रोज भैरवी मुद्रा करने से मिलते हैं कई फायदे, योग एक्सपर्ट से जानें इसे करने का सही तरीका

भैरवी मुद्रा को करने से कई फायदे मिलते हैं। इसे नियमित रूप से करने पर एकाग्रता बढ़ती है। जानें इसे करने का सही तरीका
  • SHARE
  • FOLLOW
रोज भैरवी मुद्रा करने से मिलते हैं कई फायदे, योग एक्सपर्ट से जानें इसे करने का सही तरीका


भैरवी मुद्रा (Bhairavi Mudra) को कई सालों से किया जा रहा है। क्या आपने कभी इसके बारे में सुना है? इसे करने से मन की एकाग्रता बढ़ती है और याद्दाश्त तेज होती है। भैरवी मुद्रा को नियमित रूप से करने पर कई शारीरिक और मानसिक लाभ मिलते हैं। भैरवी मुद्रा को शाम्भवी मुद्रा और शिव मुद्रा के नाम से भी जाना जाता है। अगर सही तरीके से किया जाए तो, इसे करना बेहद आसान है। यह शिव जी की एक विशेष मुद्रा है। इसे पूरा ध्यान लगाकर किया जाता है। योगा एक्सपर्ट दीपक बताते हैं कि इसे करने के लिए किसी शांतिपूर्ण जगह का चुनाव करना बेहतर होता है, क्योंकि शांति में मन को एकांत करना आसान होता है। आप भी रोज भैरवी मुद्रा करके अपने शरीर और मस्तिष्क को शांत रख सकते हैं। 

yoa

क्या है भैरवी मुद्रा (What is Bhairavi Mudra)

भैरवी एकाग्रता बढ़ाने वाली एक खास मुद्रा है। इसे शांतिपूर्ण जगह पर किया जाता है। भैरवी मुद्रा को हमेशा आंखें बंद करके ही किया जाता है, क्योंकि इससे ध्यान लगाने में आसानी होती है।   

इसे भी पढ़ें -  आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए करें त्राटक योग, जानें इसके स्वास्थ्य लाभ और करने की विधि

भैरवी मुद्रा को करने का तरीका (How to do Bhairavi Mudra)

वैसे तो भैरवी मुद्रा को कई तरीकों से किया जाता है, लेकिन आप इस तरीके से भैरवी मुद्रा को कर सकते हैं। 

  • - भैरवी मुद्रा को करने के लिए सबसे पहले किसी शांतिपूर्ण जगह (Peaceful Place) पर एक योगा मैट बिछा लें। 
  • - अब पैरों को मोड़कर पद्मासन (Padmasana) और आरामदायक स्थिति (Comfortable Position) में बैठ जाएं।
  • - अपनी दोनों आंखों को बंद कर दें। आंखे बंद करने से एकाग्रता और ध्यान (Concentration) आसानी से लगाया जा सकता है।
  • - अब अपने बाएं हाथ के ऊपर अपने दाहिने हाथ को रखें।
  • - आप चाहें तो दाएं हाथ के ऊपर अपने बाएं हाथ को भी रख सकते हैं।
  • - इसे करने के लिए मैट बिछाना बहुत जरूरी होता है।  

भैरवी मुद्रा के फायदे (Benefits of Bhairavi Mudra) 

भैरवी मुद्रा को करने से शरीर को कई तरह के फायदे मिलते हैं। यह दिल और दिमाग को शांत करने में मदद करता है। इससे एकाग्रता बढ़ती है। यह याद्दाश्त को बढ़ाने में भी फायदेमंद होता है।

  • - भैरवी मुद्रा को करने से व्यक्ति को मानसिक शांति (Mental Peace) मिलती है।
  • - इसे नियमित रूप से करने पर याद्दाश्त (Increase Memory) बढ़ती है।
  • - यह अनिद्रा की समस्या (Insomnia Problem) को भी दूर करने में मदद करता है।
  • - भैरवी मुद्रा से मानसिक तनाव (Mental Stress) दूर होता है, व्यक्ति को शांति (Peace) मिलती है।
  • - इसे रोज करने से एकाग्रता (Concentration) बढ़ती है।
  • - इसके नियमित अभ्यास से डायबिटीज (Diabetes) और थायरॉइड (Thyroid) में आराम मिलता है।
  • - भैरवी मुद्रा सिरदर्द (Headache) को ठीक करने में भी मददगार होता है।
  • - मोटापे (Obesity) को कम करने के लिए भी भैरवी मुद्रा की जा सकती है। 

इसे भी पढ़ें - साइटिका के दर्द में आराम दिलाएंगे ये 5 योगासन, जानें इनके फायदे और करने का तरीका

 

yoga

आप भी भैरवी मुद्रा करके खुद को स्वस्थ रख सकते हैं। यह एक काफी आसान मुद्रा है। इसे घर पर ही आसानी से किया जा सकता है। लेकिन शुरुआत में करने से पहले आप एक बार योग गुरु से इसे सीख सकते हैं। इसके बाद इसे खुद भी कर सकते हैं। इसमें आपको ध्यान लगाना होता है, जिससे आपको कई फायदे मिलते हैं।

Read More Articles on Yoga in Hindi

Read Next

Pindasana (Embryo Pose): पिण्डासन को करने से सेहत को होते हैं ये 5 फायदे, जानें इसकी विधि

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version