीमारियों में काफी लाभकर मानी जाती है। काली लहसुन में एलिसिन होता है, जो स्वास्थ्य के लिए अच्छी होती है। इसमें एंटीबैक्टीरियल, एंटीसेप्टिक जैसे पावरफुल गुण होते हैं। इसमें विटामिन सी और अमीनो एसिड भी पाए जाते हैं। यह वायरल समस्याओं को दूर करने में काफी फायदेमंद होता है। 

5. काले अंगूर

काला अंगूर स्वाद में मीठा होता है और इसमें ल्यूटिन और ज़ेक्सैन्थिन शामिल होते हैं जो मैकुलर डिजनरेशन और रेटिनल डैमेज को रोकने में मदद करते हैं। अंगूर में रेस्वेराट्रोल होता है, जिसमें कैंसर विरोधी गुण होते हैं और साथ ही खराब कोलेस्ट्रोल (एलडीएल) के स्तर को कम करके आपके हाई ब्लड प्रेशर और गंभीर हृदय समस्याओं से बचा सकता है। इस फल में प्रचुर मात्रा में पाए जाने वाले प्रोएंथोसायनिडिन त्वचा के स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होते हैं। इसका सेवन सलाद, स्मूदी, जैम और अन्य तरीकों से किया जा सकता है।

black-foods-benefits

Image Credit- Freepik

इन तरीकों से आहार में करें शामिल 

1. काले चावल को आप दोपहर के भोजन में शामिल कर सकते है। चावल को कूटकर इसमें शहद और दूध मिलाकर खा सकते है। इसका दलिया भी खाने में स्वादिष्ट होता है। 

2. अंजीर के स्लाइस को आप पनीट बटर के साथ और जेली सैंडविच के साथ खा सकते हैं। इसे रात में भिगोकर भी खाया जा सकता है। 

3. काली लहसुन को आप अच्छे से भूनकर क्रश कर सकते है। फिर जैतून तेल के साथ स्प्रे करके खा सकते हैं। इसका इस्तेमाल आप ब्रेड पर भी कर सकते है। 

4. काली दाल को आप अन्य दालों के साथ भी मिलाकर खा सकते है। यह प्रोटीन से भरपूर होते हैं। 

5. काले अंगूर को आप दही या जैम की तरह खा सकते हैं।

Main Image Credit- Freepik

Read Next

ब्रेकफास्ट में ओट्स खाने से शरीर को मिलते हैं ये 6 फायदे, जानें ओट्स क्यों है सुबह का बेस्ट नाश्ता

Disclaimer