करेले का पराठा खाने से सेहत को मिलेंगे ये 5 जबरदस्त फायदे, जानें इसकी आसान रेसिपी

Karela Paratha Benefits: करेला का पराठा खाने से शरीर की कई समस्याएं दूर हो सकती हैं। जानें इसके 5 फायदे - 
  • SHARE
  • FOLLOW
करेले का पराठा खाने से सेहत को मिलेंगे ये 5 जबरदस्त फायदे, जानें इसकी आसान रेसिपी


Karela Paratha Benefits In Hindi: सुबह नाश्ते में पराठा खाना कई लोगों को पसंद होता है। हम सभी के घरों में आलू, पनीर, प्याज और गोभी के पराठे बनते हैं। लेकिन क्या आपने कभी करेले का पराठा खाया है? जी हां, सुनने और पढ़ने में यह थोड़ा अजीब लग रहा होगा। लेकिन आपको बता दें कि करेले का पराठा सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन-ए, विटामिन-बी, विटामिन-सी, फाइबर, आयरन, बीटा-कैरोटीन, पोटैशियम, मैग्नीशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को कई लाभ पहुंचाते हैं। करेले के पराठा का सेवन करने से स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं को दूर करने में मदद मिल सकती है। यह ब्लड शुगर को कंट्रोल करने से लेकर वजन कम करने तक में फायदेमंद होता है। आज इस लेख में हम आपको करेले का पराठा खाने के फायदे और इसे बनाने का तरीका बता रहे हैं -

करेले का पराठा खाने के फायदे - Karela Paratha Benefits In Hindi

हाई कोलेस्ट्रॉल में फायदेमंद 

करेले का पराठा खाने से शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल का लेवल कम होता है। इसमें पोटैशियम पाया जाता है, जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में मदद करता है। यह हार्ट को हेल्दी रखने में भी मदद करता है। इसके सेवन से हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसी दिल से संबंधी बीमारियों का खतरा कम हो सकता है।

ब्लड शुगर कंट्रोल करे 

डायबिटीज के मरीजों के लिए करेले के पराठा का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। इसमें एंटी-डायबिटिक गुण पाए जाते हैं, जो डायबिटीज को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट पेनक्रियाज के कामकाज को तेज करता है, जिससे ब्लड शुगर लेवल संतुलित रहता है। यह शरीर में अचानक इंसुलिन स्पाइक को रोकने में भी मदद करता है।

Karela-Paratha-Benefits-Recipe

पेट के लिए फायदेमंद 

करेले का पराठा पेट के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद फाइबर पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है, जिससे कब्ज और अपच की परेशानी दूर होती है। इसमें एंटी-बैक्टीरियल गुण भी पाए जाते हैं, जो पेट के कीड़ों को मारने के साथ ही पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: काली मिर्च की चाय पीने से सेहत को मिलेंगे ये 5 फायदे, जानें बनाने का तरीका 

वजन घटाने में मददगार 

अगर आप अपने बढ़े हुए वजन से परेशान हैं और वजन कम करना चाहते हैं, तो करेले के पराठे का सेवन कर सकते हैं। इसमें फाइबर मौजूद होता है, जो पेट को लंबे समय तक भरा हुआ रखता है। इसे खाने से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है, जिससे शरीर का एक्स्ट्रा फैट बर्न करने में मदद मिलती है। इसमें कैलोरी की मात्रा काफी कम होती है, इसलिए यह वजन को बढ़ने से रोकता है।

लिवर को डिटॉक्स करे 

करेले में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स लिवर की फंक्शनिंग को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। करेले का पराठा खाने से शरीर में मौजूद टॉक्सिन्स बाहर निकल जाते हैं। इसके सेवन से लिवर मजबूत बनता है और आप लिवर की कई समस्याओं से बच सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: ब्लड शुगर कंट्रोल रखने के लिए पिएं ये 5 ड्रिंक्स, डायबिटीज रोगियों के लिए हैं रामबाण

करेले का पराठा बनाने की रेसिपी - Karela Paratha Recipe In Hindi

सामग्री 

  • 2 करेले 
  • 1 कप आटा 
  • 2 चम्मच बेसन 
  • 1 बारीक कटा प्याज 
  • 1 बारीक कटा हरी मिर्च 
  • बारीक कटा हरा धनिया 
  • 1 चम्मच जीरा 
  • 1 चम्मच चाट मसाला 
  • स्वादानुसार नमक

विधि 

  • करेले का पराठा बनाने के लिए सबसे पहले करेले के बीज हटा दें और इसे स्लाइस में काट लें। 
  • अब पानी में नमक मिलाएं और इसमें करेले को डालकर आधे घंटे के लिए छोड़ दें। इससे करेले की साड़ी कड़वाहट निकल जाएगी। 
  • इसके बाद करेले से सारा पानी निचोड़ लें। 
  • अब एक पैन में एक चम्मच तेल गर्म करें। इसमें जीरा डालकर भून लें। 
  • फिर इसमें कटा हुआ प्याज और हरी मिर्च डालकर भून लें। 
  • इसके बाद, इसमें करेला, बेसन, ओट्स, हरा धनिया चाट मसाला और नमक डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। 
  • अब इस मिश्रण को प्लेट में निकालकर ठंडा कर लें। 
  • इसके बाद आटे की लोई में इस मिश्रण को भरकर बेल लें।
  • अब तवे पर इसे दोनों साइड से घी लगाकर सेंक लें। 
  • आपका करेले का पराठा तैयार है। अब इसका सेवन करें।

Read Next

गर्मियों में रोज पिएं मेथी का पानी, शरीर रहेगा ठंडा और मिलेंगे कई फायदे

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version