
गर्मियों शुरू होने के साथ ही त्वचा से जुड़ी समस्याएं भी शुरू हो जाती हैं। ऐसे में टैनिंग, डार्क स्पॉट्स, पिगमेंटेशन और सनबर्न की समस्या सबसे ज्यादा होती हैं। ये समस्याएं त्वचा का निखार कम करने और स्किन हेल्थ प्रभावित करने का सबसे बड़ा कारण बनती है। चेहरे पर ग्लो बनाए रखने के फलो को काफी फायदेमंद माना गया है। खासकर तरबूज को चेहरे की कई समस्याओं का समाधान माना जाता है। ज्यादातर लोग तरबूज को फेस मास्क बनाने के लिए ही इस्तेमाल करते हैं। लेकिन ग्लोइंग स्किन पाने के लिए इसे अन्य तरीको से भी इस्तेमाल किया जा सकता है। तो चलिए इस लेख के माध्यम से जानते हैं तरबूज को चेहरे पर इस्तेमाल करने के अन्य तरीके।
चेहरे पर तरबूज लगाने के फायदे (Benefit of Using Watermelon on face)
तरबूज में एंटीऑक्सीडेंट्स होने के साथ विटामिन-सी और लाइकोपीन भी पाया जाता है। इसमें मौजूद विटामिन-सी स्किन में कोलेजन बढ़ाने में मदद करता है, जिससे फाइन लाइंस और रिंकल्स की समस्या कम होने में मदद मिल सकती है। एंटीऑक्सीडेंट्स स्किन हेल्थ को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं।
चेहरे पर तरबूज लगाने के तरीके (how to use watermelon for face)
चेहरे पर तरबूज का इस्तेमाल कई तरीको से किया जा सकता है। यह त्वचा को हाइड्रेट करने और ग्लोइंग बनाए रखने में मदद कर सकते हैं।
तरबूज के आइस क्यूब्स
तरबूज के आइस क्यूब्स लगाने से सनबर्न की समस्या में राहत मिल सकती है। यह टैनिंग और चेहरे पर घमोरियों की समस्या में भी राहत दे सकता है। तरबूज से आइस क्यूब्स तैयार के लिए तरबूज को पीसकर इसका जूस तैयार कर लें। अब इसे आइस क्यूब्स ट्रे में भरकर 2 घण्टे के लिए फ्रीज में रख दें।
तरबूज का फेशियल जेल
तरबूज के फेशियल जेल में लाइकोपीन नामक एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है, जो एक्ने और पिंपल्स की समस्या में जल्द राहत देने में मदद कर सकता है। इसमें विटामिन-सी पाया जाता है, जो चेहरे की रंगत में सुधार लाने में मदद कर सकता है।
तरबूज से फेशियल जेल तैयार करने के लिए एक बाउल में आधा कप खीरे का रस लीजिए। अब इसमें आधा कप तरबूज का रस भी मिलाएं। आखिर में इसमें 2 चम्मच एलोवेरा जेल और एक विटामिन-ई का कैप्सूल भी मिलाएं। मिक्सचर तैयार करने के बाद इसे 2 घंटे के लिए फ्रिज में रख दें।
इसे भी पढ़े-चेहरे पर तरबूज का रस लगाने से दूर हो सकती हैं कई समस्याएं, जानें इससे मिलने वाले 8 फायदे
तरबूज से बनाएं टोनर
तरबूज का टोनर चेहरे पर फ्रेशनेस बनाए रखेगा। इसके साथ ही
तरबूज का टोनर तैयार करने के लिए एक बाउल में आधा कप तरबूज का रस लीजिए। अब इसमें 2 चम्मच एलोवेरा जेल और 2 चम्मच गुलाब जल मिलाकर अच्छे से मिक्स करें। मिक्सचर तैयार करने के बाद इसे किसी स्प्रे बोतल में भरकर 2 घंटे के लिए फ्रिज में रख दे। इस टोनर को 7 दिन तक इस्तेमाल किया जा सकता है।
तरबूज का स्क्रब
तरबूज का स्क्रब तैयार करने के लिए एक बाउल में 3 चम्मच तरबूज का रस लीजिए। अब इसमें आधा चम्मच बेसन और आधा चम्मच पीसा हुआ ओट्स मिलाएं। इस गाढे पेस्ट से 3 से 4 मिनट तक हल्के हाथ से मसाज करें। आखिर में सादे पानी से चेहरा साफ कर लें।
इसे भी पढ़े- गर्मियों में बेदाग स्किन पाने के लिए लगाएं तरबूज का फेस पैक, पहली बार में दिखेगा असर
तरबूज की मसाज क्रीम
तरबूज से मसाज क्रीम तैयार करने के लिए एक बाउल में 3 चम्मच तरबूज का रस लीजिए। इसके बाद इसमें 1 चम्मच शहद और आधा नींबू का रस मिलाकर मसाज क्रीम तैयार कर लें। इस मसाज क्रीम से 15 मिनट तक चेहरे पर मसाज करें और आखिर से सादे पानी से चेहरा धो लें।