मॉनसून का महीना शुरू हो चुका है। बारिश की फुहार और उसके बाद ठंडक का एहसास हर किसी के मन और दिल को लुभा जाता है। बारिश में एक चीज सबसे ज्यादा पसंद की जाती है, वो है गर्मागर्म चाय और उसके साथ कुरकुरी और मसालों से भरपूर पकौड़ियां। पकौड़े और चाय बेशक बारिश के मौसम में स्वादिष्ट लगते हैं, लेकिन ये चीजें सेहत के लिहाज से अच्छी नहीं मानी जाती हैं। अगर ज्यादा मात्रा में चाय और पकौड़े का सेवन किया जाए, तो ये पाचन क्रिया पर बुरा प्रभाव डाल सकते हैं, जिससे इम्यूनिटी कमजोर पड़ सकती है। ये बात हर कोई जानता है कि मॉनसून में बैक्टीरिया, नमी और मौसम में हुए अचानक बदलाव की वजह से बीमारियों का खतरा ज्यादा रहता है। इसलिए इस मौसम में हमेशा ऐसी चीजों का ही सेवन करना चाहिए, जो इम्यूनिटी को स्ट्रॉन्ग बनाने में सहायक हो। इसलिए आज हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ खास तरह के जूस के बारे में, जिनका सेवन आप मॉनसून के मौसम में आसानी से कर सकते हैं।
आलूबुखारा (Plum)
मॉनसून के मौसम में आलूबुखारा बहुत ही आसानी से मिल जाता है। इसका खट्टा-मीठा स्वाद न सिर्फ मन को लुभाता है, बल्कि शरीर को अंदर से मजबूत रखने में भी मददगार साबित होता है। इस जूस का सेवन करने से शरीर लंबे समय तक हाइड्रेट रहता है। पाचन तंत्र बेहतर बनाने के लिए आलूबुखारा जूस पीने की सलाह दी जाती है। करीना कपूर की न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेकर का कहना है कि सुबह नाश्ते के बाद आलूबुखारे के जूस का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद होता है। आप चाहें तो आलूबुखारे का स्क्वैश को बनाकर स्टोर भी कर सकते हैं।
फालसे का शरबत (Phalse Ka Sharbat)
फालसा का स्वाद मीठा होता है। मॉनसून में शरीर को अंदर से पोषण देने के लिए आप फालसे के शरबत को डेली डाइट में शामिल कर सकते हैं। आयुर्वेद के अनुसार, नियमित तौर पर फालसे के शरबत का सेवन करने से हार्ट और ब्लड फ्लो से संबंधित परेशानियां नहीं होती हैं।
जामुन का जूस
जामुन के जूस का सेवन करना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। जामुन के जूस में पोटैशियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है। ये हार्ट हेल्थ के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। मॉनसून के मौसम में जामुन का जूस पीने से इम्यूनिटी स्ट्रांग होती है।
अनार का जूस
अनार का जूस सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। अनार का ऐसा फल है, जिसमें फाइबर, विटामिन सी, विटामिन के और एंटी-ऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। मॉनूसन के मौसम में अनार के जूस का सेवन करने से शरीर की इम्यूनिटी स्ट्रॉन्ग होती है, साथ ही ये किडनी और हार्ट हेल्थ के लिए काफी अच्छा माना जाता है।
चेरी का जूस
मॉनसून में चेरी बहुत ही आसानी से मिल जाती है। चेरी के छिलके में पॉलीफेनोलिक फ्लेवोनॉयड जैसे एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुण पाए जाते हैं। मायो क्लीनिक की एक रिपोर्ट के अनुसार चेरी के जूस में कार्बोहाइड्रेट, विटामिन ए, बी, सी, बीटा कैरोटीन, पोटैशियम और फास्फोरस पाए जाते हैं, जो शरीर को बीमारियों से लड़ने की क्षमता प्रदान करते हैं।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version