Expert

अच्‍छे पाचन तंत्र के ल‍िए कौन से व‍िटाम‍िन्‍स फायदेमंद होते हैं?

Vitamins for Digestion: अच्‍छे पाचन तंत्र के ल‍िए व‍िटाम‍िन सी समेत 5 व‍िटाम‍िन्‍स फायदेमंद होते हैं। जानतें हैं इनके बारे में।  
  • SHARE
  • FOLLOW
अच्‍छे पाचन तंत्र के ल‍िए कौन से व‍िटाम‍िन्‍स फायदेमंद होते हैं?


पाचन तंत्र बेहतर रखने के ल‍िए इम्‍यून‍िटी और आंत का स्‍वस्‍थ रहना भी जरूरी है। अगर आपका पाचन तंत्र ठीक नहीं है, तो कब्‍ज, गैस, अपच, पेट दर्द, डायर‍िया आद‍ि समस्‍याएं आपको परेशान कर सकती हैं। पाचन तंत्र को मजबूत रखने के ल‍िए आप कुछ जरूरी व‍िटाम‍िन्‍स का सेवन कर सकते हैं। व‍िटाम‍िन्‍स का सेवन करने से पाचन शक्‍त‍ि मजबूत होगी और शरीर के बाक‍ि अंगों को भी स्‍वस्‍थ रखने में मदद म‍िलेगी। इस लेख में आपको डाइजेशन के ल‍िए फायदेमंद व‍िटाम‍िन्‍स के बारे में बताएंगे। इस व‍िषय पर बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने इस व‍िषय पर बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने Holi Family Hospital, Delhi की डायटीश‍ियन Sanah Gill से बात की। 

Vitamin C rich foods

विटामिन सी- Vitamin C

व‍िटाम‍िन सी से भरपूर आहार का सेवन करने से पाचन तंत्र मजबूत रहता है। व‍िटाम‍िन सी में एंटीऑक्‍सीडेंट्स गुण पाए जाते हैं। आपके शरीर में व‍िटाम‍िन सी की कमी है, तो आप डॉक्‍टर की सलाह पर इसका सप्‍लीमेंट भी ले सकते हैं। हालांक‍ि प्राकृत‍िक आहार का सेवन अध‍िक फायदेमंद होता है। व‍िटाम‍िन सी र‍िच फूड्स (vitamin C rich foods) में आलू, ब्रोकली, कीवी, स्‍ट्रॉबेरी, संतरा और अन्‍य खट्टे फल आद‍ि शाम‍िल होते हैं।  

इसे भी पढ़ें- Vitamin D: ये 4 लक्षण बताते हैं आपके शरीर में है विटामिन डी की कमी, एक्सपर्ट से जानें कैसे मिलेगा ये विटामिन

विटामिन डी- Vitamin D

व‍िटाम‍िन डी का सेवन करने से रोग प्रत‍िरोधक क्षमता बेहतर होती है। बाउल मूवमेंट को ठीक रखने में व‍िटाम‍िन डी अहम भूम‍िका न‍िभाता है। अच्‍छे पाचन तंत्र के ल‍िए आपको व‍िटाम‍िन डी से भरपूर आहार का सेवन करना चाह‍िए। व‍िटाम‍िन डी र‍िच फूड्स (vitamin D rich foods) की बात करें, तो अंडे की जर्दी, रेड मीट, दल‍िया, दूध, सोया के उत्‍पाद और दही आद‍ि में व‍िटाम‍िन डी की अच्‍छी मात्रा पाई जाती है।

विटामिन बी- Vitamin B

बेहतर पाचन तंत्र के ल‍िए व‍िटाम‍िन बी एक जरूरी व‍िटाम‍िन है। व‍िटाम‍िन बी का सेवन करने से, खाने से एनर्जी न‍िकालने में मदद म‍िलती है। रेड ब्‍लड सेल्‍स को बढ़ाने में भी ये व‍िटाम‍िन फायदेमंद माना जाता है। व‍िटाम‍िन बी र‍िच फूड्स (vitamin B rich foods) की बात करें, तो उसमें अंडे, डेयरी के उत्‍पाद, हरी पत्तेदार सब्‍ज‍ियां, सीड्स और ब्रेकफास्‍ट सीर‍ियल्‍स आद‍ि शाम‍िल होते हैं। 

विटामिन ए- Vitamin A

व‍िटाम‍िन ए का सेवन करने से पाचन तंत्र मजबूत रहता है और गट हेल्‍थ बेहतर होती है। व‍िटाम‍िन ए की कमी होने से पेट से जुड़ी बीमार‍ियां होने का खतरा बढ़ जाता है। व‍िटाम‍िन ए र‍िच फूड्स (vitamin A rich foods) में मछली, दूध, दही, चीज़ आद‍ि शाम‍िल होते हैं। व‍िटाम‍िन ए र‍िच फलों की बात करें, तो उनमें कीनू, तरबूज, बेर, पपीता और आम आद‍ि शाम‍िल हैं। 

पाचन शक्‍त‍ि को मजबूत बनाने के ल‍िए इन व‍िटाम‍िन्‍स के सेवन के साथ-साथ कुछ अन्‍य ट‍िप्‍स को अपनाएं। जैसे आप खाने को हमेशा चबाकर खाएं। रोजाना 2 से 3 लीटर पानी प‍िएं और रोजाना कसरत को समय दें। 

Read Next

प्रेगनेंसी में ग्लूकोज पाउडर पीना चाहिए या नहीं? जानें एक्सपर्ट से

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version