बिहार में खूब खाया जाता है 'भूंजा', जानें इस स्नैक्स को खाने के फायदे और रेसिपी

बिहार में खाई जाने वाली भूंजा आपकी सेहत के लिए भी फायदेमंद होती है। आगे जानते हैं इसके फायदे और रेसिपी।   
  • SHARE
  • FOLLOW
बिहार में खूब खाया जाता है 'भूंजा', जानें इस स्नैक्स को खाने के फायदे और रेसिपी

बिहार में कई तरह के स्वादिष्ट व्यंजन बनाएं जाते हैें। बिहार का लिट्टी चोखा आज देश सहित विदेशों में भी खूब पसंद किया जा रहा है। इसी तरह एक अन्य रेसिपी है, जिसे भूंजा के नाम से जाना जाता है। यह बिहार के एक पॉपुलर स्नैक्स है। जिसे लोगों द्वारा खूब खाया और पसंद किया जाता है। आप भी इस भूंजा को एक बार जरूर ट्राई करें। यकिन मानिए एक बार खाने के बाद आपके इसको बार-बार खाना चाहेगें। इसमे कैलोरी की मात्रा बेहद कम होती है और यह आपकी भूख को लंबे समय तक शांत रखता है। इससे अनावश्यक खाने से आपका बढ़ता वजन कम होता है। इस लेख में आगे न्यूट्रिशनिस्ट रिप्सी अरोड़ा से जानते हैं भूंजा के कुछ फायदे और इसकी रेसिपी। 

भूंजा खाने के फायदे - Bihar Famous Snacks Bhoonja Benefits In Hindi

पोषण से भरपूर

भूंजा एक स्वादिष्ट भेल चाट है जो विभिन्न सामग्रियों से बनी होती है, इसमे कई आवश्यक पोषक तत्व मौजूद होते हैं। इसमें भूना चना, मुरमुरे (चावलों को भूनकर फुलाया गया) और मूंगफली शामिल होती है। इन सभी चीजों से मिलकर इसमें विटामिन, मिनरल्स, प्रोटीन, और फाइबर पाया जाता है। मूंगफली हेल्दी फैट का एक बेहतरीन सोर्स मानी जाती है। इसमें प्याज और टमाटर भी मिलाया जाता है, जो भूंजा की पौष्टिकता को बढ़ाते हैं। 

bhoonja benefits

डायबिटीज के रोगी भी खा सकते हैं 

भूंजा बनाने के लिए उपयोग की जाने वाली सामग्री में मुरमुरे और चना का इस्तेमाल किया जाता है। इन दोनों में ही ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है। कम जीआई होने के कारण इसे डायबिटीज वाले व्यक्ति भी खा सकते हैं। 

वजन को कम करें 

भुंजे में फाइबर की उच्च मात्रा होती है। जब आप इसका सेवन करते हैं, तो लंबे समय तक आपकी भूख शांत रहती हैं। इससे आपको बार-बार खाने की आदत से छुटकारा मिलता है और इस तरह आपका वजन नियंत्रित रहता है। 

पाचन क्रिया करें बेहतर

भूंजा में मिलाए जाने वाले सामग्री पाचन क्रिया को बेहतर करती है। भुने हुए चने और मूंगफली डाइट्री फाइबर से भरपूर होते हैं, जो नियमित मल त्याग में सहायता करते हैं और कब्ज को रोकते हैं। इसके अलावा, भूंजा में इस्तेमाल होने वाले मसाले, जैसे जीरा और काला नमक, में पाचन क्रिया को मजबूत बनाने वाले गुण होते हैं, जो अपच और सूजन को कम करने में मदद कर सकते हैं। भोजन के बीच हल्के नाश्ते के रूप में भूंजा का सेवन करने से आपका पाचन तंत्र स्वस्थ बना रहता है। 

भूंजा की रेसिपी - How To Make Bhoonja In Hindi 

  • मुरमुरे – करीब 3 से 4 कप
  • भुनी मूंगफील - करीब 5 चम्मच
  • चना - करीब 4 चम्मच 
  • प्याज - करीब 3 से 4 बारीक कटे हुए 
  • टमाटर - करीब एक बारीक कटा हुआ
  • जीरा पाउडर - एक चौथाई चम्मच
  • सरसों का तेल - एक चम्मच
  • हरी मिर्च - आपके स्वादानुसार 
  • काला नमक - आपके स्वादानुसार 
  • सफेद नमक -  आपके स्वादानुसार 
  • नींबू का रस - एक बड़ा चम्मच 
  • लहसुन, अदरक और धनिये की हरी चटनी - करीब एक चम्मच

कैसे बनाएं 

  • एक बाउल में मुरमुरे लें। इसमें भुना चना, मूंगफली को मिला दें।
  • इसके बाद इसमें प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, काला नमक, सफेद नमक, जीरा पाउडर डालकर मिक्स करें। 
  • इसके बाद इसमें ऊपर से सरसों का तेल, नींबू का रस और बाद में हरी चटनी को डालकर अच्छे से मिक्स करें। 
  • आपकी भूंजा तैयार है। इसके परोसने से पहले हरा धनिया बारीक कटा हुआ डालें। 
  • इसमें आप नमकीन को भी शामिल कर सकते हैं। लेकिन यह आप पर निर्भर करता है। 

इसे भी पढ़ें : हेल्दी रहने के लिए जरूरी है नाइट्रिक ऑक्साइड, जानें इसे बढ़ाने के 5 नेचुरल उपाय

इस स्नैक्स को खाने से आपको लंबे समय तक भूख नहीं लगती है। साथ ही, आप बाहर का खाना खाने से दूर होने लगते हैं। भूंजा का स्वाद बेहद ही बेहतरीन होता है। यही वजह है कि आज इसे भी देश के अन्य जगहों पर पसंद किया जाने लगा है। 

यह विडियो भी देखें

Read Next

दूध में सोंठ और इलायची मिलाकर पीने से शरीर को मिलते हैं जबरदस्त फायदे, जानें तरीका

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version