
बाजार में इन दिनों इंस्टैंट एनर्जी के लिए कई सारे ब्रांड्स के ग्लूकोज पाउडर मिलते हैं। इनका सेवन गर्मियों में खासतौर पर लो-एनर्जेटिक या बीमार होने फील होने पर किया जाता है। ग्लूकोज पाउडर्स में कार्ब्स और घुलनशील शुगर होते हैं, जिससे तुरंत एनर्जी मिलती है। कई लोगों के मन में येसवाल आ सकता है कि प्रेगनेंसी में ग्लूकोज पीना चाहिए या नहीं? इस सवाल का जवाब ये है कि प्रेगनेंसी में ग्लूकोज नहीं पीना चाहिए। इससे महिला और बच्चे दोनों को नुकसान हो सकता है।साथ ही इससे गर्भावस्था में वजन भी बढ़ सकता है। अगर महिला को गर्मी या बेचैनी हो रही है, तो आप इसे एनर्जी के लिए कुछ अन्य चीजें पीने को दे सकते हैं। इसके बारे में विस्तार से जानने के लिए हमने बात की गुड़गांव की डाइट क्लीनिक और डॉक्टर हब क्लीनिक की डायटीशियन अर्चना बत्रा से।
क्या प्रेगनेंसी में ग्लूकोज पीना चाहिए या नहीं?
प्रेगनेंसी में आपको ग्लूकोज का सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि इससे आपका शुगर लेवल बढ़ने का खतरा रहता है और आपको डायबिटीज की दिक्कत भी हो सकती है। साथ ही इससे मां और बच्चे को कोई खास लाभ नहीं होता है। ग्लूकोज में किसी भी तरह के विटामिन्स और मिनरल्स नहीं होते हैं, जो शरीर के लिए फायदेमंद हों। ऐसे में आपके लिए ये समझना जरूरी है कि तुरंत एनर्जी की जरूरत महसूस होने या किसी भी तरह की समस्या होने पर प्रेगनेंसी में ग्लूकोज का सेवन करने की बजाय आपको फलों के रस या स्मूदी का सेवन करना चाहिए। इससे गर्भावस्था में मां और बच्चे दोनों को लाभ हो सकता है। साथ ही इससे प्रेगनेंसी के दौरान होने वाली परेशानियां जैसे मार्निंग सिकनेस, जी मिचलाना और उल्टी की दिक्कतों से भी आराम मिल सकता है। आप चाहें तो प्रेगनेंसी के दौरान चुकंदर का जूस, संतरा और मौसमी जैसे फलों का जूस भी पी सकती हैं। इससे आपका इम्यून सिस्टम मजबूत होता है और आप अंदर से एनर्जेटिक महसूस करती हैं।
इसे भी पढे़ं- प्रेगनेंसी में खाने के बाद नार्मल ब्लड शुगर कितना होना चाहिए ? एक्सपर्ट से जानें
प्रेगनेंसी के दौरान ग्लूकोज पीने के नुकसान
1. प्रेगनेंसी में ग्लूकोज का अधिक सेवन करने से मां को डायबिटीज होने का खतरा रहता है। इससे बच्चे पर भी बुरा प्रभाव पड़ सकता है।
2. दरअसल गर्भावस्था के दौरान आपके शरीर में जो भी हार्मोनल बदलाव होते हैं, उससे इंसुलिन बढ़ने की संभावना रहती है। ऐसे में ग्लूकोज का सेवन करने से ये समस्या और बढ़ सकती है।
3. इसके अधिक सेवन से आपके शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स का बैलेंस बिगड़ सकता है, साथ ही आपको पेट दर्द, अनियमित दिल की धड़कन और हाइपरोसमोलर सिंड्रोम की परेशानी हो सकती है।
4. प्रेगनेंसी के दौरान इसके सेवन से आपको सिरदर्द और स्ट्रेस की परेशानी हो सकती है। इसलिए इसका सेवन एक्सपर्ट की सलाह पर ही करें।
5. ग्लूकोज की जगह आप फलों का रस, शेक और स्मूदी पी सकते हैं। इसके अलावा आप छाछ, लस्सी और नींबू पानी भी खुद को हाइड्रेट रखने के लिए पी सकते हैं।
(Image Credit- Freepik.com)