Thu Oct 22, 2026 | 09:16 AM IST

पुरुषों के लिए बहुत फायदेमंद है तितली आसन का अभ्यास, ये 5 समस्याएं हो सकती हैं दूर

त‍ितली आसान को करने से पुरुषों में कई शारीर‍िक समस्‍याएं दूर होती हैं, जानते हैं इनके फायदे
पुरुषों के लिए बहुत फायदेमंद है तितली आसन का अभ्यास, ये 5 समस्याएं हो सकती हैं दूर पुरुषों के लिए बहुत फायदेमंद है तितली आसन का अभ्यास, ये 5 समस्याएं हो सकती हैं दूर

त‍ितली आसन को करने के दौरान पैरों को त‍ितली की तरह से ह‍िलाना होता है ठीक उस तरह जैसे त‍ितली अपने पंख को फड़फड़ाती है। त‍ितली आसन या बटरफ्लाई पोज को बद्ध कोणासन भी कहते हैं। इस आसन में दोनों पैरों को हाथों से पकड़कर बांधकर रखा जाता है। इस आसन में टांग को ऊपर और नीचे नहीं ह‍िलाया जाता है बल्‍क‍ि आगे की ओर झुककर स‍िर को जमीन के पास लाया जाता है। पुरुषों में इरेक्‍टाइल ड‍िसफंक्‍शन या प्रोस्‍टेट कैंसर आद‍ि समस्‍याओं को दूर करने के ल‍िए ये आसन फायदेमंद है, जानते हैं इसे व‍िस्‍तार से। 

butterfly pose benefitsbutterfly pose benefits

image source: cdn.doyou.com

त‍ितली आसन के फायदे (Benefits of butterfly pose for men in hindi)

1. पुरुषों में लो स्‍टैम‍िना की समस्‍या दूर करता है त‍ितली पोज 

पुरुषों में थकान और कमजोरी या लो-स्‍टैम‍िना की समस्‍या को त‍ितली पोज दूर करता है। अगर आपको थकान है या आपका स्‍टैम‍िना कम है तो आप त‍ितली पोज ट्राय कर सकते हैं। वहीं ज‍िन पुरुषों को लोअर बैक पेन की समस्‍या होती है उन्‍हें भी ति‍तली पोज को ट्राय करना चाह‍िए। 

इसे भी पढ़ें- बिजी रहते हैं तो फिट रहने के लिए फॉलो करें वर्कआउट का 3×10 रूल, कम समय में मिलेंगे ज्यादा फायदे

2. प्रोस्‍टेट कैंसर से होता है बचाव (Butterfly pose prevents prostate cancer)

प्रोस्‍टेट ग्‍लैंड के ल‍िए भी त‍ितली आसन फायदेमंद माना जाता है, प्रोस्‍टेट ग्‍लैंड के हेल्‍दी रहने से पुरुषों में प्रोस्‍टेट कैंसर का खतरा भी टल जाता है। इसके अलावा इस आसान को करने से ब्‍लैडर, क‍िडनी और पेट से जुड़े ऑर्गन हेल्‍दी रहते हैं। आंतों के ल‍िए भी त‍ितली पोज फायदेमंद माना जाता है। 

3. र‍िप्रोडक्‍टि‍व हेल्‍थ के ल‍िए फायदेमंद है त‍ितली पोज 

र‍िप्रोडक्‍ट‍िव हेल्‍थ के ल‍िए त‍ितली पोज फायदेमंद माना जाता है। इस पोज को करने से पुरुष और मह‍िलाएं दोनों के र‍िप्रोडक्‍टि‍व ऑर्गन में ब्‍लड सर्कुलेशन बढ़ता है ज‍िससे फर्ट‍िल‍िटी की उम्‍मीद भी बढ़ती है क्‍योंक‍ि त‍ितली पोज को करने से र‍िप्रोडक्‍टि‍व ऑर्गन्‍स में ब्‍लड और ऑक्‍सीजन ज्‍यादा मात्रा में पहुंचती है। 

4. इरेक्‍टाइल ड‍िसफंक्‍शन की समस्‍या को दूर करता है त‍ितली पोज 

इरेक्‍टाइल ड‍िसफंक्‍शन की समस्‍या यानी स्‍तंभन दोष कम से कम लगातार तीन महीने की अव‍ध‍ि से ज्‍यादा यौन संबंध के दौरान स्तंभन को बनाए रखने के रूप में परिभाषित किया गया है। कई पुरुष संभोग के दौरान अपने गुप्तांग में पर्याप्त इरेक्शन लाने में सक्षम नहीं हो पाते या फिर उसको बरकरार रख पाने में कामयाब नहीं हो पाते उन्‍हें ति‍तली आसन की मदद लेनी चाह‍िए। ये आसान इरेक्‍टाइल ड‍िसफंक्‍शन की समस्‍या को दूर करता है। 

इसे भी पढ़ें- दौड़ने से पहले जान लें ये 10 नियम, हाई ब्लड प्रेशर या हार्ट पेशेंट न करें ये गलत  

5. अंदरूनी मांसपेश‍ियां मजबूत होती हैं  

butterfly pose in hindibutterfly pose in hindi

image source: pixahive

त‍ितली आसान को करने से अंदरूनी मांसपेश‍ियां मजबूत होती हैं। अंदरूनी जांघ में तनाव है तो वो भी दूर होता है। पुरुषों में बाइक चलाने के कारण कभी-कभी जांघ की मांसपेश‍ियों में खि‍ंचाव महसूस होता है ज‍िसे ठीक करने के ल‍िए आप त‍ितली आसन को करें। वहीं अगर आप बहुत देर तक खड़े रहते हैं तो इस कारण होने वाली थकान को भी त‍ितली पोज दूर करता है।   

त‍ितली आसन को करने का तरीका (How to do butterfly pose)

  • त‍ितली आसन में बैठने के ल‍िए दंडासन की अवस्‍था में बैठ जाएं। 
  • आप अपने घुटनों को मोड़ लें और पैर के तलवों को आप एक-दूसरे से म‍िलाएं। 
  • आपको एड़ि‍यों को शरीर के करीब रखना है।
  • धीरे-धीरे घुटने को ऊपर और नीचे करें। 
  • घुटने को नीचे करने के ल‍िए कोहनी का इस्‍तेमाल करें। 
  • घुटने को नीचे लेकर जाते समय ध्‍यान रखें क‍ि वो जमीन से टच न हो। 
  • आपको 30 से 40 बार ऊपर और नीचे की ओर पैर चलाने हैं, अभ्‍यास को आप धीरे-धीरे बढ़ा सकते हैं।    

इन बातों का ध्‍यान रखें 

  • अगर आपके घुटने में चोट लगी है तो आपको त‍ितली आसान करना अवॉइड करना चाह‍िए।
  • पीठ के न‍िचले ह‍िस्‍से में दर्द या साइट‍िका का पेन है तो आपको डॉक्‍टर की सलाह पर ही त‍ितली आसन करना चाह‍िए।
  • त‍ितली आसन को आसान बनाने के ल‍िए पैरों को शरीर से दूर रखें। वहीं अगर आपके घुटने में दर्द है तो आप पैर क नीचे तौल‍िया रखकर भी ये आसन कर सकते हैं।    

त‍ितली आसन करने के ल‍िए डॉक्‍टर से सलाह लें, अगर आपको मसल्‍स में पेन है या अन्‍य कोई समस्‍या है तो डॉक्‍टर की सलाह के बगैर ये आसान न करें।   

main image source: daimanuel  

Read Next

→ बाह्य प्राणायाम रोज करने से मिलते हैं ये 9 फायदे, जानें इसे करने का तरीका

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Apr 23, 2022 09:00 IST

    Published By : Yashaswi Mathur