Best Post Workout Drinks: एक्सरसाइज और वर्कआउट करने के बाद क्या पीना चाहिए? इसको लेकर अक्सर लोग कंफ्यूज रहते हैं। वर्कआउट के बाद शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए और एनर्जी देने के लिए लोग पोस्ट वर्कआउट ड्रिंक्स का सेवन करते हैं। कई बार लोग वर्कआउट करने के बाद कुछ ऐसी चीजों का सेवन कर लेते हैं, जो नुकसानदायक माने जाते हैं। पैक्ड या प्रोसेस्ड ड्रिंक्स का सेवन वर्कआउट करने के बाद भूलकर भी नहीं करना चाहिए। इसके अलावा कुछ लोग वर्कआउट या एक्सरसाइज का जल्दी रिजल्ट पाने के लिए लोग सप्लीमेंट्स और इस तरह की कुछ ड्रिंक्स का सेवन करने लगते हैं। ऐसा करना सेहत के लिए बहुत नुकसानदायक हो सकता है। अब सवाल यह उठता है कि वर्कआउट करने के बाद क्या पीना चाहिए? आइए विस्तार से जानते हैं इसके बारे में।
वर्कआउट के बाद करें इन ड्रिंक्स का सेवन- Post Workout Drink in Hindi
वर्कआउट करने के बाद शरीर की मांसपेशियों को आराम देने और शरीर को हाइड्रेट करने के लिए कुछ ड्रिंक्स का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। पोस्ट वर्कआउट ड्रिंक्स का सेवन करते समय आपको इसका ध्यान रखना चाहिए कि शरीर को हाइड्रेट करने के लिए सिर्फ पानी ही न पिएं। पानी के अलावा आप कई ऐसी ड्रिंक्स को घर पर आसानी से तैयार कर सकते हैं, जिनका सेवन शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। वर्कआउट के बाद इन ड्रिंक्स का सेवन शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है-
इसे भी पढ़ें: वजन घटाना चाहते हैं तो वर्कआउट के बाद पिएं ये 4 ड्रिंक्स, धीरे-धीरे घटने लगेगा वजन
1. नारियल पानी- Coconut Water
वर्कआउट या एक्सरसाइज करने के बाद नारियल पानी का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। नारियल पानी में मौजूद गुण शरीर को हाइड्रेट करने के साथ-साथ मांसपेशियों के लिए भी बहुत फायदेमंद माने जाते हैं। नारियल पानी में हाई एंटी-ऑक्सीडेंट गुण मौजूद होते हैं, इसके अलावा नारियल पानी में पोटैशियम और मैग्नीशियम की भी पर्याप्त मात्रा होती है। वहीं नारियल पानी में दूसरी स्पोर्ट्स ड्रिंक्स की तुलना में सोडियम की मात्रा बेहद कम होती है। इसलिए नारियल पानी को पोस्ट वर्कआउट ड्रिंक के रूप में बहुत फायदेमंद माना जाता है।
2. चेरी का जूस- Cherry Juice
वर्कआउट के बाद चेरी का जूस पीना बहुत फायदेमंद होता है। वर्कआउट के बाद मांसपेशियों की अच्छी रिकवरी के लिए चेरी का जूस पीना बहुत फायदेमंद होता है। इसका सेवन करने से शरीर में सूजन और लिपिड पेरोक्सीडेशन को कम करने में भी बहुत फायदा मिलता है। चेरी के जूस में एंटी-ऑक्सीडेंट गुण भी पाए जाते हैं जो शरीर के चयापचय को ठीक रखने और शरीर को हाइड्रेट रखने में भी फायदेमंद होता है।
3. नींबू-पानी- Lemonade
वर्कआउट या कसरत करने के बाद नींबू पानी का सेवन भी बहुत फायदेमंद होता है। नींबू में मौजूद विटामिन सी शरीर को एनर्जी देने और इम्यून सिस्टम को बेहतर बनाने के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसके अलावा नींबू पानी का सेवन वर्कआउट के बाद करने से आपका शरीर हाइड्रेट रहता है और शरीर में पानी की कमी नहीं होती है।
4. संतरे का जूस- Orange Juice
संतरे का जूस सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। संतरे में विटामिन सी और विटामिन ई की पर्याप्त मात्रा होती है, जो शरीर को एनर्जी देने और हाइड्रेट रखने का काम करते हैं। संतरे का जूस पीने से आपकी स्किन को भी बहुत फायदा मिलता है। वर्कआउट के बाद संतरे का जूस पीने से आपकी मांसपेशियों की रिकवरी में भी फायदा मिलता है।
5. गाजर का जूस- Carrot Juice
वर्कआउट के बाद गाजर का जूस पीना बहुत फायदेमंद माना जाता है। गाजर के जूस में विटामिन ए, बी, सी, डी, ई, जी और के पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। इसका सेवन करने से आपकी थकान दूर हो जाती है और मांसपेशियों को बहुत फायदा मिलता है। एक्सरसाइज या वर्कआउट खत्म करने के बाद घर पर आप गाजर का जूस बनाकर पी सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: वर्कआउट के बाद आपको क्यों खाने चाहिए प्रोटीन वाले फूड्स? जानें शरीर की प्रोटीन की जरूरत के बारे में
एक्सरसाइज या वर्कआउट करने के बाद जूस या ड्रिंक्स का सेवन करते समय आपको किसी ऐसे ड्रिंक का सेवन नहीं करना चाहिए, जो शरीर के लिए नुकसानदायक माने जाते हैं। इसके अलावा एक्सरसाइज के बाद बहुत ठंडी चीजें या ठंडे जूस का सेवन करने से बचना चाहिए।
(Image Courtesy: Freepik.com)