
Weight Loss Yoga For Men In Hindi: सिर्फ महिलाऐं ही नहीं, बल्कि पुरुष भी अपने बढ़े हुए वजन से परेशान रहते हैं। खासतौर पर, 30 की उम्र के बाद अधिकांश पुरुषों की तोंद निकलने लगती है। यानी उनकी बेली के आसपास फैट जमा होने लगता है। इसके कारण कई बार उन्हें दूसरों के सामने शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में, वे अपना वजन घटाने के लिए तमाम तरीके अपनाते हैं। कुछ पुरुष वजन घटाने के लिए डाइटिंग का सहारा लेते हैं, तो कुछ घंटों जिम में वर्कआउट करते हैं। अगर आप भी अपने बढ़े हुए वजन से परेशान हैं, तो इससे छुटकारा पाने के लिए आप कुछ योगासनों को अपनी लाइफस्टाइल का हिस्सा बना सकते हैं। नियमित रूप से इन योगासनों को करने से आपका बढ़ा हुआ वजन और बैली फैट कम हो जाएगा। साथ ही, आप शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ भी रहेंगे। तो आइए, इस लेख में योग प्रशिक्षक कृष्णा राणा से जानते हैं कि पुरुष वजन घटाने के लिए कौन से योगासन करें -
1. बालासन
- इस आसन को करने के लिए सबसे पहले योगा मैट पर घुटनों के बल बैठ जाएं।
- अपने शरीर का सारा भार एड़ियों पर डाल दें।
- अब गहरी सांस भरते हुए आगे की ओर झुकें। ध्यान रहे कि आपका सीना जांघों से छूना चाहिए।
- फिर अपने माथे से फर्श को छूने की कोशिश करें।
- कुछ सेकंड तक इस स्थिति में रहने के बाद वापस सामान्य अवस्था में आ जाएं।
- आप इस प्रक्रिया को 3-5 बार कर सकते हैं।
2. सेतुबंधासन
- इस आसन को करने के लिए जमीन पर पीठ के बल लेट जाएं।
- अब अपने घुटनों को मोड़े और तलवों को जमीन पर रखें।
- अपने दोनों हाथों से पैरों की एड़ियों को पकड़ें।
- सांस लेते हुए धीरे-धीरे अपनी बॉडी को ऊपर उठाएं।
- इस मुद्रा में 1-2 मिनट तक रहें।
- इसके बाद सांस छोड़ते हुए प्रारंभिक मुद्रा में आ जाएं।
इसे भी पढ़ें: मसल्स बढ़ाने के लिए रोज करें ये 5 योगासन, फिट और टोंड दिखेगी बॉडी
3. नौकासन
- इस आसन को करने के लिए सबसे पहले चटाई पर बैठ जाएं।
- अब अपनी टांगों को सामने की तरफ फैलाएं।
- इसके बाद अपने दोनों हाथों को पीछे की तरफ ले जाकर हिप्स से थोड़ा पीछे जमीन पर रखें।
- अब अपने शरीर को थोड़ा ऊपर की तरफ उठाने की कोशिश करें।
- इस दौरान ध्यान रहे आपकी रीढ़ की हड्डी बिलकुल सीधी होनी चाहिए।
- अब धीरे-धीरे सांस को बाहर की तरफ छोड़ते हुए, पैरों को जमीन से 45 डिग्री तक उठाएं।
- अब अपने शरीर को नाव की मुद्रा में रखने की कोशिश करते हुए हिप्स और नाभि को पास लेकर आएं।
- अब अपने बट और टेलबोन पर बैठें।
- इसके बाद अपने टखनों को उठाकर आंख के सीध में लेकर जाएं।
- सामान्य गति से सांस लेते हुए नाव या V के आकर में लगभग 10 से 20 सेकंड तक रहें।
- इसके बाद धीरे-धीरे सांस छोड़ते हुए सामान्य मुद्रा में आएं।
4. त्रिकोणासन
- इस आसन को करने के लिए सबसे पहले योगा मैट पर सीधे खड़े हो जाएं।
- अपने दोनों पैरों के बीच 3-4 फीट की दूरी बनाकर रखें।
- हाथों को जांघों के बगल में रखें। अपनी बाहों को कंधे तक फैलाएं।
- धीरे-धीरे सांस लेते हुए, दाएं हाथ को सिर के ऊपर ले जाएं। इस दौरान आपका हाथ कान को छूना चाहिए।
- अब सांस छोड़ते हुए, अपने शरीर को बाईं तरफ को झुकाएं।
- ध्यान रखें कि इस दौरान आपके घुटने मुड़ने नहीं चाहिए।
- इस मुद्रा में कुछ देर बने रहें।
- इसके बाद सामान्य अवस्था में आ जाएं।
- आप इस आसन को 3-5 बार दोहरा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: पुरुषों के लिए बहुत फायदेमंद है तितली आसन का अभ्यास, ये 5 समस्याएं हो सकती हैं दूर
5. धनुरासन
- इस आसन को करने के लिए जमीन पर पेट के बल लेट जाएं।
- अपने नितंबों के नीचे थोड़ा गैप रखें और हाथों को सीधा रखें।
- अब अपने घुटनों को मोड़ते हुए सांस छोड़ें।
- अपनी एड़ी को अपने नितंबों के पास लाएं।
- अब धनुषाकार होते हुए अपने पैरों की उंगलियों को हाथों से पकड़ें।
- अब गहरी सांस लेते हुए, अपनी छाती को जमीन से ऊपर उठाएं।
- कुछ देर इस अवस्था में रहने के बाद सामान्य अवस्था में आ जाएं।
- इस आसान को 3 से 5 बार दोहराएं।
अगर आप भी वजन घटाना चाहते हैं, तो घर पर रोजाना इन योगासनों का अभ्यास कर सकते हैं। लेकिन शुरुआत में इन्हें किसी एक्सपर्ट की देखरेख में ही करें।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version